अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 07 january 2023: आज का अंक है 7, जानें किन मूलांक वालों के खुलेंगे भाग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 7, 2023, 06:11 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 07 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। जन्मांक05 के जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं।

Image

Numerology Horoscope 07 January 2023

Aaj Ka Ank Jyotish राशिफल 07 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 07 जनवरी 2023 है।।07 का अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 07-01-2023का भाग्यांक 06 रहेगा।अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 06 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी गुरु,मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी शुक्र जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग, आईटी व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-08 व 09

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता रहेगी।जाँब में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।कम्बल दान करें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि,भाग्यस्वामी शुक्र व बुध बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में शुक्र व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जाँब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्किन विकार की संभावना है।मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article