आज चांद कब निकलेगा 26 अगस्त 2025 (क्या आज चतुर्थी का चांद है), चांद देखने का वर्जित समय आज का: आज मंगलवार है और तारीख है 26 अगस्त 2025। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज हरतालिक तीज व्रत है और साथ ही चौरचन का व्रत भी रखा जा रहा है। इसी के साथ 26 अगस्त को दोपहर 01:54 बजे से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भी लग चुकी है। यानी आज आसमान में चतुर्थी का चांद दिखेगा। इसी के साथ व्रती दुविध में हैं कि आज का चांद देखना है या नहीं। जानें आज चांद कब निकलेगा, moonrise time today 26 August, क्या आज चांद देख सकते हैं और चांद देखने का वर्जित समय आज का। आज बिहार में चांद कब निकलेगा।
आज चांद कब निकलेगा 26 अगस्त 2025 (Moonrise Time Today, Aaj Ka)
द्रृक पंचांग के अनुसार, आज चांद निकलने का समय सुबह 08:33 बजे का है और चंद्र अस्त रात 20:29 बजे पर होगा। तृतीया-चतुर्थी तिथि के बीच का चांद होने की वजह से यह कम ही प्रकाशित होगा।
क्या आज चतुर्थी का चांद है
उदया तिथि के अनुसार, आज यानी 26 अगस्त का चांद तृतीया तिथि का माना जाएगा। लेकिन पंचांग के अनुसार आज दोपहर करीब दो बजे से चतुर्थी तिथि भी लग चुकी है तो इस तरीके से आज का चांद चतुर्थी का भी माना जा रहा है।
आज चांद देखने का वर्जित समय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चांद देखना वर्जित होता है। क्योंकि यह तिथि आज से आरंभ हो चुकी है तो 26 अगस्त दोपहर 1:54 PM से शाम 8:29 PM तक चांद नहीं देखना चाहिए। लेकिन उदया तिथि के अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस तरह आपको कल का चांद भी नहीं देखना चाहिए। 27 अगस्त को 9:32 AM से शाम 8:56 PM तक चांद देखने का वर्जित समय रहेगा।
क्या आज चांद देखना शुभ है
नहीं, आज यानी 26 अगस्त की दोपहर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ होने की वजह से आज का चांद देखना शुभ नहीं है।
क्या चौरचन का चांद आज दिखेगा
पंचांग और तिथि के अनुसार, 26 अगस्त को ही चतुर्थी यानी चौरचन का चांद दिखेगा। ऐसे में 26 अगस्त को यह व्रत किया जा रहा है। यह व्रत बिहार और मिथिला क्षेत्र में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। चौरचन व्रत करने वाले भक्त शाम को चांद उदय होने पर पहले उनकी पूजा करें और फिर उन्हें अर्घ्य दें। इसके बाद हाथ जोड़कर श्रद्धाभाव से वे चंद्र दर्शन कर सकते हैं।
