अध्यात्म

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, 31-December-2025: मंगल के साल 2025 अंत आज, जानिए कैसा रहेगा साल 2025 का अंतिम दिन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2025, 06:49 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 31 December 2025 (बुधवार): आज 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। यह साल 2025 का अंतिम दिन है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जान सकते हैं। अंकफल में आपकी बर्थडेट्स के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। आइए जानते हैं कि किन बर्थडेट्स वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किनके लिए खराब रहेगा?

Image

31 दिसंबर 2025 का अंकफल

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 31 December 2025 (बुधवार): आज से मंगल के साल 2025 का अंत होने जा रहा है। इसके बाद साल 2026 की शुरुआत होगी, जो कि सूर्य का साल है। आज की तारीख के अंकों का योग 4 है। अंक 4 राहु का है और पूरी तिथि के अंकों का योग 7 है। जो केतु का अंक है। आज के दिन पर राहु और केतु का असर रहने वाला है। इसके साथ ही बुधवार का दिन होने के कारण बुध ग्रह का भी असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए साल 2025 का अंतिम दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सूर्य और राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। मूलांक 2 और 4 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 3 और 5 वाले व्यक्ति जॉब में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रगति का दिन है। व्यवसाय में नया कार्य मिल सकता है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 4 और 8 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 7 के केतु और शुक्र का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। लिवर के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। राहु और शनि नई बिजनेस डील देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। मूलांक 4 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। स्किन विकार संभव है।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article