LIVE

DRDO ने जारी की विभिन्न पदों पर भर्तियां, देखें आवेदन की अंतिम तिथि व आवेदन शुल्क

हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जूनियर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिन ग्रेड बी DEPR/DSIM Phase 2 का प्रवेश पत्र जारी किया था। साथ ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 25, 2022, 12:15 IST
Follow on Google News
DRDO ने जारी की विभिन्न पदों पर भर्तियां, देखें आवेदन की अंतिम तिथि व आवेदन शुल्क

राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न निभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विभागों में जल्द ही बंपर भर्ती निकलने वाली है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटेट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 23 जुलाई 2022 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस माह के अंत तक सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। भारतीय स्टेट बैंक भी इस माह के अंत तक क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाल सकता है।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check Here All Latest Govt Jobs Vacancy, Admit Card, Result, Notification Update

हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जूनियर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिन ग्रेड बी DEPR/DSIM Phase 2 का प्रवेश पत्र जारी किया था। साथ ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और सरकारी नौकरी से जुड़े ताजा अपडेट्स पाना चाहते हैं, तो हमारे इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Direct Link

JUL 25, 2022 11:42 IST

DRDO Recruitment 2022: जानें आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

JUL 25, 2022 11:14 IST

DRDO Recruitment 2022: आधिकारिक वेबसाइट से करें अप्लाई

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हुई है जो 29 जुलाई 2022 तक समाप्त हो जाएगी।

JUL 25, 2022 10:44 IST

 DRDO Recruitment 2022: DRDO ने जारी की बंपर भर्तियां

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डीआरडीओ, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और ऐरोनॉटिकल डेवेलपमेंट एजेंसी (एडीए) जैसे कई विभागों में साइंटिस्ट के पदों पर बंपर भर्तियां जारी कर दी है।

JUL 25, 2022 10:15 IST

IAF Recruitment 2022: जानें भर्ती के लिए आयुसीमा

उम्मीदवार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

JUL 25, 2022 09:48 IST

 IAF Recruitment 2022: भारतीय वायु सेना में जारी हुई भर्तियां

भारतीय वायु सेना ने देश भर के विभिन्न स्थानों के एयर फोर्स स्टेशन के लिए ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार 31 जुलाई 2022 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

JUL 25, 2022 08:54 IST

Sarkari Result Live - एक्जिम बैंक भर्ती

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) प्रस्तावित फैक्टरिंग परिचालन के लिए अनुबंध के आधार पर अधिकारियों की तलाश कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन आज यानी 22 जुलाई 2022 से शुरू होगा। गौरतलब है कि 06 अगस्त 2022 के बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

JUL 25, 2022 08:00 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गई AP ECET उत्तर कुंजी 2022

आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP ECET उत्तर कुंजी 2022 (Andhra Pradesh Engineering Common Entrance Test, AP ECET Answer Key 2022) को जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, JNTU द्वारा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, APSCHE की ओर से ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in से AP ECET अनंतिम कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 25, 2022 07:24 IST

Sarkari Result 2022 - इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा तिथि

इलाहाबाद विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों के लिए वर्ष 2022 के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा, पीजीएटी और अन्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। पीजीएटी 2022 परीक्षा का संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट allduniv.ac.in पर जारी किया गया है
 

JUL 25, 2022 07:00 IST

Sarkari Result live - पटना उच्च न्यायालय में नौकरी

जो उम्मीदवार पटना के उच्च न्यायालय में पुस्तकालय सहायक के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन पत्र भरना शुरू कर सकते हैं, 24 जुलाई, 2022 फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। आवेदन विंडो patnahighcourt.gov.in पर बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही फॉर्म भर दिया है और अभी तक शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे 26 जुलाई, 2022 तक ऐसा कर सकते हैं।

JUL 25, 2022 06:22 IST

Sarkari Results Live - टॉपर को छात्रवृत्ति देन की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल यानी 25 जुलाई को सीबीएसई परीक्षा में 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली अंजलि यादव को दो साल के लिए 20,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति की घोषणा की। खट्टर ने एक वीडियो कॉल पर अंजलि के परिवार के सदस्यों से भी बात की और उन्हें राज्य और उनके गांव का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी। महेंद्रगढ़ निवासी अंजलि ने दसवीं कक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉल के दौरान उसने मुख्यमंत्री से कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अंजलि और उनकी मां ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी वित्तीय स्थिति साझा करने के बाद, अगले दो वर्षों के लिए उन्हें 20,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति की घोषणा की।

JUL 25, 2022 06:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती

पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन (WBPSC) की ओर से फैकल्टी पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 25, 2022 05:42 IST

Sarkari Naukri 2022: भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर में कई पद खाली

भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर समेत 89 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

JUL 25, 2022 00:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: पटना हाईकोर्ट के ग्रुप सी पदों पर भर्ती

पटना हाईकोर्ट की ओर से ग्रुप सी पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in की मदद से 24 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 23:20 IST

Sarkari Naukri Recruitment 2022: रिसर्च अफसर सहित कई पद खाली

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज की ओर से रिसर्च अफसर और फार्मासिस्ट समेत करीब 38 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 22:39 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: BDL असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती

बीडीएल यानी भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 22:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर का मौका

टेरिटोरियल आर्मी की ओर से कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट भी 30 जुलाई 2022 रखी गई है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं और इसके तहत 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

JUL 24, 2022 21:27 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: NTPC में आया नौकरी का मौका

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) की ओर से आरई, वित्त, लेखा, अनुबंध सेवाएं, पी एंड एस, सेफ्टी, आईटी और क्यूए आदि पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in की मदद से जाकर इसको लेकर आवेदन (NTPC Recruitment 2022) किए जा सकते हैं।

JUL 24, 2022 20:52 IST

Sarkari Naukri 2022: डीएसएसबी की ओर से टीजीटी-पीजीटी की 500 से ज्यादा वैकेंसी

डीएसएसबी की टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के कई विभागों में 500 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

JUL 24, 2022 20:17 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: डीएसएसबी ने पीजीटी-टीजीटी पदों के लिए करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी और पीजीटी समेत कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। यह अप्लाई करने का प्रोसेस 27 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा।

JUL 24, 2022 19:57 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती रिजल्ट वेबसाइट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 के बीच कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजन हुआ था।

JUL 24, 2022 19:19 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जल्द

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। खबरों की मानें तो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है।

JUL 24, 2022 18:53 IST

Sarkari Naukri 2022 Result Live: रक्षा मंंत्रालय रिक्रूटमेंट वेबसाइट

डिफेंस मिनिस्ट्री भर्ती को लेकर उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://www.mod.gov.in/ की मदद से भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा लिंक Ministry of Defence Recruitment 2022 Notification PDF की मदद से अधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की मदद से कुल 23 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

JUL 24, 2022 18:21 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रक्षा मंंत्रालय में निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है और इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से फायरमैन सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रक्षा मंत्रालय की भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mod.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

JUL 24, 2022 17:42 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: यूपी स्वास्थ्य विभाग भर्ती आवेदन

UP NHM CHO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के पदों पर आवेदन को लेकर दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in की मदद से विजिट करना होगा। यूपी एनएचएम सीएचओ रिक्रूटमेंट आवेदन (NHM UP CHO Bharti 2022) करने की लास्ट डेट 9 अगस्त 2022 रखी गई है।

JUL 24, 2022 17:10 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी स्वास्थ्य विभाग में आई वैकेंसी

NHM UP CHO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के मेडिकल विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी को तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के अनुसार 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकली है।

JUL 24, 2022 16:43 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: पुलिस विभाग भर्ती की वेबसाइट

पुलिस विभाग भर्ती की मदद से Gr.II पुलिस कांस्टेबल, Gr.II जेल वार्डर और फायरमैन के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3552 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक योग्य उम्मीदवार पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 15:57 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: पुलिस विभाग निकली हैं भर्ती

पुलिस विभाग (Police Department) की नौकरी की तैयारी कर रहे युवा कृपया ध्यान दें कि तमिलनाडु यूनिफॉर्मेंड सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB Constable Recruitment 2022) ने कई पदों के लिए भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती को लेकर Gr.II पुलिस कांस्टेबल, Gr.II जेल वार्डर और फायरमैन पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

JUL 24, 2022 15:09 IST

Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती

नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 14:52 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप डी के पदों पर भर्ती

10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी के लिए सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे के ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी इससे संंबधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 24, 2022 14:27 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 24, 2022 14:04 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, स्कूलों व विश्वविद्यालयों में बंपर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 24, 2022 13:32 IST

Sarkari Result 2022 - होम्योपैथिक लैक्चरार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने होम्योपैथिक लैक्चरार के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यहां आवेदन किया था वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा की तिथि चेक कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 13:13 IST

Sarkari Result 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड कुछ ही देर में कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

rpolice.rajasthan.gov.in

JUL 24, 2022 12:37 IST

Sarkari Result 2022 Today - सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आईटीबीपी ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 24, 2022 12:10 IST

Sarkari Result 2022 - इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा 8 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र किसी भी वक्त जारी हो सकता है। ध्यान रहे इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने टियर 1 की परीक्षा क्वालीफाई किया है।

JUL 24, 2022 11:54 IST

Sarkari Result 2022 - एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा पास आ रही है। कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC) किसी भी वक्त सीजीएल टियर 2 का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होते ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUL 24, 2022 11:33 IST

Sarkari Result 2022 - इन पदों पर भर्ती

दिल्ली सबॉर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड ने अपने यहां पर कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 547 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 11:11 IST

Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के आस में बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। UPHSEC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट की रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUL 24, 2022 10:43 IST

Sarkari Result 2022 - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती का आयोजन करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 24, 2022 10:19 IST

Sarkari Result 2022 - अस्पतालों में निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश के मेडिकल विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एनएचएम और सीएचओ के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUL 24, 2022 09:57 IST

Sarkari Result 2022 Today - इन विभागों मे निकलने वाली है भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 

JUL 24, 2022 09:33 IST

Sarkari Result 2022 - अग्निवीर के लिए करें आवेदन

इंडियन नेवी में अग्नीवीर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन नेवी ने अग्नीवीर के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक यहां आवेदन नहीं किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 24, 2022 09:08 IST

Sarkari Result 2022 - जल्द आएगा नोटिफिकेशन

राजस्थान कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड आज यानी 24 जुलाई को शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 24, 2022 08:44 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप बी व सी के पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही ग्रुप बी व सी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजो बैठे हैं।

JUL 24, 2022 08:20 IST

Sarkari Result 2022 - ट्रांस्लेटर के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर सूनियर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc,nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 24, 2022 07:56 IST

Sarkari Result 2022 Today - शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए  राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक के पदों की रिक्तियों को पूरा किया जाएगा।

JUL 24, 2022 07:27 IST

Sarkari Result 2022 Live - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवरों के लिए बड़ी खबर है। UPHSEC ने अपने यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में असिस्टेट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों को पूर्ण किया जाएगा।

JUL 24, 2022 07:01 IST

Rajasthan Police Constable Result - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले अक्ष्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर सकता है, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 24, 2022 06:38 IST

Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आपको यहां आवेदन के लिए लिंक उपलब्ध वकरवा दिया जाएगा।

JUL 24, 2022 06:22 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

JUL 24, 2022 05:58 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: BEL इंजीनियर पदों पर नौकरी

बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in की मदद से 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUL 24, 2022 00:08 IST

Indian Army Bharti Sarkari Naukri 2022: सेना में एसएससी टेक्निकल पदों पर वैकेंसी

भारतीय सेना की ओर से एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें एसएससी टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए पोस्ट और उनकी चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। यहां पर डायरेक्ट लिंक Indian Army Notification: davp.nic.in की मदद से नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 23:36 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रिसर्च अफसर सहित कई पद खाली

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज की ओर से रिसर्च अफसर और फार्मासिस्ट समेत अन्य 38 पदों के लिए उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन मांगे गए हैं।

JUL 23, 2022 23:13 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: शिपिंग कॉर्पोरेशन असिस्टेंट मैनेजर पदों की भर्ती

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 22:37 IST

Sarkari Naukri 2022: BARC भाभा परमाणु रिसर्च केंद्र में पद खाली

बार्क यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर समेत 89 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

JUL 23, 2022 22:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन आर्मी में लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती

Army LDC Government Recruitment 2022: भारतीय सेना के अंदर लोअर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों की भर्ती को लेकर उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 21:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए क्या है जरूरी योग्यता

अपर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 32 साल होनी चाहिए।

JUL 23, 2022 21:20 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर इंस्पेक्टर पदों की बहाली

APSSB CGL अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in की मदद से 16 अगस्त 2022 अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 20:59 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ESIC कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती

ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड- 2 जूनियर स्केल पदों को लेकर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 26 जुलाई तक अपने आवेदन फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 20:24 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से कई पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 29 जुलाई 2022 तक या पहले आवेदन कर सकते हैं। 1000 रुपये आवेदन फीस भी जमा करना होगी।

JUL 23, 2022 19:51 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: पीपीएससी सेक्शन अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन

पीपीएससी सेक्शन अधिकारी के खाली पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी पंजाब लोक सेवा आयोग की वेबसाइट की मदद से यह आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अगस्त 2022 रखी गई है।

JUL 23, 2022 18:53 IST

MPPSC Sarkari Naukri 2022 Live: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका

एमपीपीएससी यानी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने गाइनोकोलॉजिस्ट पदों को लेकर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एमपीपीएसी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in की मदद से 8 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 18:18 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: ITBP सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌

JUL 23, 2022 17:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सेना में लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती

भारतीय सेना के अंतर्गत आर्मी एयर डिफेंस सेंटर की ओर से लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) पदों की भर्ती को लेकर रोजगार समाचार विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 17:16 IST

Sarkari Naukri LIVE: ज्वॉइन इंडियन टेरिटोरियल आर्मी

ज्वॉइन इंडियन टेरिटोरियल आर्मी को लेकर इच्छुक उम्मीदवार ज्वॉइन इंडियन टेरिटोरियल आर्मी आधिकारिक वेबसाइट से jointerritorialarmy.gov.in की मदद से अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 16:30 IST

Sarkari Naukri Result 2022: डीएसएसएसबी भर्ती के लिए ऐसे होगा चयन

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली सबओर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) भर्ती के अनुसार डिप्टी मैनेजर, मैनेजर इत्यादि के पदों पर चयन को लेकर आवेदक को टियर-1 और टियर-2 लिखित एग्जाम से गुजरना होगा।

JUL 23, 2022 16:07 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: डीएसएसएसबी की भर्ती हुई शुरू

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली सबओर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से भर्ती शुरू हो गई है। इस भर्ती को लेकर डिप्टी मैनेजर और मैनेजर जैसे कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

JUL 23, 2022 14:59 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती

10वीं पास कर रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही ग्रुप सी और डी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 23, 2022 14:34 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की रिक्तियां

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली थी, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के शिक्षा विभाग के टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तिथि और समय की घोषणा करने वाला है। 

JUL 23, 2022 14:01 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटेट का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन बोर्ड किसी भी वक्त यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

JUL 23, 2022 13:38 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 23 जुलाई 2022 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर देगा। रिजल्ट घोषित होती ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 23, 2022 13:10 IST

Sarkari Result 2022 - जानें शैक्षणिक योग्यता

योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

JUL 23, 2022 12:49 IST

Sarkari Result 2022 - सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने अपना यहां पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर की रिक्तिों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 12:25 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती

राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकारी के विभिन्न मंत्रलयों व विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के मंत्रालयों व विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। 

JUL 23, 2022 11:57 IST

Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्तियां

उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। UPHSEC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUL 23, 2022 11:24 IST

Sarkari Result 2022 - डेंटल कॉर्प्स के पदों पर भर्ती

इंडियन आर्मी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय आर्मी ने अपने यहां पर डेंटल कॉर्प्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन आर्मी में कॉर्प्स के पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 11:09 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती निकालने वाला है। बता दें हर साल जून के अंत तक भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाता था, लेकिन इस बार इसमें देरी हो रही है। बता दें क्लर्क एकमात्र ऐसी भर्ती प्रक्रिया है, जहां उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौर से नहीं गुजरना पड़ता है। 

JUL 23, 2022 10:27 IST

Sarkari Result - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। 

JUL 23, 2022 09:53 IST

Sarkari Result 2022 - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में ट्रांसलेटर के पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 23, 2022 09:51 IST

Sarkari Result 2022 Today - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड आज यानी 23 जुलाई 2022 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 23, 2022 09:48 IST

Sarkari Result 2022 - सीटेट का नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस माह के अंत तक सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएग। साथ ही निर्धारित समयानुसार आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।