अध्यात्म

क्या आज अमावस्या है, 19 नवंबर को कौन सी अमावस्या है, क्या आज मार्गशीर्ष अमावस्या है?

Aaj Amavasya Hai Kya (आज अमावस्या है क्या): क्या आज अमावस्या है? 19 नवंबर 2025 को कौन सी अमावस्या है? क्या आज मार्गशीर्ष अमावस्या है? दर्श और मार्गशीर्ष अमावस्या में क्या अंतर है? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको यहां से मिलेंगे।

Image

आज अमावस्या है क्या, 19 नवंबर को कौन सी अमावस्या है (pic credit: canva)

Aaj Amavasya Hai Kya (आज अमावस्या है क्या): हिन्दू धर्म में अमावस्या का खास महत्व है। लेकिन जब बात इसकी सटीक तिथि की आती है, तो अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं। कई पंचांग अलग-अलग दिन बताते हैं, कहीं अमावस्या रात में शुरू होती है तो कहीं अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है। यही कारण है कि भक्तों में यह प्रश्न बार-बार उठता है आखिर अमावस्या है कब। जैसे आज भी अमावस्या है या नहीं इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन है। 19 नवंबर 2025 को कौन सी अमावस्या है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां दर्श और मार्गशीर्ष अमावस्या के बीच का अंतर भी बताया गया है।

क्या आज अमावस्या है?

हां, आज यानी 19 नवंबर 2025, बुधवार को अमावस्या है।

19 नवंबर 2025 को कौन सी अमावस्या है?

आज दर्श अमावस्या है। हर महीने पड़ने वाली अमावस्या को ही दर्श अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों को तर्पण, दान-पुण्य और ब्राह्मणों को भोजन कराना शुभ माना जाता है।

क्या आज मार्गशीर्ष अमावस्या है?

नहीं, आज मार्गशीर्ष अमावस्या नहीं है। साल 2025 में मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर यानी गुरुवार को मनाई जाएगी।

दर्श अमावस्या और मार्गशीर्ष अमावस्या में क्या अंतर है?

दर्श अमावस्या वो अमावस्या है, जो हर महीने नियमित रूप से आती है और वैदिक परंपरा के अनुसार पितृ-तर्पण, दान-पुण्य और आत्मचिंतन के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जबकि मार्गशीर्ष अमावस्या विशेष रूप से केवल मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाली अमावस्या है, जिसका संबंध लक्ष्मी-नारायण पूजन, सौभाग्य-समृद्धि की कामना और उस माह की विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं से होता है। इस प्रकार हर मार्गशीर्ष अमावस्या दर्श अमावस्या भी होती है, लेकिन हर दर्श अमावस्या मार्गशीर्ष अमावस्या नहीं होती।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article