अध्यात्म

17 दिनों तक सिंह राशि में साथ रहेंगे सूर्य-बुध, इन 3 राशियों को मिलेगा कई प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन

Surya Budh Yuti 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध आने वाले दिनों में करीब 17 दिन तक साथ सिंह राशि में रहेंगे। चलिए जानें सूर्य-बुध की ये युति किन 3 राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाली है।

Image

सूर्य-बुध की युति का समय और प्रभाव जानें

Surya Budh Yuti 2026: सूर्य और बुध दोनों को ही वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना गया है, जिनका वक्त-वक्त पर मिलन होता है। शास्त्रों में ग्रहों के मिलन को युति कहा जाता है, जिनका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ग्रह सूर्य-बुध की इस युति का भी सकारात्मक असर 3 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। खासकर, तेज बुद्धि, उत्कृष्ट संवाद कौशल और करियर में सफलता मिलने के योग हैं। आइए अब जानें किस समय ग्रह सूर्य-बुध की ये युति बनेगी। साथ ही इससे प्रभावित राशियों के राशिफल के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

ग्रह सूर्य-बुध की युति का सही समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को आत्मा व पिता के कारक ग्रह सूर्य का सिंह राशि में सुबह 8 बजकर 3 मिनट के आसपास गोचर होगा। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को बुद्धि-व्यापार के कारक ग्रह बुध सिंह राशि में शाम 7 बजकर 33 मिनट के आसपास गोचर करेंगे। ऐसे में सिंह राशि में ग्रह सूर्य-बुध की युति बनेगी। ये युति 17 सितंबर 2026 तक बनी रहेगी। दरअसल, 17 सितंबर को सुबह 7 बजकर 58 मिनट के आसपास ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य-बुध की युति से किन 3 राशियों को लाभ होगा?

  • मेष राशि
  • सिंह राशि
  • तुला राशि

इन 3 लकी राशियों का राशिफल

  • मेष राशि
ग्रह सूर्य-बुध की युति के सकारात्मक प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। आप अपने घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कोई बड़ा फैसला लेंगे। इसके अलावा अचानक धन की प्राप्ति होने के भी योग हैं।
  • सिंह राशि
ग्रह सूर्य-बुध की युति के सकारात्मक प्रभाव से सिंह राशि वालों का जीवन भी इस बार प्रभावित होने वाला है। आपको करियर में कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा। साथ ही अटके कार्य गति पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति का सुख भी जल्द आपको मिल सकता है।
  • तुला राशि
मेष और सिंह के साथ-साथ तुला राशि वालों का भाग्य भी ग्रह सूर्य-बुध की युति के सकारात्मक प्रभाव से आने वाले समय में उज्जवल रहेगा। भूमि से जुड़ा कोई मामला सुलझ जाएगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार मिल सकते हैं।

सूर्य और बुध की युति के सामान्य उपाय

ग्रह सूर्य और बुध की युति के दौरान नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही सूर्य कवच का दिन में एक बार पाठ करें। इसके अलावा बुधवार के दिन बुध देव की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे आपको पुण्य मिलेगा और बुद्धि का विकास होगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article