Sarkari Naukri: दिल्ली में 600 पदों की सरकारी भर्ती, जानिए गर्वमेंट जॉब्स नोटिफिकेशन
यदि आप भी सरकारी भर्ती 2022 की हर खबर जानना चाहते हैं तो यहां आपके लिए सरकारी जॉब भर्ती 2022, सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश, सरकारी नौकरी रेलवे सरकारी नौकरी सीधी भर्ती, सरकारी नौकरी रिजल्ट कॉम, सरकारी नौकरी बैंक इत्यादि से जुड़ी जानकारी उपलब्घ कराई जाएगी। सरकारी भर्ती फॉर्म, जरूरी तारीखें, एडमिट कार्ड, आंसर की व रिजल्ट की भी ताजा जानकारी देख सकेंगे।
क्या आप भी सोचते हैं कि सरकारी नौकरी कैसे मिले? या सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी तो इसके लिए जरूरी है कि पहले लेटेस्ट सरकारी नौकरी की आपको जानकारी हो, जो कि आप यहां देख सकेंगे। इस समय यूपीटेट आंसर की, यूपीटेट रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, एसएससी एमटीएस रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 रिजल्ट, यूपी एसआई भर्ती रिजल्ट, सीटेट रिजल्ट, आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट आने वाले हैं, इसके अलावा यूपी पीएससी, यूपी एसएसएससी, राजस्थान पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन भी आने वाले हैं, जिनकी जानकारी यहां से पा सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check All Latest Govt Jobs Vacancy, Result, Admit Card Notification
एडमिट कार्ड की बात करें, तो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 एडमिट कार्ड, एमपी बोर्ड एग्जाम एडमिड कार्ड ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इसके अलावा जेईई मेंस, नीट पीजी, नीट यूजी अपडेट व आरआरबी भर्ती से जुड़े अपडेट भी देख सकेंगे।
यहां से देखिए हरियाणा TET परीक्षा के परिणाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने एचटीईटी परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in या bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Haryana TET Result: हरियाणा TET परीक्षा के रिलज्ट
बीएसईएच यानी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2021 के पीआरटी (लेवल-1), टीजीटी (लेवल-2) और पीजीटी (लेवल-3) के रिजल्ट 28 जनवरी, 2021 शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।
MPPSC ने जारी किया रिजल्ट
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम को जारी किया है। रिजलट अब आधिकारिक वेबसाइट पर आ चुके हैं। यह परीक्षा ऑटोमोबाइल और मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर पद भर्ती के लिए आयोजित हुई थी।
डीएसएसएसबी ने निकाली भर्ती
डीएसएसएसबी की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके जरिए 600 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक 9 फरवरी, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन होंगे। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यह भर्तियां दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे ईडीएमसी, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड आदि में की जाएगी।
कंप्यूटर इलेक्ट्रिकल समेत इन पदों के लिए नौकरी
पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कंप्यूटर इलेक्ट्रिकल, साइंस, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत के तहत कुल 105 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट powergridindia.com पर लॉग इन करें। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2022 है।
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन ने निकाली भर्ती
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव क्लब, कोंकण रेल विहार, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-40, सीवुड्स (वेस्ट), नवी मुंबई, 400706 को रिपोर्ट करना होगा। 7 फरवरी, 2022 तक आवेदक इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
PNGRB ने मांगे आवेदन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, कैशियर, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और सीनियर सचिवालय असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार PNGRB की आधिकारिक वेबसाइट pngrb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।
BARC में नौकरी का मौका
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ( BARC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BARC की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 500/- रुपये का भुगतान करना होगा।
खनन अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने खनन अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए 19 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है।
आर्मी स्कूल में नौकरी का मौका
दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2022 है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://apsdk.com/career से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएसएफ में बंपर भर्ती
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल / फायर के लिए 1149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च है। इसमें 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: भारतीय सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC), अहमदनगर, महाराष्ट्र, रक्षा मंत्रालय के तहत कुक, धोबी, सफाईवाला, नाई और LDC के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी है। इसमें 10वीं से लेकर 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: प्रसार भारती ने निकाला नोटिफिकेशन
प्रसार भारती सचिवालय की ओर से ट्रांसलेटर और न्यूज रीडर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://applications.prasarbharati.org/ पर 30 दिनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग इन पदों पर करेगा भर्ती
जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट: 08
जूनियर जियोफिजिसिस्ट: 05
टेक्निकल असिस्टेंट- हाइड्रोजियोलॉजी: 36
टेक्निकल असिस्टेंट – रसायन विज्ञान: 04
RPSC Sarkari Recruitment 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग में सरकारी भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जूनियर जियोफिजिसिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 03 फरवरी 2022 से 02 मार्च 2022 तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल सरकारी भर्ती की जरूरी तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 07 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 2022
आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 2022
आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार की अंतिम तिथि: 04 फरवरी, 2022
UP लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in से ऑनलाइन भरना होगा। यूपीएसएसएससी राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए यूपी पीईटी परीक्षा 2021 पास करने वाले उम्मीदवार उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। राज्य भर में 8,085 लेखपाल पदों के लिए आवेदनों को आमंत्रित किया गया था।
यूकेएसएसएससी की सरकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के लिए जो भी योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: UKSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस यूकेएसएसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख शुक्रवार, दिनांक 28 जनवरी, 2022 ही है।
UP Lekhpal Sarkari Bhari 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती
UPSSSC यानी कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने को लेकर उम्मीदवारों के पास अंतिम मौका है। इस लेखपाल भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो रही है।
UPSC Sarkari Bharti: आधिकारिक वेबसाइट से पाएं ज्यादा जानकारी
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत कार्यक्रम उपलब्ध है। यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार आईएफएस मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक आयोजित होगी।
UPSC IFS के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से आईएफएस (UPSC IFS Main) मुख्य परीक्षा 2021 की विस्तृत तारीख और कार्यक्रम शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। भारतीय वन सेवा की 2021 मुख्य परीक्षा 27 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली है।
इंडियन कोस्टगार्ड (भारतीय तटरक्षक) में आईं भर्तियों का विवरण
- इंजन ड्राइवर के लिए पदों की संख्या- 08
- आईसीई फिटर (कुशल) के लिए पदों की संख्या- 06
- फायरमैन के लिए पदों की संख्या- 06
- स्टोर कीपर ग्रेड- II के लिए पदों की संख्या- 04
- सारंग लस्कर के लिए पदों की संख्या- 03
- स्प्रे पेंटर के लिए पदों की संख्या- 01
- मोटर परिवहन चालक के लिए पदों की संख्या- 24
Sarkari Jobs 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी भर्ती
भारतीय तट रक्षक की ओर से ग्रुप सी भर्ती की मदद से चयन किए गए उम्मीदवारों के कुल 80 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 जनवरी, 2022 के पहले ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: भारतीय तटरक्षक में निकली नौकरियां
सरकारी नौकरी के रूप में भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Recruitment: NLC भर्ती 2022
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से अपरेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर आया है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022: IIIM जम्मू में निकली हैं भर्तियां
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईआईएम जम्मू में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार iiim.res.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
IIIM में निकली भर्तियां
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) आईआईआईएम जम्मू ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 09 पदों पर आवेदन आमंत्रित हुए हैं। 12वीं कक्षा पास हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Update: IIIM जम्मू के जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों पर है भर्ती
आईआईआईएम यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन, जम्मू (IIIM Jammu) में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन और अन्य भत्ते मिलने की संभावना है।
Sarkari result daily - संघ लोक सेवा आयोग नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग, भारतीय वन सेवा या UPSC IFS Mains 2021 परीक्षा अनुसूची आयोग द्वारा 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई है। परीक्षा से कम से कम एक महीने पहले, आयोग ने कहा है कि पेपर अलग-अलग तिथियों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। IFS टाइम टेबल के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
रेलवे में काम करने अवसर
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, KRCL ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी, 2022 को वॉक-इन इंटरव्यू कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 14 पदों को भरेगा।
Sarkari Result - भारतीय वायु सेना
भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा शुक्रवार, 28 जनवरी, 2022 को शाम 5:00 बजे एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 01/2022 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Sarkari Results 2022 - परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई
परीक्षा पे चर्चा 2022 पंजीकरण तिथि फिर से 3 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों के पास फिर से mygov.in पर My Gov की आधिकारिक साइट के माध्यम से PPC 2022 के लिए आवेदन करने का मौका है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 तक थी।
Sarkari Results Live - एम्स नोटिफिकेशन जारी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर राष्ट्रीय महत्व के संयुक्त प्रवेश परीक्षा संस्थान, आईएनआई-सीईटी 2022 के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
आईएनआई-सीईटी 2022 राष्ट्रीय चिकित्सा संस्थानों में जुलाई सत्र के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा
Sarkari Results Today - सेलेक्टेड लोगों की सूची जारी, ऐसे करें चेक
इंडियन कोस्ट गार्ड ने फाइनल सेलेक्शन बोर्ड (FSB) असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ग्रुप 1 और 2 की सूची आधिकारिक भर्ती वेबसाइट - joinindiancoastguard.gov.in पर जारी की गई है । चयनित उम्मीदवारों को 13 फरवरी (ग्रुप 1) और 20 (ग्रुप 2) को नोएडा में कोस्ट गार्ड सिलेक्शन बोर्ड को अपराह्न 3 बजे रिपोर्ट करना है। आगमन के बाद, उम्मीदवारों का पांच दिनों तक परीक्षण किया जाएगा। परीक्षणों में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य और साक्षात्कार शामिल होंगे।
Sarkari results live - भारतीय सेना करियर बनाने का शानदार अवसर
भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (NT) JAG (जज एडवोकेट जनरल ब्रांच के लिए) एंट्री स्कीम 29वें कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लॉ ग्रेजुएट 19 जनवरी से 17 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - आरआरबी एनटीपीसी अपडेट
पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आरआरबी एनटीपीसी विरोध के दौरान पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरआरबी एनटीपीसी 2021 के परिणाम में कथित विसंगति के कारण आरआरबी एनटीपीसी का विरोध 24 जनवरी से 26 जनवरी, 2022 तक हुआ था।
Sarkari Naukri 2021-22: जारी हुई इस परीक्षा की आंसर -की
पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग, (West Bengal College Service Commission, WBCSC) ने WB SET आंसर की 2021 (WB SET Answer Key 2021) जारी की है। उत्तर कुंजी सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा WBCSC की आधिकारिक साइट wbcsc.org.in या wbcsconline.in के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है।
Sarkari Results Live - भारतीय नौसेना में करियर
भारतीय नौसेना ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शॉर्ट सर्विस कमीशन एक्जीक्यूटिव के पद के लिए आवेदन शुरू किया है। भर्ती भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल के तहत विशेष नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम के तहत की जाएगी। अविवाहित पुरुष और महिलाएं joinindiannavy.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना एसएससी कार्यकारी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। उपलब्ध रिक्तियों की कुल संख्या 50 है।
Sarkari results Live - NEET UG काउंसलिंग पर आया अपडेट
NEET UG काउंसलिंग 2021 19 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, एआईक्यू राउंड 1 के अनंतिम परिणाम को जारी करने के बाद वापस ले लिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MCC द्वारा mcc.nic.in पर की गई आधिकारिक घोषणाओं की प्रतीक्षा करें। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को क्लिक करें।
NEET UG Counselling 2021
Sarkari Naukri 2022 - सीजी व्यापम नोटिफिकेशन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने मंडी इंस्पेक्टर (मंडी पर्यवेक्षक) और मंडी सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार मंडी निरक्षिक परिणाम और एसआई आधिकारिक वेबसाइट - vyapam.cgstate.gov.in या cgvyapam.choice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - बीएचयू में प्रवेश का मौका
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने 2021-22 सत्र के लिए पीएचडी, एमफिल, एकीकृत एमफिल पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट - bhuonline.in पर जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है।
Sarkari result Live - यूपीटेट आंसर की जारी, चेक डाउनलोड लिंक
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज ने गुरुवार 27 जनवरी को UPTET उत्तर कुंजी 2021 जारी की। उम्मीदवार UPTET उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश के परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को राज्य भर में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी आज जारी कर दी गई है और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 फरवरी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीबीपीबी ने वर्कशॉप स्टाफ पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 20 जनवरी से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है और यह 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा कैंसिल
झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। 28 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक साइट jpsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - जारी हो गया एसएससी जेई परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग, Junior Engineer or SSC JE Result 2019 कल यानी 27 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह अंतिम परिणाम है, जिसमें लगभग 1100 ने अर्हता प्राप्त की है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ मेन्स परीक्षा परिणाम 2022
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ (2056 पोस्ट) भर्ती 2021 के लिए मुख्य परीक्षा रिजल्ट अपलोड किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी व्याख्याता सरकार आश्रम पद्धति रिजल्ट 2022
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने हाल ही में सरकार में व्याख्याता के पद के लिए परिणाम अपलोड किया है। आश्रम पद्धति कॉलेज (124 पोस्ट) भर्ती 2021 के रिजल्ट निकाले गए। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती में आवेदन किया है, वे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC ने निकाली 900 से अधिक पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिये किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी है। इस संबंध में अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट से हासिल करें।
डायरेक्ट नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी पुलिस में 120 पदों के लिए निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, UPPBPB ने वर्कशॉप स्टाफ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। इसके जरिये वर्कशॉप स्टाफ के 120 पदों को भरा जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल/सीएस/आईटी/दूरसंचार/रेडियो और टेलीविजन में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र जहां 20 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट अगले माह
बिहार पुलिस में एसआई और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके बाद आखिरी परिणाम निकाला जाएगा। बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट फरवरी के मध्य तक जारी किया जा सकता है।
BSF में कांस्टेबल पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। BSF कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 1 मार्च, 2022 है। इसके जरिये कुल 2788 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इनमें 2651 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की और 137 पदों पर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें
टाटा मेमोरियल सेंटर ने निकाली भर्ती
टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, महामना पंडित मदनमोहन मालवीय कैंसर केंद्र वाराणसी के लिए भर्ती निकाली है। सहायक प्रोफेसर, वैज्ञानिक सहायक सहित मेडिकल और नॉन-मेडिकल पदों पर रिक्तयों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 10-16 फरवरी तक वॉक-इन इंटरव्यू होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
DDA में निकली वैकेंसी, 9 फरवरी तक करें आवेदन
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में कंसलटेंट के पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 फरवरी है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भेजना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी DDA की वेबसाइट dda.org.in से हासिल की जा सकती है।
मार्च में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित किए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे, जिसके बाद बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए संभावित तारीख 15 मार्च से 24 मार्च बताई जा रही है।
DRDO में निकली भर्ती, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अप्रेंटिस के 150 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन DRDO की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए अंतिम तारीख 7 फरवरी, 2022 है।
फरवरी में जारी होगा यूपीटेट का रिजल्ट
यूपीटेट आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को 1 फरवरी तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया जाएगा। इसके विश्लेषण के बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट 25 फरवरी तक जारी होने का अनुमान है। इसे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर चेक किया जा सकेगा।
Sarkari Naukri Daily - यूपी स्कूल 15 फरवरी तक बंद
उत्तर प्रदेश, यूपी के स्कूलों को इस बार 15 फरवरी, 2022 तक फिर से बंद कर दिया गया है। खराब COVID स्थिति के मद्देनजर, राज्य सरकार ने यूपी में स्कूलों को बंद करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं सभी के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
UPTET परीक्षा 2021-22 जारी?
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा UPTET परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी updeled.gov.in पर आज यानी 27 जनवरी 2022 को पूरे राज्य में जारी करने की उम्मीद है। जो लोग 23 जनवरी 2022 को यूपी टीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूपी टीईटी उत्तर कुंजी कुछ ही देर में डाउनलोड कर पाएंगे।
Sarkari results 2021 live - रेलवे रिजल्ट पर लगा गलत परिणाम का आरोप
उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य में आरआरबी एनटीपीसी विरोध के संबंध में संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कल रात सोशल मीडिया पर उसी के वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज में छात्रों के प्रति पुलिस की बर्बरता की निंदा की। उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में, रेलवे स्टेशनों पर कई विरोध प्रदर्शन हुए। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड पर 'गलत परिणाम' का आरोप लगाया और उसमें संशोधन की मांग की।
Sarkari Results Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 900 एमपीएससी ग्रुप सी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। सभी पात्र उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
sarkari naukri 2021 vacancy - गुजरात लोक सेवा आयोग
गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा गुजरात प्रशासनिक सेवा, कक्षा -1, गुजरात सिविल सेवा, कक्षा 1 और 2 और गुजरात राज्य नगर मुख्य अधिकारी सेवा, कक्षा -2 का परिणाम जारी किया है। 26 दिसंबर 2021 को गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा में कुल 5315 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से योग्य घोषित किया गया है।
Sarkari results live - एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2021 जारी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 2 जनवरी 2022 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से देख सकते हैं। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को तीसरे दौर में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए या अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं।
SBI PO Mains Result 2021
Sarkari results live today - यूपीटीईटी उत्तर कुंजी 2021 आज
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी उत्तर कुंजी 2021 आज - 27 जनवरी, 2022 को जारी होने की उम्मीद है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार उत्तर कुंजी और उनकी दर्ज प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकते हैं और ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।
Sarkari results live - भारतीय रेलवे बनाएगी विशेष समिति
भारतीय रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम 2021 और आरआरबी ग्रुप डी सीईएन आरआरसी 01/2019 सीबीटी -2 परीक्षा पर उम्मीदवारों की चिंताओं को देखते हुए विशेष समिति का गठन किया है। उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक अपनी शिकायत समिति को प्रस्तुत कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Daily - बीएचयू प्रवेश 2022 प्रक्रिया शुरू
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू पीएचडी, एम. फिल प्रवेश 2022 प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट या बीएचयू आरईटी 2021-22 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया हैइच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - यूपीपीएससी अपडेट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2022 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 558 पदों को भरेगा।
Sarkari Naukri Daily - मुख्य परीक्षा तिथि जारी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त लेखा परीक्षक परीक्षा-2019 की संशोधित मुख्य परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 4528 / ओएसएससी के खिलाफ संयुक्त लेखा परीक्षक पद के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने संयुक्त लेखा परीक्षक पद परीक्षा -2019 के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-ossc.gov.in पर उपलब्ध ओएसएससी संशोधित मेन्स परीक्षा अनुसूची 2022 की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Naukri daily - नैनीताल बैंक में नौकरी का शानदार मौका
नैनीताल बैंक ने एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, लॉ ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर और पर्सोनेल ऑफिसर जैसे स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार nainitalbank.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अंतिम तिथि 07 फरवरी 2022 है जबकि आवेदन ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Teacher - सरकारी स्कूलों में नौकरी करने का मौका
राजस्थान सरकार ने टीचर के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान बीकानेर ने प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए 32000 रिक्तियों की घोषणा की है। टीएसपी और नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के तहत राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नौकरी का मौका मिलेगा।
आधिकारिक साइट — recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in
Sarkari Naukri Daily - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के लिए आवेदन मंगाए हैं। उम्मीदवार 24 फरवरी 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कुल 44 पदों में से 15 साइंटिफिक ऑफिसर (फिजिक्स), 16 रिक्तियां साइंटिफिक ऑफिसर (केमिस्ट्री) और 13 साइंटिफिक ऑफिसर (जीव विज्ञान) के लिए हैं।
Direct Link to Apply
Sarkari Naukri 2022 - बैंक में नौकरी
एपेक्स बैंक, एमपी ने कैडर ऑफिसर के रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार Apex Bank Officer Grade Recruitment 2022 के लिए 25 फरवरी 2022 तक या उससे पहले apexbank.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Direct Link to Apply
Sarkari Naukri Result - बिहार लोक सेवा आयोग का नोटिफिकेशन
Bihar Public Service Commission (BPSC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर चल रही भर्ती के तहत प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) का Final Answer Key जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in विषयवार आंसर की चेक कर सकते हैं।

