अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 30 November 2022: नवंबर का आखिरी दिन इन मूलांक वालों के लिए रहेगा शानदार

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 06:30 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 30 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज नवंबर महीना समाप्त हो जाएगा और दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी। जानिए किस मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर माह का आखिरी दिन।

Image

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal: आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 30 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 30 नवम्बर 2022 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-11-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक01- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी।चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य ,मङ्गल व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।

जन्मांक 02- शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव रहेगा।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक03- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय-गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र ग्रह सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य-मङ्गल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 बैंकिंग प्रशासन व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 05 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक-08

जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी चन्द्रमा,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं।जाँब में अंक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 05 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-मधुमेह व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- लीवर के रोगी सावधानी बरतें। गुड़ का दान करें।

जन्मांक 08- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- सूर्य व मङ्गल आत्मबल में वृद्धि देगा।आज के दिन चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक09- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article