अध्यात्म

2023 Horoscope: 2023 में धमाल मचाएंगे ये राशि वाले, लगेगी Lottery

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 12:21 PM IST

2023 Rashifal Mesh To Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ऐसी 3 राशियां हैं जिन्हें 2023 में शानदार सफलता मिलने वाली है।

Image

Rashifal 2023: नए साल की लकी राशियां

2023 Rashifal In Hindi(Mesh To Meen): 2023 के स्वागत का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नये साल के साथ ही लोगों के मन में नई उम्मीदें भी जगती हैं। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके लिए नव वर्ष ढेरों खुशियां लेकर आए। ऐसे में नये साल को लेकर भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो चुका है। यहां आप Rashifal 2023 की सहायता से जानेंगे कि नया साल किन राशियों के लिए बेहद शानदार और सफलता भरा साबित होने वाला है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन में से किन राशियों की 2023 में लॉटरी लगने वाली है।

राशिफल 2023: Horoscope 2023 In Hindi Aries To Pisces

वृश्चिक राशिफल 2023 (Vrischika Rashifal 2023):

vrischika rashifal 2023

vrischika rashifal 2023

वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार नया साल आपके लिए शुभ साबित होगा। पूरे साल आपके अंदर साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। आप व्यापार में भी जोखिम उठाकर अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आप शानदार सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कई सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023)

tula rashifal 2023

tula rashifal 2023

आपकी संपत्ति और धन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मकान की खरीदारी का सुख प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी सराहना की जाएगी। आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी। पूरे साल किस्मत का खूब साथ मिलने वाला है। शनि ढैय्या से आप नए साल में मुक्ति पा लेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध काफी मधुर रहेंगे। शत्रुओं का नाश होगा।

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 2023)

kark rashifal 2023

kark rashifal 2023

नया साल आपके लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। कई मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। निवेश के लिए साल अच्छा है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article