LIVE

Sarkari Naukri: सेना, पुलिस, डिफेंस समेत इन सेक्टर में आया नौकरी करने का मौका

Sarkari Result 2022: यदि आप भी सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट जानना चाहते हैं तो यहां सरकारी नौकरी, सरकारी जॉब्स, सरकारी भर्ती, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आने वाले नोटिफिकेशन, आंसर की, कटऑफ, प्रवेश पत्र व रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। यहां सभी वर्ग विशेष के लिए नौकरी की जानकारी दी जाती है। खासकर, हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली जानकारी को प्राथमिकता दिया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 20, 2022, 10:27 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: सेना, पुलिस, डिफेंस समेत इन सेक्टर में आया नौकरी करने का मौका

इस समय सरकारी नौकरी व प्रतियोगिता परीक्षा के अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 की भी लहर है। पहले प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में जानें तो BPSC 67th Combined Prelims का रिजल्ट आने वाला है, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन आना है, यूजीसी नेट परीक्षा व रेलवे भर्ती में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा और जेईई मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने वाला है, एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा और एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आना है, यहीं नहीं, आयोग जल्द ही सीएचएसएल परीक्षा का भी परिणाम जारी करेगा।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Notification

राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती, पुलिस कांस्टेबल भर्ती चल रही है। अग्निवीर योजना, आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 के लिए नोटिफिकेशन भी आने वाला है। इसके अलावा जो भी नए अपडेट आएंगे, उनकी जानकारी आप यहां से पा सकेंगे।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

JUN 20, 2022 09:53 IST

Sarkari Result Live - सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पंजीकरण तिथि 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से CUET PG 2022 के लिए आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं।

JUN 20, 2022 09:21 IST

Sarkari Result Today - असम लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने 22 प्लांट मैनेजर और इसके समकक्ष पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एपीएससी प्लांट मैनेजर भर्ती 2022 के लिए 18 जुलाई 2022 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 18 जून 2022 है।

JUN 20, 2022 09:05 IST

Sarkari Result Today - अग्निपथ योजना पर आया अपडेट

रक्षा बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) ने रविवार को अग्निपथ योजना के तहत सैनिकों की भर्ती के लिए एक व्यापक भर्ती कार्यक्रम जारी किया है। लेफ्टिनेंट जनरल ए पुरी ने नई सेना भर्ती योजना का बचाव किया और कहा कि तीनों सेनाओं की आयु कम करने पर विचार किया जा रहा है।

JUN 20, 2022 08:36 IST

Sarkari Result Live - सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद के लिए स्नातकों के लिए एक अवसर है। उम्मीदवार इस प्रस्ताव को sci.gov.in पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 है। 

JUN 20, 2022 08:05 IST

Sarkari Result Live - ग्रुप सी के पदों पर मौका

मुख्यालय मध्य कमान ने ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए पते पर आवेदन पत्र भेजकर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिन बाद रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। रोजगार समाचार 18 जून को आया था।

JUN 20, 2022 07:51 IST

Sarkari Result Today - मॉप-अप काउंसलिंग शेड्यूल जारी

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, NEET SS 2021 मॉप-अप काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट-mcc.nic.in पर NEET सुपर-स्पेशियलिटी 2021 काउंसलिंग स्पेशल मोप-अप राउंड शेड्यूल जारी किया है।

JUN 20, 2022 06:56 IST

Sarkari Result 2022 - भारतीय वायु सेना में करियर

भारतीय वायु सेना (IAF) ने 18 जून 2022 के रोजगार समाचार पत्र में आया/वार्ड सहायिका, कुक, हाउस कीपिंग स्टाफ (HKS), और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (साधारण ग्रेड) के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। 

JUN 20, 2022 06:33 IST

Sarkari Result Live - HPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission) ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 आयोजित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ओआरए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, जो आयोग की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in/hppsc से आवेदन कर सकेंगे।

JUN 20, 2022 00:25 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी में टीजीटी और पीजीटी भर्ती

यूपी में पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए जारी भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है।

JUN 19, 2022 23:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईटीआई भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

नीचे बताई आईटीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nplindia.org की मदद से जारी आवेदन फाॅर्म को डाउनलोड कर लें। इसके अलावा नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित लास्ट डेट तक रजिस्टर डाक की मदद से भेज दें।

JUN 19, 2022 23:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 10वीं पास के लिए आईटीआई में नौकरी

तकनीशियन के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अप्लाई रजिस्टर्ड डाक के जरिए करना होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास के साथ उम्मीदवार के पास आईटीआई डिग्री भी होनी चाहिए।

JUN 19, 2022 22:43 IST

Sarkari Naukri 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 जून से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 22:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: स्पेशलिस्ट अफसर वैकेंसी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ओर से स्पेशलिस्ट अफसर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org की मदद से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 19, 2022 21:19 IST

Sarkari Result 2022 Live: एलडीसी पदों के लिए भर्ती

एलडीसी यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से लोअर डिविजन क्लर्क के 11 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार 25 जून तक अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 20:41 IST

Sarkari Result 2022 Live: इंडियन आर्मी में निकली भर्ती

भारतीय सेना के अनुसार दक्षिण कमान और मध्य कमान ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इंडियन आर्मी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 20:13 IST

Sarkari Naukri 2022 Notification Live: कैसे करें आवेदन?

डीयू के अंतर्गत लक्ष्मीबाई कॉलेज भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार https://colrec.du.ac.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को चेक किया जा सकता है।

JUN 19, 2022 19:38 IST

Sarkari Results 2022 Notification Live: डीयू के इन पदों पर होनी है भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय के जिन पदों के बारे में नीचे बात की गई है, उनमें किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी है इसका विवरण आप यहां पर देख सकते हैं।

अंग्रेजी- 13 पद

अर्थशास्त्र-10 पद

हिंदी- 08 पद

राजनीति विज्ञान- 05 पद

कंप्यूटर विज्ञान- 04 पद

इतिहास- 02 पद

JUN 19, 2022 19:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Notification Live: डीयू भर्ती का वैकेंसी डिटेल्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट के अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स, संस्कृत और पंजाबी समेत कई विभाग शामिल किए गए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद से विज्ञापन पब्लिश की डेट से दो सप्ताह के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 18:30 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: डीयू में निकाली वैकेंसी

डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीबाई कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत सहायक प्रोफेसर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

JUN 19, 2022 18:01 IST

Sarkari Results 2022 Live: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के इन पदों पर भर्ती

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी बीआरओ में मल्टी स्किल्ड वर्कर (एमएसडब्ल्यू) और स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार रजिस्टर डाक की मदद से ऑफलाइन मोड में अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 17:25 IST

BSF Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल ने निकाली भर्ती

बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के अंदर सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 110 पदों को लेकर भर्तियां की जानी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 16:41 IST

Sarkari Results 2022 Live: चंडीगढ़ पुलिस में 12वीं भर्ती की आयु सीमा, चयन प्रक्रिया

 उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतन उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

JUN 19, 2022 16:18 IST

Sarkari Results 2022 Live: यूपी में पीजीटी और टीजीटी पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 15:43 IST

Sarkari Results 2022 Live: चंडीगढ़ पुलिस 12वीं पास की भर्ती

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cprecruitment.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

JUN 19, 2022 14:41 IST

Sarkari Result 2022 Live - पंचायती विभाग में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक निर्णय लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने पंचायत विभाग के कुल 1875 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती विभाग के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 19, 2022 14:13 IST

Sarkari Result 2022 Live - सुप्रीम कोर्ट के पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 13:48 IST

JAC Results 2022 Live - झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के बाद झारखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड कल या फिर 21 जून 2022 को सुबह रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 12:52 IST

Sarkari Result 2022 Live - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 12:08 IST

Sarkari Result 2022 Live - एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती

भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। वायु सेना ने अपने यहां पर अग्निवीरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एयर फोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

JUN 19, 2022 11:35 IST

Sarkari Result 2022 Live - जारी होने वाला है यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। 23 जून 2022 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

JUN 19, 2022 10:53 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जल्द

बता दें बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए उम्मीदवार नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। सीबीएसई सालभर में दो बार सीटेट परीक्षा आयोजित करता है। जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जाी किया जाता है। हालांकि इस बार इसमें देरी हो रही है।

JUN 19, 2022 10:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस माह के अंत तक सीटेट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर को आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

JUN 19, 2022 09:55 IST

Sarkari Result 2022 Live - झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड के बाद अब झारखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल यानी 20 जून को दोपहर तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिरफिकेशन आने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 19, 2022 09:13 IST

UP Board Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यमस यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की रिक्तियों को भरा जाएगा। छात्र UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:42 IST

UP Board Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्ट, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा। ध्यान रहे यहां आवेदन के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साथ ही एनसीसी के छात्रों को विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट restt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:11 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीमा सुरक्षा बल में निकली नौकरी

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर ग्रुप बी और सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारकि वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 07:35 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 22:11 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 12वीं पास पुलिस के लिए चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

नीचे बताई गई पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतन उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

JUN 18, 2022 21:37 IST

Sarkari Naukri 2022 Notification Live: पुलिस में 12वीं पास के लिए भर्ती

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cprecruitment.in की मदद से 27 जून 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 20:52 IST

Sarkari Naukri Results Jobs Live: यूपीएससी के इन पदों पर होनी है भर्ती

असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट- 21 पद
असिस्‍टेंट एग्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियर (सिविल)- 2 पद
साइंटिफिक अफसर- 1 पद

JUN 18, 2022 20:19 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी ने इनॉ पदों पर निकाली वैकेंसी

यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट और साइंटिफिक ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली है। यूपीएससी की इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 18, 2022 19:22 IST

Sarkari Results 2022 Live: बीआरओ भर्ती के लिए कितना वेतन?

नीचे बताई गई बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का अपेक्षित वेतन आप यहां पर देख सकते हैं।

मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक)- 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक।
स्टोर कीपर टेक्निकल - 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति माह का वेतन।

JUN 18, 2022 18:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बीआरओ के इतने पदों पर भर्ती

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन भर्ती अभियान की मदद से कुल 876 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) के 499 पद और स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 377 शामिल हैं। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 18:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के इन पदों पर भर्ती

बीआरओ की ओर से मल्टी स्किल्ड वर्कर (एमएसडब्ल्यू) और स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। बीआरओ की इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार रजिस्टर डाक के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 17:12 IST

Sarkari Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। ऐसे में यहां पर आप विभिन्न विभागों में निकलने वाली भर्तियों के लिए आवदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी जान सकते हैं। 

JUN 18, 2022 16:03 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

JUN 18, 2022 15:37 IST

Sarkari Results 2022 Live - बीएसएफ के पदों पर निकली भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएप ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाला है। छात्र भीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 15:13 IST

UP Board 12th Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 120वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट ठीक 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेकव कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 14:22 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:59 IST

up board result 2022 - जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र 1 सेकेंडे बाकी है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:48 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के लिए तैयार है। बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। यहां आपको रिजल्ट से संबंधित लाइव अपडेट मिलता रहेगा। 

JUN 18, 2022 12:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। 

JUN 18, 2022 12:04 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीसी सखी के पदों पर भर्ती

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाला निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट के पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 18, 2022 11:49 IST

Sarkari Result 2022 - डीआरडीओ में सरकारी नौकरी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (DRDO-RAC) ने साइंटिस्ट के पदों पर सरकारी नौकरी का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डीआरडी भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 28 जून 2022 है।

JUN 18, 2022 11:36 IST

Sarkari Result 2022 - एलडीसी के पदों पर मौका

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (WG-III) के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 11:21 IST

Sarkari Result 2022 - पश्चिम बंगाल में भर्ती

पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (WBPDCL) ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpdcl.co.in पर 27 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 18, 2022 10:59 IST

Sarkari Result 2022 - सीमा सुरक्षा बल में मौका

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' में विभिन्न लड़ाकू (non gazetted) पदों के लिए एक ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया है। उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा

JUN 18, 2022 10:44 IST

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 10:34 IST

UPSC Recruitment 2022- यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए संघ लोकसेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।

JUN 18, 2022 09:54 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली विकास प्राधिकरण में नौकरी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा), प्रोग्रामर, असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) और प्लानिंग असिस्टेंट के 279 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीडीई भर्ती 2022 के लिए 10 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

JUN 18, 2022 09:54 IST

Sarkari Result 2022 - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने Dy. Vice President - Data Scientist, Asst. Vice President - Data Scientist, Dy. Vice President - Data Engineer के ​लिए आवेदन मंगाए हैंंं योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 जून 2022 से 07 जुलाई 2022 तक www.bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 09:54 IST

Sarkari Result Today - अग्निपथ योजना को मिली मंजूरी

14 जून 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए परिवर्तनकारी अग्निपथ योजना को मंजूरी दी। अग्निपथ योजना सेना, नौसेना और वायु सेना की मानव संसाधन नीति में एक प्रमुख रक्षा नीति सुधार है।