Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024: 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, घर बैठे करें अप्लाई
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की चाहत किसकी नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसे ऐसी नौकरी मिले जिसमें अच्छी सैलरी के साथ साथ जॉब सिक्योरिटी भी हो। बैंक से लेकर स्कूलों तक में, लोग इसी वजह से नौकरी करना चाहते हैं। क्या आप सरकारी नौकरी सर्च कर रहे हैं? तो जरा ठहरिए। यहां हम आपको बताएंगे Government Job Alert के बारे में। ये सभी ऐसी भर्तियां हैं, जिनके लिए मई 2024 से जून 2024 के बीच फॉर्म भरे जा रहे हैं। कुछ के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 मई तक है, तो कुछ की जून। अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि देशभर में कहां कहां भर्ती चल रही है और आप कब तक आवेदन कर सकते हैं। RBSE 10th Result 2024: सबसे तेज SMS से चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
JUN 01, 2024 20:52 IST
Patna High Court Recruitment 2024: पटना हाईकोर्ट में वैकेंसी
पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 80 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Patna High Court Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाना होगा।
JUN 01, 2024 18:09 IST
UP BEd CET Admit Card 2024: यहां करें डाउनलोड
यूपी बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा।
JUN 01, 2024 16:24 IST
Sarkari Result 2024 LIVE: नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में NEET UG रिजल्ट कभी भी आ सकता है। नीट यूजी 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
JUN 01, 2024 14:48 IST
Gujarat High Court Vacancy LIVE: गुजरात हाईकोर्ट में वैकेंसी
Gujarat High Court Vacancy LIVE गुजरात हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, कोर्ट अटेंडैंट प्यून, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड और ड्राइवर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Gujarat High Court Recruitment) सकते हैं।
JUN 01, 2024 14:46 IST
Gail Medical Officer Vacancy LIVE: मेडिकल ऑफिसर की वैकेंसी
Gail Medical Officer Vacancy LIVE गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मेडिकल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JUN 01, 2024 08:42 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE: इस हाईकोर्ट में वैकेंसी
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE गुजरात हाईकोर्ट ने अपने यहां पर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर व कोर्ट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Gujarat High Court Recruitment) सकते हैं।
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के 60000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
MAY 31, 2024 20:57 IST
Sarkari Naukri, AIIMS Recruitment 2024: एम्स में सरकारी नौकरी
एम्स बठिंडा में नौकरी पाने का शानदार मौका है। यहां 84 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
Sarkari Naukri, MSRTC Recruitment 2024: महाराष्ट्र में बंपर वैकेंसी
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन (MSRTC) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। एमएसआरटीसी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ट्रांसपोर्ट विभाग की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो महाराष्ट्र परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर msrtc.maharashtra.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MAY 31, 2024 16:34 IST
Sarkari Naukri 2024, ESIC Job: बस इंटरव्यू से जॉब
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। ईएसआईसी में प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर 21 मई से जारी आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने जा रही है। इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों को सेलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
MAY 31, 2024 14:07 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE: जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर की वैकेंसी
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE गृह मंत्रालय ने जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के कुल 7 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
MAY 31, 2024 07:47 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live: यूपीएसएसएससी के टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (UPSSSC Technical Assistant Vacancy) सकते हैं। यहां आवदेन की आखिरी तारीख कल यानी 31 मई 2024 है।
MAY 30, 2024 20:54 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून एग्जाम का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 18 जून को ऑफलाइन मो़ड में किया जाएगा।
MAY 30, 2024 20:33 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार
यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 30, 2024 19:56 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - कब जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड एग्जाम का आयोजन 26 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर 9 जून को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 30, 2024 19:38 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - AFCAT के लिए आज से करें अप्लाई
भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर आज यानी 30 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 28 जून निर्धारित की गई है।
MAY 30, 2024 19:00 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - यूपीएससी ने मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस और एनडीए II एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी upsc.gov.in पर 4 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा।
MAY 30, 2024 18:24 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - जूनियर इंजीनियर के कई पद खाली
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जून 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 4016 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
MAY 30, 2024 17:34 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - जल्द जारी होगा एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAY 30, 2024 17:01 IST
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri 2024 Live - बीएसएफ में सरकारी नौकरी का मौका
सीमा सुरक्षा बल ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 144 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जून 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।