अध्यात्म

21 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 January 2025 Panchang: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, दिन मंगलवार है। इसी के साथ अष्टमी मंगल व्रत है। इस समय महाकुम्भ स्नान चल रहा है। सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा तुला राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें। चलिए आपको बताते हैं आज के शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में।

Image

21 January 2025 Panchang

21 January 2025 Panchang: आजअष्टमी को दुर्गासप्तशती का पाठ करें। कम्बल तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है।कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आज दान-पुण्य का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

आज का पंचांग 21 जनवरी 2025

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-माघ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी

तिथि- सप्तमी 12;41 pm तक फिर अष्टमी

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-07:19am

सूर्यास्त-05:34pm

नक्षत्र- चित्रा 11:30 pm तक फिर स्वाती

चन्द्र राशि - कन्या राशि,स्वामी-बुध 10:03 am तक फिर तुला,स्वामी -शुक्र

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- बव 12:41 pm तक फिर बालव

योग-धृति

21 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त (21 January 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:07 से 12:51 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:25pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक

अमृत काल-06:04am से 07:45am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:24तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04;30 बजे तक

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article