North Western Railway Recruitment 2025: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) जयपुर के अंतर्गत 2,162 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। पंजीकरण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर, 2025 को खुलेगी और 2 नवंबर, 2025 को बंद होगी। यानी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पूरा एक माह का समय मिलेगा। चयन एक मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस लेख में है। अगर आप भी रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए इच्छुक हैं, तो जानें क्या है पात्रता
पात्रता मानदंड
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट लागू है।
बेंचमार्क विकलांगता (PwBd) वाले व्यक्तियों के लिए, 10 वर्ष की छूट दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए तथा राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी विशिष्ट ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (एनसीटी) होना चाहिए।
फीस
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और महिलाओं को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।
चयन प्रकिया
- चयन एक मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।
- मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) के अंक - न्यूनतम 50% और संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंक। यह दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि केवल सबसे योग्य उम्मीदवार ही पद प्राप्त करें, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
- जो उम्मीदवार के कक्षा 10 के अंकों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के अंकों के आधार पर डिवीजन/यूनिट, ट्रेड और समुदायवार तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवारों को RRC जयपुर की आधिकारिक वबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- RRC जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट- rrcjaipur.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Online/E-Application" under the "Apprentice 04/2025" पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण सबमिट करें और आप पदों के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय प्राप्त होने वाली अपनी पंजीकरण संख्या को नोट कर लें क्योंकि इसका उपयोग रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) के साथ नियुक्ति प्रक्रिया/पत्राचार के लिए किया जाएगा।
