AFCAT 2026: इंडियन एयर फोर्स ने फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। NCC स्पेशल एंट्री के लिए एयर फोर्स फ्लाइंग शाखा के लिए पद खोल रहा है, जिसमें CDSE के खाली पदों में से 10 प्रतिशत सीटें और AFCAT के खाली पदों में से 10 प्रतिशत सीटें शामिल हैं।
IAF Recruitment 2026: देश के लाखों युवाओं का सपना है एयरफोर्स में जाकर अपने सपनों को उड़ान देने का। अगर आप भी देशसेवा का ये सपना देख रहे हैं तो कमर कस लीजिये। क्योंकि भारतीय वायु सेना 10 नवंबर 2025 से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रही है। ऐसे में उम्मीदवार बिना समय गंवाए एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही IAF द्वारा अपलोड की गई भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इस भर्ती के जरिये फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। NCC स्पेशल एंट्री के लिए एयर फोर्स फ्लाइंग शाखा के लिए पद खोल रहा है, जिसमें CDSE के खाली पदों में से 10 प्रतिशत सीटें और AFCAT के खाली पदों में से 10 प्रतिशत सीटें शामिल हैं।
अब एलिजिबिलिटी यानी पात्रता की बात करें तो फ्लाइंग ग्रेजुएट्स के लिए ग्रेजुएट/इंजीनियर्स के लिए फ्लाइंग बैच में एंट्री करने के तीन तरीके हैं-
कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (सिर्फ पुरुषों के लिए)
पात्रतामानदंड: AFCAT age limit and critaria
न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवार भारतीय और अविवाहित होना चाहिए।
लिंग केवल पुरुष हो।
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) (10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ)/बीई/बीटेक (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) होना चाहिए।
CDSE एंट्री के लिए कोई पर्संटेज बार नहीं है।
एनसीसी स्पेशल एंट्री (पुरुषों और महिलाओं के लिए): NCC Special Entry Critaria
1. राष्ट्रीय कैडेट कोर के एयर विंग सीनियर डिवीजन 'सी' प्रमाणपत्र धारक के रूप में, आप भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन कर सकते हैं। पुरुष और महिलाएं इस प्रवेश माध्यम से वायु सेना में शामिल हो सकते हैं। पुरुषों के लिए स्थायी कमीशन और पुरुषों और महिलाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाता है।
पात्रता मानदंड:
आयु: 20 से 24 वर्ष (पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के समय)। डीजीसीए (भारत) द्वारा जारी वैध और वर्तमान वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस धारक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 26 वर्ष (पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के समय) तक की छूट दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें