अध्यात्म

5 Days of Diwali 2023: दिवाली के 5 दिन कौन से हैं, जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज डेट व मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2023, 10:59 AM IST

Diwali Festival Calendar 2023 (दिवाली कैलेंडर 2023): दिवाली एक त्योहार न होकर कई छोटे बड़े त्योहारों का समूह है। यह धनतेरस से शुरू होता है और इसका समापन पांचवें दिन भाई दूज के साथ होती है। यहां जानें दिवाली 2023 के पांच दिन कौन से हैं, धनतेरस कब है, छोटी दिवाली डेट 2023, नरक चतुदर्शी डेट 2023, दिवाली लक्ष्मी पूजा 2023 कब है, गोवर्धन पूजा की डेट और भाई दूज डेट 2023 इन इंडिया की जानकारी।

Image

Know Dhanteras, Chhoti Diwali, Badi Diwali, Govardhan Puja And Bhai Dooj 2023 Date And Time

Diwali Festival Calendar 2023: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक पर्व न होकर त्योहारों का एक समूह है जो पूरे 5 दिनों तक चलता है। दिवाली मनाने की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2023 Date) से होती है और समापन भाई दूज पर। दिवाली (Diwali 2023) का हर दिन बेहद खास होता है। इसे सुख-समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है (Laxmi Puja 2023)। इस साल दिवाली पर्व का पहला त्योहार यानि धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा, 11 नंवबर को छोटी दिवाली, 12 को बड़ी दिवाली (Badi Diwali 2023 Date), 14 को गोवर्धन पूजा तो 15 को भाई दूज मनाई जाएगी। जानिए दिवाली कैलेंडर 2023 यहां पर।

Dhanteras 2023 Date And Puja Muhurat (धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:26 से 07:22 तक रहेगा। जबकि खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन दोपहर 01:57 तक रहेगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, धनिये के बीज और झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

Yama Deepam 2023 Date And Time (2023 में यम दीपम जलाने का समय)

धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। धनतेरस पर यम दीपम जलाने का मुहूर्त 10 नवंबर की शाम 05:09 से 06:27 तक रहेगा।

Choti Diwali 2023 Date And Puja Muhurat (छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल छोटी दिवाली 11 नवंबर को मनाई जाएगी। छोटी दिवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान हनुमान और मां काली की पूजा की जाती है। इस दिवाली हनुमान पूजा का मुहूर्त देर रात 11:15 से 12:07 बजे तक रहेगा। वहीं मां काली की पूजा भी रात 11:15 से 12:07 बजे तक की जाएगी।

Diwali 2023 Date And Puja Muhurat (दिवाली पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल दिवाली पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:18 से 07:14 तक रहेगा। दिवाली पर शारदा पूजा, काली पूजा और चोपड़ा पूजा भी की जाती है।

दिवाली पर शारदा पूजा और चोपड़ा पूजा का मुहूर्त

सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 05:08 PM से 10:03 PM

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 01:19 AM से 02:57 AM, नवम्बर 13

उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - 04:36 AM से 06:14 AM, नवम्बर 13

दिवाली पर काली पूजा मुहूर्त

काली पूजा निशिता काल - 11:15 PM से 12:07 AM, नवम्बर 13

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 12 नवम्बर 2023 को 02:44 PM बजे

अमावस्या तिथि समाप्त - 13 नवम्बर 2023 को 02:56 PM बजे

Narak Chaturdashi 2023 Date And Muhurat (नरक चतुर्दशी मुहूर्त 2023)

नरक चतुर्थी 12 नवंबर 2023 को दिवाली वाले दिन मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान मुहूर्त सुबह 05:00 से 06:13 बजे तक रहेगा। नरक चतुर्दशी के दिन चन्द्रोदय का समय 05:00 ए एम का है।

Govardhan Puja 2023 Date And Puja Muhurat (गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:15 से 08:25 तक रहेगा। जबकि गोवर्धन पूजा की तिथि 13 नवंबर की दोपहर 02:56 बजे से 14 नवंबर की दोपहर 02:36 तक रहेगी।

Bhai Dooj 2023 Date And Time (भाई दूज मुहूर्त 2023)

इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:46 से 02:56 तक रहेगा। जबकि भाई दूज की तिथि 14 नवम्बर की दोपहर 02:36 से 15 नवम्बर की दोपहर 01:47 बजे तक रहेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article