जॉब्स

JSSC Matric Level Exam 2024: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद टल गई परीक्षा की तिथि

JSSC Matric Level Exam 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड जारी किया था, और आज 24 जुलाई को परीक्षा की तिथि बदल दी।

Image

जेएसएससी मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2024

JSSC Matric Level Exam 2024: क्या आप भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2023 का इंतजार कर रहे थे, तो इससे जुड़ा नया अपडेट जरूर देखें। JSSC Matric Level Exam की तिथियों को टाल दिया गया है, जबकि इस 20 जुलाई को JSSC Matric Level Admit Card 2024 जारी किया गया था। लेख के माध्यम से आज जारी नया नोटिस देखें।

अभी तक खबर थी कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 28 जुलाई 2024 (रविवार) को JMLCCE परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए प्रवेश पत्र jssc.nic.in पर जारी कर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने 455 रिक्तियों के लिए मैट्रिकुलेशन स्तर के पदों के लिए अपने आवेदन जमा किए थ, उन्हें परीक्षा के लिए अभी और इंतजार करने की जरूरत है।

JSSC Matric Level Exam 2024 - देखें पदों का विवरण

Insect rearing and allied industries department 268
Skilled Craftsmen and equivalent posts Industries Department 187

आधिकारिक नोटिस चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले jssc.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर What’s New में देखें।
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें - Important Notice Regarding postponed of Exam - JMLCCE-2023

JSSC Jharkhand Matric Level Combined Competitive Examination JMLCCE 2023 Recruitment के लिए 18 से 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article