Sarkari Naukri: रेलवे और पुलिस समेत इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और दूसरी डिटेल
लेटेस्ट सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ देखने के लिए यहां बने रहे। जल्द ही यूपीटेट परीक्षा रिजल्ट, सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपी सब इंस्पेक्टर रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल, आईसीएआई सीए रिजल्ट व एमटीएस परीक्षा रिजल्ट जारी होने वाले है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक के साथ सरकारी जॉब, लेटेस्ट वैकेंसी, सरकारी नौकरी की भी ताजा जानकारी हासिल कर सकेंगे।
चूंकि यह परीक्षा का माहौल है, ऐसे में कई राज्य बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े नोटिफिकेशन जैसे परीक्षा तिथि, डेट शीट आदि जारी कर रहे हैं। इधर राजस्थान में आरएएस मेंस एग्जाम पर अपडेट आने वाला है जबकि रीट परीक्षा जुलाई में कराए जाने की घोषणा हो चुकी है, जिसके जरिये 60000 से ज्यादा पदों को भरा जा सकता है। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भी जल्द ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की घोषणा करने वाला है।
CTET Result 2022 latest updates। CTET Result 2021 date, marksheet, scorecard details
उम्मीदवार यदि शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बता दें, इस समय दोनों क्षेत्रों के अलावा बैंकिंग सेक्टर में भी जमकर जॉब निकल रही है। एसबीआई, आरबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती, आंगनबाड़ी, पुलिस भर्ती व अन्य भर्तियां भी ट्रेंडिंग में हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 latest jobs updates । CTET result date
साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती
सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनसीएल) पुणे ने साइंटिस्ट, सीनियर साइंटिस्ट और प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसआईआर-एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ncl.res.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
भारतीय सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) सफाईवाला पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए योग्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2022 है।
कांस्टेबल पदों की भर्ती
जम्मू और कश्मीर पुलिस मे कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 2700 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। योग्य उम्मीदवार 02 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल में भर्ती
सैनिक स्कूल, अंबिकापुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत क्वार्टर मास्टर और अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपरेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 27 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2022 से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
बैंक में नौकरी का मौका
एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ग्रुप बी और सी के पदों के लिए भर्ती
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट - www.oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 है।
सीआईएसएफ में ढेरों नौकरियां
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल / फायर के पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.cisfrectt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2022 है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बीएसएफ में बंपर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के 2,651 पद और महिला उम्मीदवारों के 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2022 है।
ग्रुप सी के पदों के लिए भर्ती
वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना ने विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन “द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, बल्लाड पियर, टाइगर गेट, मुंबई- 400001” पर भेजना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फायरमैन के 120 पद, फार्मासिस्ट के 1 और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: रेलवे में 150 भर्तियां
भारतीय रेलवे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की मदद से 150 कर्मी भर्ती करने का निर्णय लिया है, जिसमें से 06 वैकेंसी दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। इससे पहले 861 वैकेंसी की घोषणा हुई थी, जिसे संशोधित कर दिया गया है।
भारतीय रेलवे ग्रुप ए के पदों पर भर्ती
भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से कई पोस्ट पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके अनुसार भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लिए भर्तियां की जानी हैं।
सीआईएसएफ के लिए ऐसे होगा चयन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंट सत्यापन (डीवी) / विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri February 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
सीआईएसएफ की भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के अंतर्गत नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12 या इसके समकक्ष योग्यता हासिल करनी होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 साल है।
Sarkari Naukri Live Update: सीआईएसएफ में 1100 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती है और इससे कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सीआईएसएफ कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022 शाम को 5 बजे है।
NEPA भर्ती: नॉर्थ ईस्ट पुलिस भर्ती का मौका
NEPA यानी नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस एकेडमी में मल्टी टास्किंग स्टाफ और कॉन्स्टेबल सहित कई पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट राउंड की मदद से निश्चित पते पर 25 अप्रैल 2022 और 28 अप्रैल 2022 को उपस्थित हो सकते हैं।
Sikkim PSC Bharti 2022: स्पेशलिस्ट पदों मांगे गए आवेदन
एसपीएससी यानी सिक्किम लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य स्वास्थ्य सेवा के तहत स्पेशलिस्ट सीनियर ग्रेड पोस्ट को लेकर आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार सिक्किम लोक सेवा आयोग भर्ती 2022 को लेकर 11 मार्च 2022 तक या पहले आवेदन करें।
Sarkari Job 2022: सेल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
सेल की भर्ती में इच्छुक योग्य उम्मीदवार पदों के लिए 05 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया संबंधी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पर नजर डालें।
SAIL में निकली भर्तियां
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट के लिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
यूपीएससी भर्ती के जरूरी लास्ट डेट
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि 17 मार्च 2022 है। ऑनलाइन आवेदन प्रिंट की लास्ट डेट 18 मार्च 2022 रखी गई है।
UPSC Sarkari Job Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती
यूपीएससी का भर्ती अभियान एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 4 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के 25 खाली पदों पर भर्ती के लिए शुरू किया गया है। एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर पद के लिए चयनित उम्मीदवार का वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 होगा जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।
Sarkari Naukri Live 2022: UPSC ने जारी की नई अधिसूचना
यूपीएससी ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 17 मार्च 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
इंडियन बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
इंडियन बैंक की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पद पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
इंडियन बैंक के इन पदों पर होनी है भर्ती
इंडियन बैंक के भर्ती अभियान के तहत इंडियन बैंक सिक्योरिटी गार्ड के कुल मिलाकर 200 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा,लैंग्वेज टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: इंडियन बैंक में भर्ती
इंडियन बैंक की ओर से सिक्योरिटी गार्ड पद पर भर्ती आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर निकाली गई है और नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इंडियन बैंक भर्ती को लेकर आवेदन प्रोसेस 23 फरवरी से शुरू हो चुका है।
राज्य पीसीएस में निकली भर्तियां
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से जारी भर्ती की मदद से 5 हजार से ज्यादा खाली पदों पर योग्य उम्मीदवार की भर्ती होनी है। इस भर्ती को राज्य सरकार के कई विभागों में ग्रुप-2 सेवा के लिए रखा जाएगा। इस बारे में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को पढ़ें।
आरबीआई में नौकरी का सुनहरा मौका
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 580 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च 2022 है।
गेल इंडिया ने निकाली भर्ती
गेल इंडिया ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखरी तारीख 16 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सिक्योरिटी गार्ड के लिए भर्ती
इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पर दी गई डिटेल्स के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 202 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 है।
राजस्थान पुलिस में भर्ती
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए चंद दिन बचे हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके जरिए कुल 91 पदों को भरा जाएगा।
प्रसार भारती में नौकरी का मौका
प्रसार भारती ने सीनियर न्यूज़ एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर (हिंदी) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। कुल 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70000 रुपए से 80000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
केवीएस ने निकाली भर्ती
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देशभर में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें साक्षात्कार के दिन सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी के साथ जमा करना होगा। इसके तहत पीआरटी, पीजीटी समेत अन्य नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती होगी।
ड्राइवरों के लिए वैकेंसी
डाक विभाग ने मोटर सेवा विभाग के तहत स्टाफ कार ड्राइवर पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट indiapost.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के जरिए कुल 17 रिक्तियों को भरा जाएगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 है।
भारतीय सेना में नौकरी का मौका
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । नौसेना इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,531 रिक्तियों को भरेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए जॉब
गेल इंडिया ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 48 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2022 है।
वीडियो भर्ती के लिए पदों में इजाफा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) की ओर से निकाली गई है वीडीओ भर्ती के तहत पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। पहले जहां ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ ) के 3896 पदों पर भर्ती होनी थी, वहीं अब 5396 पदों पर भर्तियां होंगी। लिहाजा वीडीओ भर्ती में 1500 पदों का इजाफा किया गया है। प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। वीडीओ मुख्य परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी।
खाद्य विश्लेषक की नौकरी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य विश्लेषक (Food Analyst) के पद के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती FSSAI में अंतरिम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है। जिन उम्मीदवारों ने फूड एनालिस्ट परीक्षा पास की है, वह 10 मार्च 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
जेएसएससी निकाली भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( जेएसएससी ) ने एक्साइज कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च है।
अप्रेंटिस की जॉब
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हरियाणा सर्कल ने डिप्लोमा अप्रेंटिस के 27 पदों के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत इच्छुक एवं योग्य आवेदक ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदन पोर्टल mhrdnats.gov.in पर जाना होगा।
DRDO में इन पदों पर होनी है भर्ती
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ में निकली वैकेंसी के अंतर्गत डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 20 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 75 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 30 पद और आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पद खाली हैं।
DRDO में निकली ये भर्ती
DRDO यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की ओर से ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी रिक्रूटमेंट 2022 को लेकर एप्लिकेशन मांगे गए हैं। इस बारे में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in को विजिट करना होगा।
SAIL भर्ती 2022: सेल में ग्रेजुएट के लिए भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट की ओर से ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
शामिल हुए थे 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार
यूपीटीईटी परीक्षा में सिर्फ 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसकी निश्चित संख्या 18,22,112 के करीब है। इसमें से 83 प्रतिशत उम्मीदवार प्राइमरी स्तर की परीक्षा का हिस्सा हैं। 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने उच्च प्राइमरी स्तर की परीक्षा दी थी।
कहां देखें UPTET आंसर की
यूपीटीईटी आंसर की जारी हो जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।
यूपीटीईटी परीक्षा रिजल्ट प्रस्ताव स्थगित
उत्तर प्रदेश शासन सचिव की ओर से परीक्षा नियामक प्राधिकारी के द्वारा दिया गया 25 फरवरी 2022 को यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट रिलीज करने का प्रपोजल स्थगित हो गया है। इस वजह से परिणाम आने में भी देरी होगी।
UPTET फाइनल आंसर की और रिजल्ट स्थगित
यूपीटीईटी परीक्षा के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को पत्र लिखने के साथ परीक्षा रिजल्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी। एक बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई। इस दौरान सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रस्ताव को मुख्य सचिव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा गया था।
पब्लिक सेक्टर कंपनियों में ये बंपर भर्तियां
देश के प्रतिष्ठित संस्थान कहलाने वाले आईआईटी में 20 से ज्यादा इंस्टीट्यूट के अंदर 40 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। सभी आईआईटी में 6,511 शिक्षण फैकल्टी टीम के सदस्य हैं। इसके अलावा 4,370 पद और खाली हैं। आरक्षण नीति की आदर्श स्थिति में कम से कम 59 फीसदी के तहत भर्ती होनी चाहिए।
इंडियन पोस्ट विभाग में निकली ये भर्ती
भारतीय डाक मेल मोटर डिपार्टमेंट के अनुसार ड्राइवर के 17 पद पर भर्ती होनी है। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन पोस्ट यानी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अधिसूचना में योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग में ये भर्ती
इंडियन पोस्ट यानी भारतीय डाक विभाग भर्ती के अलग-अलग पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 है। इन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा कम से कम 3 साल अनुभव होना जरूरी है।
भारतीय रेलवे में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा
भारतीय रेलवे में हर साल लाखों युवा रेलवे भर्ती को लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में हाल ही में रेलवे की ओर से जो भर्ती निकाली गई है उसके बारे में छात्रों को अच्छे से नोटिफिकेशन पढ़ और समझ लेना चाहिए।
आरआरबी ग्रुप डी भर्तियां
आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट पर छिड़े विवाद की वजह से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam) स्थगित कर दी गई थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से यह कदम उम्मीदवारों के विरोध के बाद उठाया गया था।
Sarkari Result Live - एपेक्स बैंक में आवेदन का अंतिम मौका
एपेक्स बैंक एमपी नियमित आधार पर कैडर ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। एमपी एपेक्स बैंक 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 25 फरवरी 2022 है।
icsi ने जारी किया Executive व Professional रिजल्ट
कंपनी सचिवों का संस्थान, ICSI CS कार्यकारी परिणाम 2021-22 सभी उम्मीदवारों के लिए 25 फरवरी, 2022 को आज दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। वेबसाइटों का लिंक - icsi.edu, icsieexamresults.net हैं।
बता दें, आज ही CS Professional exam results भी जारी किया गया था जबकि अभी कुछ देर पहले CS Executive Dec Results 2021 जारी कर दिया गया है। दोनों रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं ICSI CS December Results 2021
Sarkari Result live - गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी
गेल (इंडिया) लिमिटेड, एक महारत्न पीएसयू और भारत का प्रमुख इंस्ट्रुमेंटेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित कार्यकारी प्रशिक्षु के 48 पदों के लिए भर्ती कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
sarkari Result live - पुलिस भर्ती बोर्ड अपडेट
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आबकारी कांस्टेबल (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो डब्ल्यूबीपी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022
बैंक ऑफ बड़ौदा ने धोखाधड़ी जोखिम और जोखिम प्रबंधन विभागों के लिए नियमित/अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया दो दिन पहले यानी 23 फरवरी से शुरू हो चकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
Sarkari Result 2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा तिथि 2022 को आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 23 जनवरी को UPTET 2021 की परीक्षा दी थी, वे अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उनका रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड शामिल है।
Sarkari Result 2022 - रिफाइनरी सेक्टर में नौकरी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) मुंबई रिफाइनरी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 100 ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख (20/21 मार्च 2022) की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा तिथि 2022 को आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - एमपी टीईटी एडमिट कार्ड जारी
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) 5 मार्च 2022 से प्राथमिक स्तर के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। एमपी टीईटी एडमिट कार्ड ने एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी) 2021 एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है।

