जॉब्स

UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में निकाली एक और सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

UPPSC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग के प्रोफेसर के 12 पद, आयुष (यूनानी) विभाग के प्राध्यापक के 3, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सहायक भू भौतिकीविद् के 2 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

UPPSC Recruitment 2025 Notification: यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में निकाली सीधी भर्ती

UPPSC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC Recruitment 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती (UPPSC Vacancy 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग के प्रोफेसर के 12 पद, आयुष (यूनानी) विभाग के प्राध्यापक के 3, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सहायक भू भौतिकीविद् के 2 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2025: कब से कर सकेंगे आवेदन

यहां आवेदन के लिए 25 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2025 है। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों के 3 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

UPPSC Recruitment 2025 Apply Online: सहायक अभियोजन अधिकारी की वैकेंसी

बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी किया था। इस भर्ता प्रक्रिया के जरिए कुल 182 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

UPPSC Vacancy 2025: यूपीपीएससी सहायक आचार्य वैकेंसी

वहीं यूपीपीएससी के सहायक आचार्य, राजकीय विद्यालय परीक्षा 2025 के पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया जारी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article