Sarkari Naukri in Hindi: रविवार न हो जाए बेकार, इसलिए एक नजर जरूरी परीक्षा व नौकरी के लिए आवेदन तिथि पर जरूर डालिए। यहां हजारों वैकेंसी के लिए जानकारी दी गई है, जानें आज शाम तक आप कहां अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी आवेदन विंडो आज बंद हो रही है। इनमें गेट परीक्षा, बिहार की एसटीईटी परीक्षा, आईबीपीएस वैकेंसी, रेलवे में अप्रेंटिस करने व इंटेलिजेंस ब्यूरो में आवेदन की जानकारी है।
IIT GATE 2026
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी आज (28 सितंबर, 2025) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला है। GATE 2026 परीक्षा के लिए जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल, यानी gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क नियमित अवधि के दौरान प्रति पेपर 1000 रुपये है। विस्तारित अवधि के दौरान उम्मीदवारों से प्रति पेपर 1500 रुपये लिए जाएंगे।
GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को प्रतिदिन दो सत्रों के साथ निर्धारित है। सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च, 2026 को घोषित होने की उम्मीद है।
BSEB STET Exam 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अपडेट कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर 5 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर थी।
इस वर्ष, बिहार एसटीईटी 4 से 25 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने की उम्मीद है, जिसके परिणाम 1 नवंबर, 2025 को घोषित होने की संभावना है।
IBPS RRB Vacancy 2025 Apply Online
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में क्लर्क और पीओ के पदों को भरने के लिए जो भर्ती निकाली थी, उसके लिए आवेदन विंडो आज बंद हो रही है। कुल 13,294 पदों पर भर्ती की जानी है, इसलिए चूकिएगा मत। इसमे रीजनल रूरल बैंक आरआरबी में मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 8022 पद हैं। वहीं ऑफिसर स्केल-। के 3928 और ऑफिसर स्केल-III के 202 पद है एवं अन्य पद ऑफिसर स्केल-।। के हैं। आवेदन के लिए ibps.in पर जाना होगा। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा।
Railway Apprentice Vacancy 2025
पश्चिमी रेलवे (WR) की ओर से 2865 अप्रेंटिस पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 को बंद हो रही है। तो इंतजार किस बात का? आधिकारिक वेबसाइट nitplrrc.com पर जाएं और अपना आवेदन फॉर्म जमा कीजिए। बता दें 29 सितंबर 2025 तक ही फीस भी जमा की जा सकेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 141 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को 41 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
IB Security Assistant Motor Transport Recruitment 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) आज 28 सितंबर 2025 को सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर रहा है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी फौरन आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 455 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 455 पदों में से 219 पद जनरल कैटेगरी, 46 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 90 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 51 पद अनुसूचित जाति और 49 पद अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।
