अध्यात्म

आज 3 मार्च को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें आज ग्रहण के बाद मंदिरों के कपाट कब खुलेंगे, कब कर सकेंगे राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी, प्रेम मंदिर में दर्शन

Temple opening time after Chandra Grahan (ग्रहण के बाद मंदिर कब खुलेंगे आज): 3 मार्च 2026 यानी आज लग रहे चंद्र ग्रहण के चलते देशभर के प्रमुख मंदिरों में सूतक काल के नियम लागू किए गए हैं। जिसमें ग्रहण शुरू होने के कुछ घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। यहां जानें कि चंद्र ग्रहण के बाद राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी, प्रेम मंदिर समेत देश के तमाम मंदिरों के कपाट आज ग्रहण के बाद किस समय खुलेंगे। देखें आज मंदिर खुलने का क्या टाइम है।

Image

आज ग्रहण के बाद मंदिरों में दर्शन कब से शुरू होगा?

Temple opening time after Chandra Grahan (ग्रहण के बाद मंदिर कब खुलेंगे आज): हिंदू धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्रहण शुरू होने से कुछ घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके पीछे सूतक काल को कारण माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना पूरी तरह स्थगित कर दी जाती है और मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यही कारण है कि ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। ऐसे में मंदिरों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के मन में सवाल है कि आज ग्रहण के बाद प्रमुख मंदिरों के कपाट कब खुलेंगे और दर्शन का समय क्या रहेगा? यदि आप भी इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो आपको ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए। यहां जानें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी और प्रेम मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन का टाइम...

आज ग्रहण के बाद राम मंदिर में दर्शन कब से शुरू होगा?

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में आज ग्रहण के कारण सुबह 9 बजे से कपाट बंद कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम मंदिर के कपाट रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात 8:30 बजे दर्शन के लिए कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।

आज ग्रहण के बाद काशी विश्वनाथ में दर्शन कब से शुरू होगा?

आज चंद्र ग्रहण में काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे। मंदिर के कपाट शाम लगभग 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। विश्वनाथ मंदिर में यह बंदी ग्रहण स्पर्श होने से करीब 1.5 घंटे पहले की जाती है। इसके बाद ग्रहण समाप्त होने बाद करीब 7:15 बजे मंदिर के कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।

आज ग्रहण के बाद वैष्णो देवी में दर्शन कब से शुरू होगा?

चंद्र ग्रहण के चलते सुबह से ही वैष्णो देवी मंदिर के कपाट दर्शन के लिए बंद रखे गए हैं। ग्रहण के समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण, पूजा और मंत्रोच्चारण के बाद वैष्णो देवी मंदिर के कपाट पुनः लगभग शाम 7 बजे के बाद खोले जाएंगे। क्योंकि चंद्र ग्रहण की समाप्ति का समय शाम 6:47 बजे तक है।

आज ग्रहण के बाद प्रेम मंदिर में दर्शन कब से शुरू होगा?

आम दिनों में प्रेम मंदिर में दर्शन का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 8:30 तक रहता है। लेकिन आज 3 मार्च 2026 को लग रहे चंद्र ग्रहण के चलते प्रेम मंदिर के कपाट भी दर्शन के लिए बंद रहेंगे। शाम को प्रेम मंदिर के कपाट ग्रहण समाप्त होने के बाद लगभग 7:00 बजे के बाद खोले जाएंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article