अध्यात्म

Amavasya 2026 List: 2026 में अमावस्या कब- कब है? यहां देखें अमावस्या 2026 लिस्ट इन हिंदी

Amavasya 2026 List (2026 में अमावस्या कब कब है): सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही खास महत्व है। ये तिथि हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि के दिन पड़ता है। तो अगले साल यानी साल 2026 में अमावस्या कब-कब पड़ने वाली है, इसकी पूरी लिस्ट आप यहां से देख सकते हैं।

Image

2026 में अमावस्या कब- कब है (pic credit: canva)

Amavasya 2026 List (2026 में अमावस्या कब कब है): अमावस्या हिंदू पंचांग की वह तिथि है जब चंद्रमा दिखाई नहीं देता। ये दिन पितरों की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। अमावस्या पर किया गया दान, सेवा और मंत्र जाप विशेष फलदायी माना जाता है। कई साधक इस दिन उपवास रखकर अपने इष्ट देव का स्मरण करते हैं और जीवन में शांति और संतुलन की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कई बार अमावस्या तिथि दो दिनों तक पड़ती है। ऐसे में पहला दिन स्नान और दान करने के लिए शुभ माना जाता है, जबकि दूसरा दिन तर्पण, व्रत और पितृ कर्म के लिए उचित होता है। बता दें कि आने वाले साल में यानी साल 2026 में कुल 12 अमावस्याएं होंगी। यहां से आप साल 2026 के अमावस्या की पूरी डेट लिस्ट देख सकते हैं।

अमावस्या कैलेंडर 2026 (Amavasya Dates Calender 2026) -

तारीखदिनअमावस्या का नाम
18 जनवरी 2026रविवारमौनी अमावस्या या माघी अमावस्या
17 फरवरी 2026मंगलवारफाल्गुन अमावस्या
18 मार्च 2026बुधवारचैत्र अमावस्या
17 अप्रैल 2026शुक्रवारवैशाख अमावस्या
16 मई 2026शनिवारज्येष्ठ अमावस्या
14 जून 2026रविवारअधिक मास अमावस्या
14 जुलाई 2026मंगलवारआषाढ़ अमावस्या
12 अगस्त 2026बुधवारश्रावण अमावस्या या सावन अमावस्या
10 सितंबर 2026गुरुवारभाद्रपद अमावस्या
10 अक्टूबर 2026शनिवारआश्विन अमावस्या
8 नवंबर 2026रविवारकार्तिक अमावस्या
8 दिसंबर 2026मंगलवारमार्गशीर्ष अमावस्या

अमावस्या का महत्व (Amavasya Ka Mahatva) -

धार्मिक दृष्टि से अमावस्या का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से मुक्ति मानी जाती है। हिंदू धर्म में अमावस्या को पुण्यकारी तिथि माना गया है, जिसमें किए गए जप, व्रत और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, शिव और पितरों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article