अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : 19 मई का दिन किनके लिए रहेगा सबसे अच्छा, यहां जानिए अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 May 2026 : 19 मई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसका अनुमान आप आज के अंकफल से लगा सकते हैं।

Image

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 May 2026 : 19 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 May 2026 : आज 19 मई 2026 है। 19 का संयुक्त अंक सूर्य और मंगल के प्रभाव से बना है। यह अंक धर्म, ज्ञान, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह संयुक्त अंक धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि देने वाला माना जाता है। 19 का एकल अंक 01 होता है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य नेतृत्व क्षमता, सम्मान और आत्मबल का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु आध्यात्मिकता, रिसर्च, गूढ़ ज्ञान और अचानक लाभ का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। गुरु और सूर्य का प्रभाव कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ा सकता है। बिजनेस में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और केतु का प्रभाव जॉब में प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। व्यवसाय में नए कार्य शुरू होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज चावल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नई डील या लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का 3 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। जॉब में प्रमोशन के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा और गुड़ व मसूर का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग आसमानी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में शनि, केतु और शुक्र का सहयोग सफलता दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज बटुक भैरव स्तोत्र का 9 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और लाभ के योग हैं। जॉब में प्रगति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। केतु और बुध का प्रभाव आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य में सांस से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। शनि, केतु, शुक्र और बुध का सहयोग जॉब और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। प्रमोशन या नई बिजनेस डील मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और फल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। व्यवसाय में सूर्य और गुरु का सहयोग लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके पक्ष में रहेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article