अध्यात्म

1 जनवरी 2023 से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेंगे शुभ परिणाम!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 01:14 PM IST

1 January 2023 Panchang And Horoscope: नए साल का पहला दिन 3 राशियों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

Image

1 January 2023 Horoscope: नये साल का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ

New Year 2023 शुरू होने में अब अधिक दिन बाकी नहीं बचे हैं। हर व्यक्ति नए साल का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार नए साल की शुरुआत बेहद ही अहम योग के साथ होने जा रही है। साल के पहले ही दिन बेहद शुभ संयोग बन रहा है जिस वजह से ये साल काफी खास होने वाला है। नए साल के पहले दिन शुभ योगों के प्रभाव से आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही ये पहला दिन कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा।

1 जनवरी को बन रहे हैं ये शुभ योग (Panchang 1 January 2023)

पंचांग अनुसार साल 2023 के पहले ही दिन 2 अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। 1 जनवरी को सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक शिव योग रहेगा और इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। सिद्ध योग पूरे दिन रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिद्ध योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका पूरा फल प्राप्त होता है। वहीं शिव योग को भी बेहद अहम माना गया है। ये योग भगवान शिव की पूजा करने के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। शिव योग की अवधि में आप बिना किसी हिचकिचाहट के कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

1 जनवरी 2023 से 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

मेष राशि: साल की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। 1 जनवरी 2023 को बनने वाले शुभ योगों का प्रभाव आप पर पूरे साल बना रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। इस साल आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग हैं। अगर आपका कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो इस साल वो पूरा होगा।

वृषभ राशि: साल की शुरुआत में बनने वाले दो अहम और शुभ योग आपके लिए फलदायी साबित होंगे और इनका आप पर पूरे साल शुभ प्रभाव बना रहेगा। इस साल आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।

मकर राशि: शिव योग और सिद्ध योग के प्रभाव से इस साल आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। फंसा हुआ धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपको अपना धन वापस मिल जाएगा। इस साल नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article