RRB JE Recruitment 2025: रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 2562 पदों पर निकाली वैकेंसी
RRB JE Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB JE Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Railway JE Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिपोट मटेरियल, सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। यहां आप आरआरबी जेई के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
आरआरबी जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से विल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा जेई (IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष क्वालिफिकेशन होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना चाहिए। यहां अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
आरआरबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी 1 यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 और सीबीटी 2 परीक्षा क्वालीफाई करना होगा। यहां टेक्निकल और डोमेन विशेष से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
आरआरबी जेई के सैलरी की बात करें तो यहां जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के आधार पर सैलरी दी जाएगी।