Aaj Ka Ankfal (20 April 2026) आज का अंकफल : आज 20 अप्रैल 2026 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ माना जाता है, जो धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और तार्किक सोच का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता दिलाने वाला और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला होता है। इसका मूल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है, जो मन, भावनाओं और आध्यात्मिकता से जुड़ा होता है। आज का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है। केतु अचानक बदलाव, गहराई से सोच और आध्यात्मिक झुकाव का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, समझदारी और सही निर्णय लेने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। नामांक 04 और 07 के उच्च अधिकारी आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज चावल और तिल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। किसी सीनियर का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़ा अवसर मिल सकता है। गुरु और केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के अच्छे संकेत हैं। खासकर बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। केतु और शुक्र का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज उड़द और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। केतु और शनि का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाएगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में बीपी या शुगर के मरीजों को सावधानी रखनी चाहिए। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी परेशानी वाले लोग सतर्क रहें। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शनि और बुध का सहयोग आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन श्वांस के रोगी सावधानी रखें। आज गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
