Sarkari Naukri: 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, बीईजी सेंटर और एम्स समेत इन विभागों में नौकरियां
आप चाहे स्टूडेंट हो या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो यहां आपको लेटेस्ट सरकारी जॉब से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में डिटेल्स उपलब्ध कराई जाएगी। इन दिनों भारतीय रेलवे, बैंक, भारतीय सेना और पुलिस समेत तमाम सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और आंसर की समेत लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
सरकारी नौकरियों के अलावा आईबीपीएस नोटिफिकेशन, सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 10वीं 12वीं के रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट आदि को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। ऐसे में तमाम जानकारियां आपको यहां मुहैया कराई जाएगी। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए विभिन्न विभागों में नौकरी का भरपूर मौका है।
Read Also - Latest Sarkari Jobs live notification
एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे सेक्टर, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निकलने वाली भर्तियां भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आंसर की, कट ऑफ लिस्ट, मेरिट लिस्ट आदि जारी होनी है, ऐसे में इनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां आपको सरकारी जॉब में अप्लाई करने के तरीके, योग्यता, सैलरी आदि की डिटेल्स उपलब्ध कराई जाएगी।
Read Also: UPTET Result 2022 Date। RRB NTPC CBT-2 Exam date 2022
RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 से जुड़ी जानकारी जैसै अप्लाई के लिए लिंक, योग्यता, आयु सीमा, पद संख्या आदि जानकारी भी देख सकेंगे।
एम्स ने निकाली भर्ती
एम्स, मंगलगिरी, आध्र प्रदेश ने ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट aiimsmangalagiri.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से शुरू होगी। इसके जरिए कुल 17 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।
Sarkari Job 2022: बीईजी सेंटर ने भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना
बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी सेंटर) ने एलडीसी, स्टोरकीपर, सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 52 पजों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live: केंद्रीय विद्यालय में निकली भर्ती
केंद्रीय विद्यालय (केवी), कानपुर ने टीचर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पीजीटी-राजनीति विज्ञान, टीजीटी- हिंदी, प्राथमिक शिक्षक, डॉक्टर, नर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र उम्मीदवार 22 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
JPSC Sarkari Bharti 2022: 24 मार्च तक करें आवेदन
JPSC यानी झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन ने आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
UPSSSC ने निकाली वैकेंसी
UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-2) 2019 के मेन परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा का हिस्सा थे, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड करें।
Sarkari Job 2022: यूपीपीसीएल जेई सेलेक्शन प्रोसेस
यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल ट्रेनी भर्तियों 2022 को लेकर उम्मीदवार का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होना है। ऐसे में जरूरी आवेदन समय पर कर दें और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें।
BOB Bharti 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्तियां
बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये की फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी।
Sarkari Bharti: एम्स के इन पदों पर होनी है भर्ती
एम्स की भर्ती चयन प्रक्रिया की मदद से फैकल्टी के कुल 11 खाली पद पर भर्ती होनी है। इसमें प्रोफेसर के 5 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 खाली पद शामिल हैं।
AIIMS में भर्ती का नया नोटिफिकेशन
एम्स यानी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना की ओर से फैकल्टी पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से अप्लाई करने के लिए कहा गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर 20 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Indian Army Recruitment: भारतीय सेना में निकली भर्ती
इंडियन आर्मी (Indian Army) की ओर से जारी अधिसूचना में सेना भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश सेवा करने के अवसर की तलाश करने वाले युवा के बेहतरीन अवसर हैं।
Sainik School Bharti 2022: नई अधिसूचना रिलीज
सैनिक स्कूल, मैनपुरी की ओर से लैब असिस्टेंट समेत अन्य कई पद भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 तक या इससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Vacancy: राजस्थान SSC में 10 हजार से ज्यादा भर्ती
राजस्थान एसएससी यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर अनुदेशक के कुल मिलाकर 10,157 खाली पद पर भर्ती होगी। परीक्षा से चयनित उम्मीदवार सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के खाली पद पर नियुक्ति होगी। उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा।
Police Bharti 2022: असम पुलिस में निकली भर्ती
असम पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से कुल 487 खाली पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से जारी हुआ है।
Sarkari Job: UPPCL के लिए ऐसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी की ओर से निमित्त आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 है। पात्र इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीसीएल आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org से ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022: UPPCL जेई के लिए चयन प्रक्रिया
यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 को लेकर उम्मीदवार चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा और इसी प्रक्रिया की मदद से भर्ती की जाएगी।
Sarkari Job 2022: यूपी बिजली कंपनी में जेई भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं।
ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पांडुचेरी ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मार्च तक JIMPER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को होगी।
UPSC ने निकाली विभिन्न पदों के लिए भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट एडिटर, फोटोग्राफिक ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मैनेजर समेत इन पदों पर निकली भर्ती
ONGC ने पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (OPAL) के तहत मैनेजर और एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च है।
पीएनबी में नौकरी का मौका
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी पुरबा, बर्धमान और चंपारण सहित विभिन्न जोन के लिए प्यून भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन फॉर्म को भरकर लास्ट डेट से पहले आवेदन दर्ज करना होगा। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 है। इसमें 12वीं पास वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
UPPCL ने निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 25 मार्च 2022 से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा 18 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Live: फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के लिए वैकेंसी
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2399 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Result LIVE: एनटीपीसी में नौकरी का मौका
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-फाइनेंस (सीए/सीएमए), एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-फाइनेंस (एमबीए-फिन) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-एचआर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 60 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।
Sarkari Naukri Result LIVE: स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार कर्नाटक उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2022 है।
मेट्रो में निकली जॉब
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 40 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक आवेदक धिकारिक वेबसाइट punemetrorail.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।
टेक्निकल ऑफिसर के लिए भर्ती
शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत भारतीय सेना ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल संख्या 191 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 है।
मेडिकल ऑफिसर, डेंटल के पदों पर नौकरी
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग(TPSC) ने मेडिकल ऑफिसर, डेंटल के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 35 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
मैनेजर के पदों पर भर्ती
एसबीआई डीएफएचआई लिमिटेड ने असिस्टेंट/डिप्टी रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और newbusiness@sbidfhi.com (cc to admin@sbidfhi.com) पर ईमेल करना होगा।
Sarkari Result Live - ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 के लिए परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर परीक्षा कार्यक्रम नोटिस देख सकते हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च है। परीक्षा शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 18 मार्च है।
Sarkari Result Live - NEET SS काउंसलिंग पर देखें नया अपडेट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- सुपर स्पेशियलिटी, NEET SS काउंसलिंग 2021 का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आ रहा है। NEET SS परिणाम 2021 को एक महीने से अधिक समय पहले 1 फरवरी, 2022 को जारी किया गया था और अभी तक NEET SS काउंसलिंग की तारीख 2021 जारी नहीं की गई है। इसके बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, फोर्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर देरी से काउंसलिंग और आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया है।
Sarkari Result Live - जूनियर इंजीनियर बनने का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 25 रिक्त पदों के लिए जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 20022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Naukri Live - शिक्षा के लिए बजट का सोलह प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश के बजट का सोलह प्रतिशत शिक्षा के लिए रखा गया है, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को बताया।
शिक्षा पर कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि 2022-23 के 51,365 करोड़ रुपये के बजट में से 8,412 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखे गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने केवल 7,519 संविदा शिक्षकों को नियमित किया था, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार ने 22,693 संविदा शिक्षकों को नियमित किया था।
Sarkari Result Live - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standard Authority of India) ने विभिन्न पोस्ट पोस्ट भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन के तहत 13/10/2021 से 12/11/2021 तक ही आवेदन कर सकते थे। इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें Download Admit Card
Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल ने ईएसआईसी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी / प्रबंधक ग्रेड II / अधीक्षक पद भर्ती परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी की है। कोई भी उम्मीदवार जो इस ईएसआईसी एसएसओ / प्रबंधक II नौकरियां 2022 में भाग लेना चाहता है और पात्रता को पूरा करता है, वे 12 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते है।
Sarkari Result Live - भारतीय नौसेना में नौकरी
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1531 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 है।
Sarkari Result Live - इस दिन होगी ईएसआईसी परीक्षा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ईएसआईसी में सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर 3882 अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), और स्टेनोग्राफर रिक्तियों को भरने के लिए ईएसआईसी 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। इनमें से ईएसआईसी 1769 अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के रिक्त पदों को ईएसआईसी में सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर भरेगा। ESIC UDC 2022 चरण -1 प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - यूपीएससी नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सहायक संपादक (तेलुगु), फोटोग्राफिक अधिकारी, वैज्ञानिक 'बी' (विष विज्ञान), तकनीकी अधिकारी, ड्रिलर-इन-चार्ज, उप निदेशक, खान सुरक्षा (मैकेनिकल), सहायक कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स), सिस्टम विश्लेषक, वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य चिकित्सा), वरिष्ठ व्याख्याता (सामान्य सर्जरी) और वरिष्ठ व्याख्याता (तपेदिक और श्वसन रोग) के लिए आवेदन मंगाए हैं।
Sarkari Result 2022 - लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल म्यूजिक कॉलेज एंड म्यूजियम की स्थापना के लिए राज्य के बजट से 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। दिवंगत दिग्गज गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार, 11 मार्च, 2022 को महाराष्ट्र बजट 2022-23 पेश किया।
Sarkari Result Live - एनटीए ने जारी किया नया अपडेट
National Testing Agency, NTA ने Graduate Pharmacy Aptitude Test, GPAT 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। NTA अब 9 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक GPAT-2022 परीक्षा आयोजित करेगा। GPAT पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और 17 मार्च को समाप्त होगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे NTA की आधिकारिक साइट nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार GPAT की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पटना उच्च न्यायालय ने जारी की आंसर-की
पटना उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीश के पद के लिए भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। स्क्रीनिंग / प्रारंभिक परीक्षा 6 मार्च, 2022 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पटना स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - इसरो ने जारी की अहम जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए YUva VIgyani KAryakram” (YUVIKA) or “Young Scientist Programme” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जो विशेष रूप से युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान देगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल शाम 4 बजे तक है। युविका के लिए अनंतिम चयन सूची की घोषणा 20 अप्रैल, 2022 को होगी। इच्छुक उम्मीदवार युविका 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 1136 लाइव स्टॉक असिस्टेंट की भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1136 लाइव स्टॉक असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, ऑनलाइन अप्लाई लिंक व अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2022 notification
Sarkari Result Live - पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) या पश्चिम बंगाल पुलिस (WBP) ने कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल के पद के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उक्त परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जो लोग परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट -wbpolice.gov.in से WBP रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज में नौकरी
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एसोसिएट फेलो, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार समाचार पत्रों में इस अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 2019 कंबाइंड रिक्रूटमेंट रिजल्ट जारी
UPSSSC ने लोअर 2019 कंबाइंड रिक्रूटमेंट का मेन्स रिजल्ट जारी किया है जिसमें चकबंदी अधिकारी, मार्केटिंग, सप्लाई, इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे मुख्य परिणाम की जांच कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें - UPSSSC Various Post Lower 2019 Mains Results 2022
Sarkari Result Live - फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अपडेट
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वे सभी जो संबंधित विषय में योग्यता रखते हैं, वे 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live DSEU जूनियर असिस्टेंट परीक्षा अपडेट
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। DSEU जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 21 और 22 मार्च 2022 को आयोजित होने जा रही है। इसलिए, आपको अपने एप्लिकेशन नंबर का उपयोग करके DSEU जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Sarkari Result Live - कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT-2022) के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। NTA 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक CMAT-2022 परीक्षा आयोजित करेगा। सीएमएटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ONGC ने मांगे आवेदन
ONGC ने पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (OPAL) के तहत मैनेजर और एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च है।
CGPSC ने निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए 1 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसके तहत कुल 6 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।
डाक विभाग में नौकरी का अवसर
भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 29 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें 10वीं पास अप्लाई कर सकते हैं।
सब-इंस्पेक्टर ऑफ एक्साइज के लिए नौकरी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सब-इंस्पेक्टर ऑफ एक्साइज पदों के लिए भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की कुल संख्या 87 है। ये पद आबकारी आयुक्त, ओडिशा, कटक के अधीन हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 08 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती
नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडीडेट्स एनटीपीसी की वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 21 मार्च है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पुरातत्व विभाग में नौकरी
दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां एक वर्ष के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2022 है। अधिक जानकारी के लिए व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए artandculture.delhigovt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
पीएनबी में वैकेंसी
पंजाब नेशनल बैंक ने 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। चपरासी के 21 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें चंपारण की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.com पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) में नौकरी निकाली है। इसके तहत ने आयुष मेडिकल ऑफिसर, पंचकर्म आयुष एमओ, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, डेंटल सर्जन, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च है।
सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के द्वारा कुल 444 पदों पर भर्ती की जाएगी।

