Sarkari Naukri Result 2022: भारतीय सेना, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस में निकली ढेरों सरकारी नौकरियां
Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करें। आप चाहें स्टूडेंट हों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एस्पिरंट, यहां हर जरूरी खबर जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022, एडमिड कार्ड, प्रोविजनल आंसर की, फाइनल आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ की जानकारी तेजी से पा सकेंगे। बता दें, छात्रों के लिए शिक्षा से जुड़ी सरकारी स्कीम, रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा तिथि, टर्म2 परीक्षाएं शिड्यूल आदि जानकारी भी पा सकेंगे।
Sarkari Naukri-Result 2022: बैंक भर्ती जैसे पंजाब नेशनल बैंक, आरबीआई, एग्जिम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आदि के भर्ती से जुड़े अपडेट लगभग हर दिन जारी हो रहे हैं। इसके अलावा आईबीपीएस नोटिफिकेशन, रिजल्ट जैसे सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 10वीं 12वीं के रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट आदि से जुड़े अपडेट भी यहां दिए जा रहे हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification, Results, Vacancy Details
आप यहां 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारकों के लिए जॉब अप्लाई के मौके पा सकेंगे। एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे सेक्टर, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निकलने वाली भर्तियों पर भी यहां नजर रखी जा रही है।
पुरातत्व विभाग में वैकेंसी
दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं। ये भर्तियां एक साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएंगी। बाद में इसकी अवधि बढा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2022 है। अधिक जानकारी के लिए व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए artandculture.delhigovt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
विद्युत विभाग में काम करने का मौका
भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhavini.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 50 पदों को भरा जाएगा।
बीपीएससी ने पदों की बढ़ाई संख्या
बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सहायक अभियंता की परीक्षा से पहले वैकेंसी बढ़ा दी है। पहले जहां 83 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही थी, अब इसे बढ़ाकर 214 कर दिया गया है। लिहाजा भर्ती में 131 वैकेंसी बढ़ाई गई है।
HARTRON ने मांगे आवेदन
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) ने पंचकूला और चंडीगढ़ में जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर एण्ड मोबाइल एप्लीकेशंस डेवलपर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए 35 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडीडेट्स को 15 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
सैनिक स्कूल में निकली वैकेंसी
सैनिक स्कूल मैनपुरी ने लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सिस्टर, लाइब्रेरियन, सुपरिंटेंडेंट और अन्य के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolmainpuri.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 14 पदों को भरा जाएगा।
आंगनबाड़ी में नौकरी
WCD Karnataka Anganwadi Yadgir ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार धिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे।
JRHMS ने निकाली भर्ती
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने आयुष मेडिकल ऑफिसर, पंचकर्म आयुष एमओ, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, डेंटल सर्जन, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक jrhms.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है।
तकनीशियन पदों पर भर्ती
बैंक नोट प्रेस, देवास ने तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए bnpdewas.spmcil.com के जरिए 28 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 80 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत इन पदों के लिए नौकरी
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।
प्रोफेसर समेत इन पदों के लिए वैकेंसी
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
एनटीपीसी ने निकाली नौकरी
थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 60 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।
इस कॉलेज में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि पर्सनल असिस्टेंट, लाइब्रेरियन असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट समेत नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।
12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी
हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। चपरासी के 21 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें चंपारण की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.com पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
बिहार में सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर के पदों पर निकली भर्ती अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें। आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट जरूर लें।
बिहार में स्कूलों के लिए निकली भर्ती
हेड मास्टर के पदों के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों में भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री और एजुकेशन डिग्री है वह इन पदों पर भर्ती कर सकते हैं।
भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती
भारतीय सेना ने ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकाली गई हैं। इन पदों के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन आर्मी एसएससी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JIPMER ने निकाली भर्ती
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार jipmer.edu.in पर 30 मार्च 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 143 पदों को भरा जाएगा।
ग्रुप बी पदों के लिए निकले आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रुप- बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार opsc.gov.in पर अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में भेज सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2022 है।
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जून 2022 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Sarkari Result Live - एचएसईई 2022 पंजीकरण
मानविकी और सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा या एचएसईई 2022 पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट- hsee.iitm.ac.in पर शुरू हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT मद्रास द्वारा प्रस्तावित मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब अपना नामांकन कर सकते हैं!
Sarkari Result Live - कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10 + 2) परीक्षा, 2021 टियर -1 परीक्षा 26 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसलिए, छात्रों के लिए समय आ गया है SSC CHSL 2022 टियर - I परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करें।
Sarkari Result Live - हाई कोर्ट की नौकरी
कर्नाटक उच्च न्यायालय (केएचसी) karnatakajudiciary.kar.nic.in पर सहायक न्यायालय सचिव (आशुलिपिक) के 54 पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उच्च न्यायालय स्टेनो आवेदन लिंक 07 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), सिक्किम ने एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 11 मार्च 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2022 है।
Sarkari Result Live - ओडिशा लोक सेवा आयोग
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास विभाग के तहत ओडिशा पशु चिकित्सा विज्ञान के कक्षा 2 (ग्रुप बी) के पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2022 से केवल opsc.gov.in पर अपने आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करेंगे। पंजीकरण और भुगतान के लिए लिंक 30 मार्च 2022 तक उपलब्ध होगा।
Sarkari Result Live - इस दिन होगी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की परीक्षा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली ने esic.nic.in पर बीमा चिकित्सा अधिकारी (IMO) ग्रेड 2 (एलोपैथिक) के पद के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। ESIC नोटिस के अनुसार, IMO भाग 1 लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 30 मार्च 2022 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - नैनीताल बैंक
नैनीताल बैंक ने नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर प्रबंधन प्रशिक्षु (एमटी) और क्लर्क परीक्षा के पद के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक बैंक की वेबसाइट nainitalbank.co.in से अपने पंजीकरण संख्या / रोल नंबर / जन्म तिथि / पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SARKARI RESULT LIVE - प्रोफेसर की रिक्तियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जम्मू ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2022 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.aiimsexams.ac.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - HARTRON में नौकरी
हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) ने अपनी वेबसाइट - hartron.org पर 09 मार्च से 15 मार्च 2022 तक जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर और मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपर और नेटवर्क प्रशासक जैसे विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आईटी पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Result Live - एमबीए प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने की बढ़ी समय सीमा
अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एबीवीएसएमई में जेएनयू एमबीए प्रोग्राम के लिए पंजीकरण और आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 10 मार्च, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार jnuee.jnu.ac.in पर जाकर कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। एबीवीएसएमई में एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2022-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन करेंगे।
Sarkari Results Live - नीट पीजी के बाद नीट यूजी में भी आया अपडेट
स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के तहत, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने NEET-UG परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा को हटाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 2017 में अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष थी।
Sarkari Result Live - नीट पीजी पर आया यह बड़ा अपडेट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2021) काउंसलिंग मोप-अप राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 12 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है।उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इससे पहले, एनईईटी पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल 9 मार्च, 2022 थी।
sarkari Result Live - आवेदन का अंतिम मौका आज
अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एबीवीएसएमई में जेएनयू एमबीए प्रोग्राम के लिए पंजीकरण और आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 10 मार्च, 2022 है। यानी केवल आज का दिन है। इच्छुक उम्मीदवार jnuee.jnu.ac.in पर जाकर कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) बुधवार, 9 मार्च को यूजी, पीजी कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी परीक्षा के परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपडेट
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) 2022 ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी esic.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। (यूडीसी) अपर डिवीजन क्लर्क के पद की भर्ती के लिए चरण -1 प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च 2022 (शनिवार) को आयोजित होने वाली है।
Sarkari Result Live - आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने तकनीशियन ग्रेड 1 के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली है आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन 28 फरवरी और 02, 04, और 05 मार्च 2022 को देश भर में आयोजित किया गया था। अब, ICAR IARI ने इस परीक्षा का उत्तर iari.res.in पर अपलोड कर दिया है।
Sarkari Job: इस बैंक के 250 पदों पर निकली भर्ती
बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से अप्रेंटिस के खाली पद पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन बड़ौदा यूपी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in पर जाकर करें।
Sarkari Naukri 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती के एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्टेनोग्राफर और यूडीसी पदों पर भर्ती को लेकर पहले स्टेप की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया गया है। इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट के तौर पर उपलब्ध है।
Sarkari CTET Result 2022: सीटेट परीक्षा का परिणाम जारी
सीटीईटी उम्मीदवारों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परिणाम घोषित हो गए हैं और इसी के साथ परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। यहां दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से आप सीटेट परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं - CTET Exam 2021-2022 Result Direct Link
Sarkari Naukri 2022: इंडियन बैंक के लिए ऐसे करें अप्लाई
इंडियन बैंक की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर अपना आवेदन करें। भर्ती की मदद से इंडियन बैंक की ओर से अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में कुल 202 खाली पद पर योग्य उम्मीदवार चयन किया जाएगा।
NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय भर्ती 2022
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से 08 से लेकर 13 मार्च, 2022 के बीच आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: DRDO में रिक्रूटमेंट
डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के गैस टरबाइन रिसर्च संगठन (GTRE) में अपरेंटिस के कई अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई हैं।
Sarkari Job: इंडियन बैंक में आखिरी मौका
सिक्योरिटी गार्ड के खाली पद पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी तक जारी हैं। बुधवार 9 मार्च, 2022 को इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख है।
Sarkari Result Live - भारतीय वायु सेना में नौकरी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर AFCAT परिणाम 2022 घोषित किया है। जिन उम्मीदवारों ने 12, 13 और 14 फरवरी 2022 को एयर फ़ोर्स कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (AFCAT) और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT) में भाग लिया है, वे नीचे दिए गए लिंक के प्रयोग से रिजल्ट देख सकते हैं।
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती
सैनिक स्कूल मैनपुरी ने लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सिस्टर, लाइब्रेरियन, सुपरिंटेंडेंट और अन्य के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschoolmainpuri.com/ पर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 14 पदों को भरा जाएगा।
भारतीय डाक विभाग में भर्ती
भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीएसईबी 10वीं आंसर की जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं आंसर की 2022 हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। इस अनंतिम कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि आप timesnowhindi.com/education से भी आंसर की देख सकते हैं। यह है डायरेक्ट लिंक BSEB 10th Answer Key 2022
Sarkari Result Live - कर्मचारी राज्य बीमा निगम में मौका
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 09 मार्च 2022 यानी आज ESIC UDC चरण 1 परीक्षा और ESIC आशुलिपिक परीक्षा चरण 1 मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लिंक सक्रिय कर दिया है। उक्त परीक्षा पूरे भारत में क्रमशः 19 मार्च 2022 और 20 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। आवेदक ईएसआईसी यूडीसी एडमिट कार्ड और ईएसआईसी स्टेनो एडमिट कार्ड ईएसआईसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक - ESIC Admit Card 2022
Sarkari Result Live - पशुधन विकास अधिकारी भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने एमपीएससी पशुधन विकास अधिकारी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 तक बढ़ा दी है। यदि आपने 212 पशुधन विकास अधिकारी पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट-mpsc.gov.in पर 14 मार्च, 2022 तक आवेदन करें।

