अध्यात्म

आज ग्रहण है क्या, पौष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है क्या, जानें 19 दिसंबर 2025 को कौन- सा ग्रहण है?

Aaj Kaun sa Grahan hai, Aaj ka Grahan Kab se kab tak hai (आज ग्रहण का टाइम, सूतक कब तक चलेगा): आज अमावस्या तो है लेकिन क्या आज ग्रहण है? पौष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण? आज 19 दिसंबर 2025 को कौन- सा ग्रहण है? यहां से आपको ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।

Image

आज ग्रहण है क्या (pic credit: canva)

Aaj Kaun sa Grahan hai, Aaj ka Grahan Kab se kab tak hai (आज ग्रहण का टाइम, सूतक कब तक चलेगा): 2025 में कुल 4 ग्रहण लग चुके थे। लेकिन अब चूंकि आज यानी 19 दिसंबर 2025 को पौष अमावस्या है तो ऐसे में लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या आज ग्रहण है? आज कौन सा ग्रहण है, इसके बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। यहां से आप आज के ग्रहण के बारे में जान सकते हैं।

आज ग्रहण है क्या?

नहीं, आज कोई सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण नहीं है। आज ही क्या अब तो पूरे 2025 में अब कोई ग्रहण नहीं लगेंगे। ग्रहण अब सीधा 2026 में लगेगा।

19 दिसंबर 2025 को क्या है?

19 दिसंबर 2025 को अमावस्या है। आज की अमावस्या को पौष अमावस्या कहते हैं और अमावस्या के अलावा आज के दिन कोई ग्रहण नहीं है।

क्या हर अमावस्या पर ग्रहण लगता है?

नहीं, हर अमावस्या पर ग्रहण रहे ये जरूरी नहीं है। हालांकि, सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या को ही होता है, लेकिन तब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की कक्षा से लगभग 5 डिग्री झुकी हुई होने के कारण अधिकांश अमावस्या पर सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में नहीं आते। केवल तब ही सूर्य ग्रहण लगता है जब अमावस्या के समय चंद्रमा अपनी कक्षा के राहु या केतु के पास होता है।

अगला ग्रहण कब लगेगा?

अब 2026 में 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, ये ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही इसका सूतक मान्य होगा। फिर इसके बाद दूसरा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण है, जो 3 मार्च 2026 को लगेगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article