Sarkari Naukri Result: पुलिस, डिफेंस व बैंक समेत इन विभागों में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है, इस समय कई विभाग जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, निगम, डिफेंस, पुलिस, प्रशासन आदि में भर्तियां चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से हर अपडेट जैसे कौन कौन से नोटिफिकेशन आए हैं, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट की जानकारी पा सकेंगे। आप चाहें 10वीं पास हो या पीएचडी सभी के लिए खबरों को यहां अपडेट किया जाता है।
Sarkari Naukri Result 2022: यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। बता दें, राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट आने वाला है, वहीं एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम और एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट भी जारी होने वाला है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी भर्ती के लिए कटऑफ और रिजल्ट डेट जारी होने वाली है। शिक्षण क्षेत्र में अभी कई अपडेट चल रहे हैं, यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जबकि इसके एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। रेलवे भर्ती की बात करें, तो रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी पद या एनटीपीसी पर भर्ती के लिए सीबीटी 2 का परिणाम क्षेत्रीय वेबसाइटों पर घोषित कर दिया है। जल्द ही सभी जोन के लिए रिजल्ट जारी हो जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2022 Date | RBSE 10th Result 2022 Date | UP Board Reslt 2022 Direct Link
Sarkari Result 2022 Live - आज का दिन बेहद खास
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कई सारी भर्तियां ऐसी हैं जहां आज आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में आप हमारे इस ब्लॉग में ऐसे सभी वैकेंसी के बारे में जान सकते हैं और अंतिम तिथि निकलने से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - पंजाब बोर्ड रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि, बोर्ड जून के अंतिम सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - UP BC Sakhi के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने पंचायत सहायक के बैंक ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्ती का आयोजन किया है। ध्यान रहे इन पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। साथ ही आपको बता दें यहां आवेदन करने के लिए आपको किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।
Sarkari Result 2022 Live - बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए नहीं होंगे पात्र
बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साल में दो बार सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। ध्यान रहे बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों व नवोदय विद्यालय में पढ़ाने के लिए पात्र नहीं होते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवाकरों के लिए राहतभरी खबर है। कंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी
यूपी टीजीटी व पीजीटी वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक बार टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन में या फिर हमारे आधिकारिक साइट पर विजिट करें, यहां पर आपको आवेदन, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व सैलेरी से लेकर संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - पीजीटी के पदों पर भर्ती
यूपीएसईएसएसबी ने टीजीटी के साथ पीजीटी के पदों पर भी वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के स्कूलों में 624 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर ऑनलाइटन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी
आरआरबी एनटीपीसी पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी 2 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को पुन: सूचित किया जाता है कि, रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीबीटी 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सीबीटी 1 में चयनित होने वाले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - हेड कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती
भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 286 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट
बता दें राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के साथ 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी कर दिया है। इसके बाद से 10वीं कक्षा के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन आने के बाद सबसे पहले आपको टाइम्स नाउ नवभारत के सरकारी नौकरी के ब्लॉग में सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) में ग्रुप ए और बी के ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - जल्द आएगा नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें, यहां पर आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर के 1875 रिक्तियों को भरा जाएगा। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Tech या B.E में उत्तीर्ण हो ना चाहिए। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - आर्किटेक्ट व कंसल्टिंग इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती
पंचायती राज उत्तर प्रदेश ने आर्किटेक्ट व कंस्लटिंग इंजीनियर्स के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आर्किटेक्ट / कंसलटिंग इंजीनियर्स के 1875 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पंचायती राज उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में जो छात्र आरबीआई असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल हुए थे वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट कब
यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर लोग लगातार सर्च करने में लगे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है इसलिए किसी फर्जी खबर पर यकीन ना करें। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें और आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाकर रखें।
Sarkari Result 2022 Live - माइन्स इंस्पेक्ट के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPS) ने माइन्स इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से माइन्स इंस्पेक्ट के रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 04 जुलाई 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - सबसे पहले यहां देखें
बता दें यह हफ्ता सरकारी नौकरी की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी टीजीटी व पीजीटी
उत्तर प्रदेश में अध्यापक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने टीजीटी व पीजीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यमिस यूपी टीजीटी के 3,539 औ पीजीटी के 624 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live 2022: एमएनएनआईटी के पदों पर भर्ती
एमएनएनआईटी भर्ती 2022 की मदद से कुल फैकल्टी के कुल मिलाकर 145 पदों को भरा जाना है, जिसमें असिसटेंट प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-10) के 30 पद, सहायक प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-12) के 68 पद और सहायक प्रोफेसर (अकादमिक स्तर-11) के 47 पद शामिल हैं।
Sarkari Naukri 2022: MNNIT में ग्रेजुएट उम्मीदवारों की भर्ती
MNNIT भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2022 तक आवेदन किया जा सकता है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड- II) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती को लेकर उम्मीदवारों का चयन तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। हर यूनिट में मेरिट लिस्ट मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के साथ उस ट्रेड में आईटीआई मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे भर्ती आवेदन और आयु सीमा
रेलवे की सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे भर्ती का वैकेंसी विवरण
भारतीय रेलवे की ओर से पूर्वोत्तर में जो भर्तियां निकाली गई हैं, उनका विवरण आप यहां चेक कर सकते हैं। जानिए कहां कितने पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप- 1,110 पद
लुमडिंग- 1140 पद
कटिहार और टीडीएच कार्यशाला- 919 पद
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप- 847 पद
तिनसुकिया- 547 पद
अलीपुरद्वार- 522 पद
रंगिया- 551 पद
Sarkari Naukri 2022 Live: 30 जून तक करें आरपीएससी भर्ती का आवेदन
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग के भर्ती अभियान के माध्यम से कुल मिलाकर 5636 पदों को भरा जाना है। इसके लिए अपरेंटिस पदों को लेकर उम्मीदवार 30 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 5,636 पद पर वैकेंसी
रेलवे भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से अपरेंटिस पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: आरपीएससी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और पोर्टल पर उपलब्ध 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)' को भरें।
ओटीआर के बाद अपना विवरण दर्ज करें और इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।
Sarkari Naukri Live 2022: राजस्थान टीचर भर्ती के लिए करें आवेदन
सीनियर शिक्षक पदों के अनुसार कई विषयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना चेक की जा सकती हैं।
Sarkari Naukri Live 2022: 417 पदों के लिए इन विषयों पर होनी है भर्ती
सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, गणित और विज्ञान सहित कई विषयों में आवेदन का विकल्प होना चाहिए। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती के माध्यम से सीनियर टीचर के कुल मिलाकर 417 पदों को भरा जाना है।
Sarkari Naukri 2022 Live: आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग में शिक्षक भर्ती
आरपीएससी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए 21 जून 2022 तक या उससे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) के पदों के लिए भर्ती निकाली है।
Sarkari Result Live - एनएटीए एडमिट कार्ड जारी
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर, NATA 2022 एडमिट कार्ड nata.in पर जारी किया है। प्रवेश पत्र उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया गया है जिन्होंने NATA 2022 परीक्षा के चरण 1 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है।
Sarkari Result Live - प्रवेश के लिए ऑनलाइन नामांकन जारी
मुंबई विश्वविद्यालय The University of Mumbai ने आधिकारिक तौर पर पूर्व प्रवेश ऑनलाइन नामांकन 2022-2023 के लिए एक परिपत्र जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट - mu.ac.in पर परिपत्र के माध्यम से जा सकते हैं। वे वेबसाइट पर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - घोषित हुए एनआईओएस परिणाम 2022
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, National Institute of Open Schooling ने ऑन-डिमांड परीक्षाओं के लिए एनआईओएस परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो छात्र एनआईओएस 10वीं 12वीं ऑन डिमांड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - लैब असिस्टेंट भर्ती 2022
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate Ministerial Service Selection Board) ने लैब असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए विवरण परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। RSMSSB 28 जून 2022 से लैब असिस्टेंट पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Result 2022 - यूपी पीजीटी पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने यूपी माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी टीचर्स के साथ पीजीटी अध्यापक के पदों पर भी बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल री एडमिट कार्ड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 परीक्षा के लिए री एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन किया था वो राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइठ police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी क्वालीफाई करना जरूरी
सीटीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य के शिक्षक भर्ती में शामिल होने के योग्य माने जाते हैं। वहीं बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। बता दें सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन
केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद आवेदन शुरू कर दिया जाता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - डीडीए के पदों पर बंपर भर्ती
दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। डीडीए ने अपने यहां पर असिस्टेंट डायरेक्टर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीडीए के इन पदों पर 11 जून 2022 से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें सबसे पहले
यदि आप भी सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं तो आपको बता दें, यहां आपको जॉब से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होने पर सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही हमारे इस ब्लॉग में आप आवेदन संबंधी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - IBPS ने RRBS के पदों पर निकाली भर्ती
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है।
Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता
एएआई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्स और फिजिक्स के साथ बीएससी में उत्तीर्ण होना चाहिए। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - 15 जून से आवेदन शुरू
ध्यान दें एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया के जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 14 जुलाई 2022 को समाप्त होगी। परीक्षा की संभावित तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है, जल्द ही घोषित होनी की संभावना है।
Sarkari Result 2022 Live - AAI के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती
एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया में नकरी का शानदार मौका है। एएआई ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 400 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट @aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता
कंसलटिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech या B.E की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा करने वाले छात्र भी यहां आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - आर्किटेक्ट व कंसलटिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने आर्किटेक्ट व कंसलटिंग इंजीनियर्स के पदों पर बंपर भर्ती का आयोजन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती राज के आर्किटेक्ट / कंसलटिंग इंजीनियर के1875 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - किस पद पर कितनी वैकेंसी
यूपी टीजीटी के कुल 3539 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें अंग्रेजी के 557 पद, हिंदी के 557, विज्ञान के 540 पद, गणित के 533, संस्कृत के 291, सामाजिक विज्ञान के 383, गृह विज्ञान के 179, शारीरिक शिक्षा के 170, कला क्षेत्रमें 148, वाणिज्य में 38 पदों पर, संगीत गायन के 23, कृषि के लिए 47, जीव विज्ञान के 50 पद, उर्दू के 13 और संगीत वादन के लिए 10 पद हैं।
Sarkari Result 2022 Live - विभाजित किए गए हैं पद
यूपी टीजीटी में पुरुष वर्ग के लिए 3213 पद निर्धारित हैं, जबकि महिलाओं के लिए 326 पद हैं। वहीं पीजीटी के तहत पुरुषों के लिए 549 पद और महिलाओं के लिए 75 पद निर्धारित किए गए हैं। ध्यान रहे यहां आवेकृदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी टीजीटी के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में टीजीटी व पीजीटी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों की मुराद पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 4163 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - यहां चेक करें नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते रेलवे, पुलिस व डिफेंस समेत राज्य व केंद्र सरकारी के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें तथा लगातार नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान जूनियर इंजीनियर पद भर्ती
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) पद की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार को 450 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से 6 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: आईबीपीएस 8106 पदों की बहाली
आईबीपीएस बैंक ने कई पदों के कुल मिलाकर 8106 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in की मदद से 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय रेलवे ने निकाली नौकरी
पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पटना हाईकोर्ट में जॉब का मौका
पटना हाईकोर्ट उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लॉ असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर रेजिडेंट पदों पर निकली वैकेंसी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई में निकली भर्ती
एसबीआई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए निकली भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से जूनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी पदों पर भर्ती
इंडियन कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली पुलिस में आई ये नौकरी
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हेड कांस्टेबल पदों को लेकर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से 16 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पुलिस कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी
चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: हाईकोर्ट में निकली नौकरी
पटना हाईकोर्ट में भर्ती के उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने लॉ सहायक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पंचायत विभाग वैकेंसी
यूपी पंचायत विभाग में योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022: इंडिया पोस्ट में निकली नौकरी
इंडिया पोस्ट भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेल मोटर सर्विस, मुंबई में स्टाफ कार ड्राइवर के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स 30 जून 2022 तक भेजे जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी
आरबीएसई भर्ती के योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के 139 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती
ईसीआईएल उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन के कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Result Live - तकनीशियन के पदों पर नौकरी
राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (National Physical Laboratory) ने विभिन्न विषयों के लिए 79 तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 जुलाई 2022 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपडेट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 12 जून 2022 को ऑफलाइन मोड में संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (PCS) और सहायक वन संरक्षक (ACF) रेंज वन अधिकारी (RFO) सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें से उत्तर पत्रक ओएमआर शीट पर होंगे।
Sarkari Result Live - एनईईटी पीजी एडमिट कार्ड जल्द
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी पीजी 2022 स्कोर कार्ड आज, 8 जून, 2022 को उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने अपने एनईईटी पीजी परिणाम 2022 प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई अनुसूची के अनुसार, उम्मीदवार nbe.edu.in से NEET PG स्कोर डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - भारत तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती 2022
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने 200+ हेड कांस्टेबल (एचसी) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अपनी वेबसाइट यानी भर्ती.itbpolice.nic.in पर जारी किया है।
Sarkari Result Today - DRDO में नौकरी का मौका
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) साइंटिस्ट डी/ई और एफ के 56 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के लिए 400 पद उपलब्ध हैं, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result 2022 - वित्त विभाग में नौकरी
पंजाब सरकार, वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व-संशोधित वेतनमान में कांस्टेबल (बैंड) के पद के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिक जानकारी के लिए आप chandigarhpolice.gov.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - समूह सी के पदों पर नौकरी का मौका
मुख्यालय तटरक्षक पश्चिम क्षेत्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर राजपत्रित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। ICG Group C भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के तहत, आप मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आरआरबी ने जारी किया परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board), चेन्नई ने Non-Technical Popular Category (NTPC) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी चेन्नई वेबसाइट यानी rrbchennai.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - राजस्थान में फिर निकली नौकरी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 07 जून से 06 जुलाई 2022 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन एक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
sarkari naukri 2022 - पंचायती राज विभाग में नौकरी
पंचायती राज निदेशालय, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश (यूपी) में वर्क बेसिस पेमेंट मोड पर विभिन्न असाइनमेंट के लिए आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर्स (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए हजारों से अधिक रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Result 2022 - आरबीआई ने जारी किया रिजल्ट
RBI Grade B Result 2022 आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2022 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर 07 जून 2022 को घोषित किया गया है। जिन लोगों ने जीआर बी (डीआर) - जनरल में अधिकारियों के लिए 28 मई 2022 को ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया, वे आरबीआई ग्रेड बी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग अपडेट जारी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 2019 पद के लिए अनंतिम परिणाम की घोषणा की है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 2019 पद के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार प्रमाणपत्र सत्यापन दौर में उपस्थित हो सकते हैं।

