Sarkari Naukri Result: SBI में नौकरी का मौका, बीपीएससी और सीजीपीएससी समेत इन सरकारी विभागों ने भी निकाली भर्ती
Sarkari Naukri-Result 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां आपको लेटेस्ट जॉब और भर्ती की सूचना मिलेगी। इन दिनों यूपीएससी, बिजली विभाग, बैंक समेत प्रमुख विभागों की ओर से भर्तियां निकाली जा रही हैं। इसी बीच एसएससी एमटीएस टियर 1 का फाइनल आंसर की भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में लेटेस्ट सरकारी जॉब अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri-Result 2022: इन दिनों रेलवे, बिजली विभाग, स्वास्थ्य, भारतीय सेना समेत कई विभागों में ढेरों वैकेंसी निकाली जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए ये बेहतर मौका है। इसके अलावा आजकल आईबीपीएस नोटिफिकेशन, सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 10वीं 12वीं के रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट आदि पर भी लगातार अपडेट आ रहे हैं। इन सभी विषयों पर जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ब्लॉग पर रहें, यहां आपको तमाम अपडेट मिलेंगे।
आप चाहे स्टूडेंट हो या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो यहां आपको लेटेस्ट सरकारी जॉब से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में डिटेल्स उपलब्ध कराई जाएगी। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आंसर की, कट ऑफ लिस्ट, मेरिट लिस्ट आदि जारी होनी है, ऐसे में इनके बारे में भी आपको जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख सरकारी भर्तियों की एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और आंसर की समेत लेटेस्ट अपडेट आपको इस पेज पर उपलब्ध कराई जाएगी।
SSC GD Constable Result 2022 | RRB Group D Admit Card | UPTET Result 2022 LIVE
एससीओ के लिए वैकेंसी
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है।
AIIMS में निकली भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) में कई पदों पर भर्ती निकली है। एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए निकली हैं। एम्स,गोरखपुर ने 23 फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 है।
MPPEB ने निकाली भर्ती
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने वरिष्ठ जिला उद्यान विकास अधिकारी और ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत वरिष्ठ जिला उद्यान आधिकारी की 188 और ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी के 20 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी।
मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 458 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Sarkari Result Live - बीईसीआईएल भर्ती 2022
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कार्यालय में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर 02 नर्सिंग ट्यूटर रिक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीपीएससी नोटिफिकेशन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के 107 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तक है।
Sarkari Result Live - जेईई मेंस की तारीखों में हुआ बदलाव
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 की तारीखों में संशोधन किया है। जेईई मेन परीक्षा, जो पहले 16 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, अब 21 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित विस्तृत समय की जांच कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक से देखें पूरा शिड्यूल JEE Main 2022 New Exam Date
Sarkari Result Live - ग्रुप सी प्रोसेस सर्वर रिक्तियां 2021
दिल्ली जिला न्यायालय डीडीसी हाल ही में ग्रुप सी प्रोसेस सर्वर रिक्तियों 2021 की भर्ती पद के लिए साक्षात्कार पत्र और परिणाम अपलोड किए गए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में योग्य हैं वे साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह रहा डायरेक्ट लिंक Delhi District Court Group C Recruitment 2021 Group C Various Post Final Result
Sarkari Result Live - UPSC CDS I एडमिट कार्ड 2022 जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 14 मार्च को संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) I एडमिट कार्ड 2022 जारी किए। CDS I 2022 एडमिट कार्ड या हॉल टिकट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सरकार सीडीएस I एडमिट कार्ड 2022 10 अप्रैल तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि आप डायरेक्ट लिंक से भी CDS I एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं - UPSC CDS 1 Admit Card 2022
Sarkari Result Live - यूपीएससी नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग ने 14 मार्च को यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (आई) 2022 जारी की। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 अप्रैल 2022 शाम 4 बजे तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है - Link
मल्टी टास्किंग के लिए फाइनल आसंर की जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 14 मार्च को मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इस डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक की जा सकती है। SSC MTS 2021 Final Answer Key
Sarkari Result Live - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, (Rajasthan Staff Selection Board), जयपुर ने वन रक्षक और वनपाल के 2399 पदों की भर्ती जारी की है, यह 04/2020 का संशोधित विज्ञापन है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2022 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 29 मार्च 2022 होगी। इसमें वन रक्षक के 2300 पद है जबकि वनपाल के 99 पद शामिल हैं।
Sarkari Result Live - एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड भर्ती
एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) अप्रेंटिस, सीनियर कस्टमर एजेंट / कस्टमर एजेंट / जूनियर कस्टमर एजेंट, रैंप सर्विस एजेंट / यूटिलिटी एजेंट कम के पद के लिए 277 रिक्तियों को भर रहा है। इन पदों के लिए 21 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
लद्दाख पुलिस में भर्ती का है मौका, ऐसे करें आवेदन
लद्दाख पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए, इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RCFL ने 137 पदों के लिए निकली वैकेंसी
राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RCFL की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च, 2022 है। इस प्रकिया के जरिए 137 पदों को भरा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका
सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (CMD) केरल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmdkerala.net पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च है।
यूपीएससी ने मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
बैंक में नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती
केंद्रीय विद्यालयों में टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, काउंसलर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालयों में हो रही यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट क्लर्क परीक्षा की आसंर की जारी
राजस्थान उच्च न्यायालय क्लर्क विभिन्न पद परीक्षा आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
ग्रुप C के लिए नौकरी
भारतीय सेना के आर्मी पोस्टल सर्विस विंग, ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स ने ग्रुप C के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इस प्रक्रिया के जरिए वाशरमैन और गार्डनर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन दर्ज करने की लास्ट डेट 02 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result: जरूरी क्रेडेंशियल से करें लॉगिन
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आंसर की को ssc.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की जारी कर दिया है उम्मीदवारी इस डायरेक्ट लिंक की मदद से फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
Final Answer Key
बिजली विभाग में नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर सिविल इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है।
Sarkari Jobs 2022: स्टेनोग्राफर के लिए नौकरी
पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 129 स्टेनोग्राफरों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर इसका नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
Sarkari Result Live - अचानक बदल गई जेईई मेन की तारीखें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 की तारीखों में बदलाव किया है। जेईई मेन परीक्षा, जो पहले 16 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, अब 21 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित जांच कर सकते हैं।
बदली हुई तारीखों की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। JEE Mains 2022 New Date
Sarkari Naukri Live - इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी
मुख्यालय, तटरक्षक क्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार (ए एंड एन), ने 12 मार्च से 18 मार्च 2022 के रोजगार समाचार पत्र में इंजन चालक, सारंग लस्कर और प्रथम श्रेणी लस्कर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना आवश्यक है।
ट्रेड अपरेंटिस के लिए नौकरी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट jhs.bhel.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 61 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 19 मार्च 2022 है।
तटरक्षक बल में नौकरी का मौका
भारतीय तटरक्षक बल ने स्टोर्स फोरमैन, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘B’ के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आज यानि 14 मार्च 2022 आखिरी तारीख है। इसके जरिए कुल 11 पदों को भरा जाएगा।
एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए वैकेंसी
GAIL में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए चंद दिन बचे हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 मार्च है। इसके जरिए कुल 48 पदों को भरा जाएगा।
BOB में वैकेंसी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट, MSME और कॉर्पोरेट क्रेडिट विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है।
PGT, TGT समेत इन पदों पर भर्ती
केंद्रीय विद्यालय एनपीजीसी नबीनगर, औरंगाबाद में टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत PGT, TGT सहित कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabinagar.kvs.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इंटरव्यू 22 और 23 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
नौसेना में नौकरी का मौका
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के माध्यम से कुल 1531 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 22 मार्च 2022 है।
सुपरवाइजर के लिए नौकरी
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों की संख्या 107 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 है।
ग्रुप बी के लिए निकली भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ग्रुप-बी के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत सहकारी सेवाओं के निरीक्षक, सहकारी सेवाओं के लेखा परीक्षक, लेखा परीक्षक और कपड़ा निरीक्षक के पद के लिए कुल 233 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक ossc.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव रहेगा।
Sarkari Naukri Live: UPPCL ने निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 25 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result Live - पीएनबी भर्ती
पीएनबी चपरासी भर्ती 2022 अधिसूचना जारी हो चुकी है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पुरबा, बर्धमान और चंपारण सहित विभिन्न स्थानों के लिए pnbindia.in पर प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीएनबी आवेदन पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें फॉर्म भरना होगा और पीएनबी चपरासी आवेदन या अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा। बता दें, हाइयर योग्यता नहीं मांगी गई है।
Sarkari Result Live - कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती जल्द
UPPBPB कांस्टेबल और फायरमैन पदों की 26382 रिक्ति के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी होने वाली है। यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक कांस्टेबल के रूप में नौकरी पाने के इच्छुक हैं, यहां विजिट करते रहें, क्योंकि हम आपको तेजी से अपडेट देंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस (यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022) में कांस्टेबल और फायरमैन के पदों की भर्ती के लिए निविदा जमा करने की समय सीमा अब समाप्त हो गई है।
Sarkari Result Live - NMDC लिमिटेड भर्ती
NMDC लिमिटेड ने कार्यकारी प्रशिक्षु (कार्मिक) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। जो उम्मीदवार यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और विषय कोड 55 में अपने अंक प्राप्त किए हैं, वे nmdc.co.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sakari Result Live - राज्य कर्मचारी चयन आयोग अपडेट
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ग्रुप-बी स्नातक स्तर के पदों के लिए "Initial Appointees" के रूप में स्नातकों की तलाश कर रहा है। सहकारी सेवाओं के निरीक्षक, सहकारी सेवाओं के लेखा परीक्षक, लेखा परीक्षक और वस्त्र निरीक्षक के पद के लिए कुल 233 रिक्तियां उपलब्ध हैं। OSSC CGL भर्ती 2022 के लिए 12 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक ossc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण लिंक उपलब्ध है। हालांकि रजिस्ट्रेशन के बाद आप 22 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - AISSEE result 2022 जारी
All India Sainik School Entrance Exam, AISSEE result 2022 कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने छात्रों द्वारा लिंग, श्रेणी और अंतिम उत्तर कुंजी के संशोधन के लिए प्राप्त प्रार्थना पर विचार करने के बाद कक्षा 6 का संशोधित परिणाम जारी किया है। NTA ने 9 जनवरी, 2022 को AISSEE कक्षा 6 और 9 का परिणाम जारी किया।
परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। AISSEE 2022 कक्षा 6 के परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को आवेदन पत्र में उल्लिखित अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की कुंजी की आवश्यकता होगी। संशोधित स्कोरकार्ड संबंधित सैनिक स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
Sarkari result Live - टाटा मेमोरियल सेंटर अपडेट
टाटा मेमोरियल सेंटर (Tata Memorial Centre) ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर पंजाब के लिए विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। M.D/MS/D.N.B सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 24 मार्च 2022 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त योग्यता के साथ संबंधित विशेषता में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - केन्द्रीय विद्यालय का एक और नोटिफिकेशन जारी
केन्द्रीय विद्यालय (केवी), नंबर 1, चकेरी, कानपुर ने पीजीटी-राजनीति विज्ञान, टीजीटी- हिंदी, प्राथमिक शिक्षक, शैक्षिक परामर्शदाता, डॉक्टर, नर्स, व्यावसायिक प्रशिक्षक (खेल / योग), और कंप्यूटर प्रशिक्षक के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 22 मार्च 2022 को या उससे पहले आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक स्कैन करते हैं।
Sarkari Result Live - मोप अप राउंड के लिए अतिरिक्त सीटों की घोषणा
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET UG 2021 काउंसलिंग मोप अप राउंड के लिए अतिरिक्त सीटों की घोषणा की है। आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 12 मार्च, 2022 को NEET UG 2021 के लिए MBBS, BDS काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त सीटों के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया था। NEET UG 2021 की काउंसलिंग 10 मार्च, 2022 से शुरू हुई थी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के राउंड 1 या राउंड 2 के दौरान अपनी आवंटित सीटों के लिए रिपोर्ट करने में असमर्थ थे और वे उम्मीदवार जिन्हें NEET UG 2021 काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटित नहीं की गई थी, वे मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में खाली पदों की कुल संख्या 105 है। इस भर्ती के अनुसार क्रेडिट ऑफिसर, डिजिटल फ्रॉड मैनेजर, क्रेडिट - एक्सपोर्ट / इम्पोर्ट बिजनेस और फॉरेक्स मैनेजर व एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के खाली पदों पर भर्ती होनी है।
लेटेस्ट पुलिस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
नीचे बताए कांस्टेबल (WO/WT/OPR) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होने चाहिए। कांस्टेबल पदों के लिए कक्षा 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री हो, जबकि ड्राइवर पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है।
असम पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया
असम के अंदर पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी और पीएसटी परीक्षा की मदद से किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
Police Bharti: पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती
असम पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल, ड्राइवर सहित अलग-अलग पद पर भर्ती निकाली गई हैं। असम पुलिस में इन पदों के आवेदन की प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in की मदद से 17 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022: AISSEE रिजल्ट अपडेट
एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2022) का अपडेट रिजल्ट जारी हो गया है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
Sarkari Job 2022: असम पुलिस भर्ती बोर्ड अपडेट
असम पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल, ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है। असम पुलिस भर्ती बोर्ड ने कुल मिलाकर 487 खाली पद पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से चल रही है।
SSC CGL और SSC CHSL परीक्षा
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वह कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर शेड्यूल को चेक किया जा सकता है और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती में पदों का विवरण
पद नाम - वर्कशॉप स्टाफ
वेतनमान - 21,700 रुपये से 69,100 रुपये, स्तर- 6 के आधार पर
पदों की कुल संख्या - 120
यूपी पुलिस भर्ती के लिए जरूरी डेट्स
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया की जरूरी डेट्स को आप यहां देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 27 जनवरी, 2022
आवेदन की लास्ट डेट : 15 मार्च, 2022
परीक्षा डेट : इस बारे में नोटिफिकेशन बाद में जारी होगा।
Sarkari Job: उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर वैकेंसी
उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक ऑपरेटर को लेकर निकली वैकेंसी के पात्र इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का उपयोग करते हुए भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती आवेदन की लास्ट डेट और पद
यूपी पुलिस भर्ती के लिए यूपीपीआरपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने वर्कशॉप स्टाफ के 120 पद पर आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Police Sarkari Naukri: यूपी पुलिस में निकली ये वैकेंसी
यूपीपीआरपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस के स्टाफ भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस वर्कशॉप स्टाफ पद पर 10वीं पास भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आईटीआई डिप्लोमा जरूरी होगा।
Sarkari Bharti 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में युवाओं के लिए संभावना
स्वास्थ्य और इससे जुड़ी शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं की तलाश कर रहे युवा मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के लिए अहम मौका है। एम्स यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से नौकरी निकाली गई है। एम्स की ओर से यह भर्ती शैक्षणिक पदों पर होगी।
AIIMS: गोरखपुर एम्स में निकली हैं ये नौकरियां
एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन नोटिफिकेशन में ऐसा कहा गया है कि एम्स गोरखपुर के द्वारा 23 वैकेंसी के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं।
अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
बड़ौदा यूपी बैंक ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार bfsissc.com पर 15 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जूनियर इंजीनियर के लिए वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (प्रोडक्शन) के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार धिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। इसके जरिए कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दी राहत
पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मास्टर कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके तहत बोर्ड ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार पंजाब मास्टर कैडर भर्ती 2022 के लिए 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी।
बीपीएससी ने निकाली भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शहरी विकास और आवास विकास विभाग, सरकार के तहत असिस्टेंट टॉउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च है।
फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के लिए भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। इसके जरिए कुल 2399 पदों को भरा जाएगा।
ईएसआईसी में भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती में सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। कुल 93 वैकेंसी हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।
Sarkari Result Live - केन्द्रीय विद्यालय भर्ती
केन्द्रीय विद्यालय एनपीजीसी नबीनगर, औरंगाबाद, बिहार केवीएस मानदंडों के अनुसार सत्र 2022-23 के दौरान रिक्त पदों के खिलाफ पूर्ण रूप से अंशकालिक अनुबंध के आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए एक पैनल तैयार करने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करता है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 22 और 23 मार्च 2022 को पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और इंस्ट्रक्टर पदों के लिए साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
UPRVUNL ने मांगे आवेदन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड UPRVUNL ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट जीआर- II और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 134 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।
Sarkari Job 2022: डेंटल सर्जन के लिए नौकरी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 193 पदों पर भर्ती होगी।
OSSC ने मांगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल OSSC ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), ओडिशा के तहत ट्रैफिक कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल है।
Sarkari Bharti 2022: BPSC ने भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शहरी विकास और आवास विकास विभाग के तहत असिस्टेंट टॉउन प्लानिंग सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इसके जरिए कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Govt Jobs Live: एलडीसी समेत इन पदों के लिए वैकेंसी
बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी सेंटर) ने एलडीसी, स्टोरकीपर, सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 52 पजों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Job Update: RSMSSB ने निकाली बंपर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने पशुधन सहायक पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 1136 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2022 है।

