Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 08 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 08 जनवरी 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 08 जनवरी 2023 है।08 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।08 का स्वामी ग्रह शनि है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-01-2023का भाग्यांक 07 रहेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है।07 के मित्र अंक 04,05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में केतु व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।
स्वास्थ्य-स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय---जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 07 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय-केतु आज का भाग्यस्वामी व गुरु अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व केतु के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।कम्बल का दान करें।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख मध्यम है।तिल का दान करें।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र,शनि व केतु का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र व मित्र ग्रह शनि आईटी व बैंकिंग जाँब में उत्कर्ष दे सकता है। जाँब में नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-स्किन रोग के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-06 व 09
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में नामांक 07 व 09 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 08
जाँब व व्यवसाय-इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। केतु जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 04
जाँब व व्यवसाय- जाँब में मङ्गल व केतु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।शनि व मङ्गल व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे। स्वास्थ्य-कफ जनित की संभावना है।कम्बल का दान करें।
