Aaj Ka Ank Jyotish राशिफल 23 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 23 दिसम्बर 2022 का अंकफल
सुजीत जी महाराज-
आज 23 दिसम्बर 2022 है। 23 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 23 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है,जिसका स्वामी बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 23-12-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। बुध व शुक्र परम मित्र है।अंक 05 के मित्र अंक 04,06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।
स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध ही है।गुरु व मित्र चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जाँब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी राहु है। आईटी,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06- शुभ अंक-07 08
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07- शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।कम्बल का दान करें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-06 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध है।शनि व बुध जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09- शुभ अंक-03 व 05
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर रह सकता है।
