अध्यात्म

11 November 2024 Panchang: आज दशमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

11 November 2024 Panchang (11 नवंबर 2024 आज का पंचांग): आज के दिन दशमी तिथि शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। उसके बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

11 November 2024 Panchang

11 November 2024 Panchang (11 नवंबर 2024 आज का पंचांग): कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन सूर्योदय का समय सुबह 06:39 तक रहेगा। आज के दिन सुबह 09:41 तक शतभिषा नक्षत्र रहने वाला है। उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है। आज के दिन 11:53 am से 12:26 pm तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

11 November 2024 Panchang (11 नवंबर 2024 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष,पर्व -दशमी

तिथि-दशमी 06:45pm तक फिर एकादशी

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-06:39am

सूर्यास्त-05:30 pm

नक्षत्र-शतभिषा09:41am तके फिर पूर्वाभाद्रपद

चन्द्र राशि -कुम्भ स्वामी -शनि

सूर्य राशि-तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-तैतिल

योग: व्याघात

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53 am से 12:26 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:24pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:23pm से 07:21pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:06am से 07:41am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-आज सोमवार दशमी तिथि है। भगवान शिव का व्रत है। माता पार्वती जी की पूजा भी करें। शिव उपासना करें ।दशमी शक्ति उपासना का बहुत पावन दिवस होता है। आज दुर्गा माता जी की पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। शिवपुराण का पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। आज चांदी का चन्द्रमा दान भी किया जा सकता है। सप्त अन्न का दान भी कर सकते हैं। हर सप्ताह सोमवार व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप व वर्तमान रोग नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता दुर्गा के 32 नाम का जप करने से पाप नष्ट होते हैं।माता भगवती के मन्दिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

क्या न करें-माता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।शुद्ध भोजन ग्रहण करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article