जॉब्स

RPSC: सहायक परीक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की विचारित सूची जारी, जानें कितने अभ्यर्थी हुए सफल

RPSC assistant testing officer competitive exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है।

Image

RPSC assistant testing officer competitive exam

RPSC assistant testing officer competitive exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 24 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात जारी की जाएगी।

उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किये गये अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 2 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के 28 नवंबर सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवा दें।

आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article