Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 4 June 2026 : आज 4 जून 2026 है। अंक 04 राहु का अंक माना जाता है। यह संघर्ष, शोध, तकनीक, प्रबंधन, रहस्य, वैभव और प्रसिद्धि का कारक है। राहु व्यक्ति को असाधारण सोच, नई दिशा और अचानक मिलने वाली सफलताएं प्रदान करता है। आज का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन, भावनाओं, आध्यात्म, ज्ञान, यात्रा, माता, राजनीति और आत्मबल का प्रतिनिधित्व करता है। बुध, शुक्र, शनि और राहु परस्पर मित्र ग्रह माने गए हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा, जिससे नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। व्यवसाय में मूलांक 02 या 09 वाले लोगों के सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में मूलांक 01 या 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव नौकरी में प्रगति के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी विस्तार और नए कार्यों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय तिल और उड़द का दान करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। बुध और राहु का सहयोग व्यवसाय में लाभदायक परिणाम दे सकता है। किसी नई बिजनेस डील या महत्वपूर्ण समझौते से फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रगति की संभावनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सतर्क रहें। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। चंद्रमा और बुध का प्रभाव आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। नौकरी में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग दिला सकता है, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बनेगी। व्यवसाय में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। चंद्रमा और केतु का प्रभाव व्यवसाय में नए अनुबंध या नई साझेदारी के अवसर दे सकता है। नौकरी में भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति की दिशा में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। चंद्रमा और शनि का प्रभाव व्यवसाय में बड़ा लाभ दिला सकता है। नई बिजनेस डील या महत्वपूर्ण अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक संतोष बना रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और चंद्रमा का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा देने में सहायक होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। आज का उपाय उड़द और तिल का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
