अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 10 january 2023: मूलांक 02 वालों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, अपने जन्मांक से जानें अपना अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 9, 2023, 06:02 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 10 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 10 जनवरी 2023 है। 10 का अंक बेहद शुभ होने के साथ- साथ धैर्य, धार्मिकता, आत्मबल, धन और वैभव का प्रतीक है। इसके प्रभाव से कुछ जातकों की बिजनेस में तरक्की तो किसी को जॉब में सफलता मिलने वाली है। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं आपका जन्मांक आपके बारे में क्या बताता है।

Image

Numerology Horoscope Today, 10 January 2033

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 10 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 10 जनवरी 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 10 जनवरी 2023 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-01-2023 का भाग्यांक 09 रहेगा। सूर्य व गुरु परम् मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ इत्यादि का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 07

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय-गुरु ,मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी मङ्गल जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य-स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 02 व 09 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा।कम्बल का दान करें।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 09 जो कि अंक 01 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-साइनस के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य अंक 09 के स्वामी मङ्गल है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-07 व 09

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।मङ्गल व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार संभावित है।तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article