मूलांक 6 वालों का नेचर (Number 6 People Behaviour)
इस मूलांक के लोग दिखने में आकर्षक और साहसी होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी शानदार होता है जिस वजह से हर कोई इनका मुरीद हो जाता है। ये किसी को भी तुरंत ही अपना बना लेते हैं। ये कलाप्रेमी होते हैं। ये विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का गुण जन्म से ही होता है। ये उदार हृदय के होते हैं।
मूलांक 6 वालों की शिक्षा (Number 6 People Education)
इस मूलांक के लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनकी संगीत और चित्रकला में गहरी रुचि होती है। ये काफी क्रिएटिव होते हैं। इसलिए ऐसे ही काम करना ज्यादा पसंद करते हैं जिनमें क्रिएटिविटी हो।
मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति (Number 6 People Economic Condition)
धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र की इन पर विशेष कृपा रहती है जिस वजह से ये लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतें कम ही झेलनी पड़ती हैं। ये काफी खर्चीले स्वभाव के होते हैं। जिस वजह इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन ये अपने प्रयासों से धन कमाने में सफल रहते हैं।
मूलांक 6 वालों की लव लाइफ (Number 6 People Love Life)
इस मूलांक के लोग किसी के भी साथ तुरंत ही घुल-मिल जाते हैं। ये जिसे चाहते हैं वो इनकी तरफ खुद ही आकर्षित हो जाता है। ये पल भर में ही किसी को भी अपना बना लेते हैं। इनका गृहस्थ जीवन सुखी होता है।
मूलांक 6 वालों का करियर (Number 6 People Career)
मूलांक 6 वाले कला, आभूषण या वस्त्रों से जुड़े बिजनेस या इनसें जुडे काम, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान या होटल से जुड़े काम में अच्छा कर सकते हैं। इसी के साथ फिल्म, नाटक, रंगमंच, गायक, संगीतकार आदि से संबंधित काम भी इनके लिए शुभ रहते हैं।
