LIVE

Sarkari Naukri: SSC, UPSC व इन आयोगो ने मंगाए आवेदन, देखें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 22, 2022, 15:25 IST

सरकारी नौकरी कैसे पाएं? यदि आप भी यही सोचते हैं तो इसका सीधा सा जवाब है कि समय पर आप सरकारी जॉब्स के बारे में जानकारी रखें। यह ब्लॉग आपको सरकारी नौकरी के लिए आए नए नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट की जानकारी देगा। यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप हर जरूरी खबर तक एक क्लिक से पहुंच पाएंगे।

Sarkari Naukri: SSC, UPSC व इन आयोगो ने मंगाए आवेदन, देखें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई
Photo Credit: i-stock

सरकारी नौकरी जॉब्स प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े नए नए नोटिफिकेशन आ रहे हैं। इस समय बैंकिंग, पुलिस, सेना, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी के मौके बने हुए हैं, एजुकेशन में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, जबकि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आना बाकी है, पुलिस में भले यूपी भर्ती पूरी हो गई है, लेकिन राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कांस्टेबल व एसआई की भर्ती चल ​रही है। सेना में, बीएसएफ, आर्मी व आज एअरफोर्स में भी नौकरी आई है। बैंकिंग सेक्टर में एसबीआई आरबीआई समेत कई में अप्लाई का मौका है।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 Direct Link: Check Marks here

आयोगों की बात करें, तो एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा और एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आना है, जबकि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का भी परिणाम भी इन्हीं दिनों जारी हो जाएगा।

JAC 10th Result 2022 Out! Check here

JUN 22, 2022 09:18 IST

Sarkari Result 2022 - NIPER ने जारी किया रिजल्ट

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (The National Institute of Pharmaceutical Education and Research), हैदराबाद ने NIPER संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। जो आवेदक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट, यानी, niperhyd.ac.in से अपने स्कोरकार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।

JUN 22, 2022 08:32 IST

IIT गुवाहाटी की नई पहल

IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया एक किफायती कृत्रिम पैर तैयार किया है। यह असमान इलाके के लिए उपयुक्त है और क्रॉस लेग्ड सिटिंग और डीप स्क्वाटिंग जैसी भारतीय जरूरतों का समर्थन करता है। यह विभिन्न आयु समूहों और कृत्रिम अंग के उपयोग के कई चरणों के लिए भी समायोज्य है।
 

JUN 22, 2022 07:53 IST

Sarkari Result Live Today - गुजरात लोक सेवा आयोग की नया अपडेट जारी

गुजरात लोक सेवा आयोग (Gujarat Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अभियंता (सिविल), कक्षा -2, नर्मदा जल संसाधन के 100 पद के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 22, 2022 07:29 IST

Sarkari Result Live - गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 10000 करोड़ का निवेश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि भारत सरकार दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के वंचित युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 200 नए टीवी चैनल स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के नए कंप्यूटर केंद्र और ई-कक्षा भवन का उद्घाटन करते हुए की।

JUN 22, 2022 06:54 IST

Sarkari Result Live - Coal India में नौकरी का मौका

कोल इंडिया ने प्रबंधन प्रशिक्षुओं के रूप में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी की हैं। कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 1050 उम्मीदवारों को भरा जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास खनन या सिविल या इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार या सिस्टम और ईडीपी में GATE 2022 स्कोर होना चाहिए।

JUN 22, 2022 06:25 IST

Sarkari Result Live - स्थगित नहीं होगी नीट परीक्षा 2022

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 स्थगित नहीं हो रही है, बता दें इंटरनेट पर एक फर्जी नोटिस प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें नीट 2022 को स्थगित करने की बात कही जा रही है। प्रेस सूचना ब्यूरो, पीआईबी ने एनटीए के नाम से फर्जी नोटिस की तस्वीर साझा की और छात्रों से कहा कि एनटीए ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। NEET UG 2022 फर्जी नोटिस में कहा गया है कि स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा अब 4 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

JUN 22, 2022 00:04 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

बीएसएफ के इन पदों पर अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए बीएसएप की आधिकारिक वेबसाइट पर rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।

JUN 21, 2022 23:49 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीएसएफ के इन पदों पर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर ग्रुप बी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 21, 2022 23:27 IST

Sarkari Result 2022 Today - जानें शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा

ध्यान रहे सुप्रीम कोर्ट के जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर 18 से 30 वर्ष के युवक/युवतियां आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए तथा टाइपिंग स्पीड 35 WPM होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।

JUN 21, 2022 22:53 IST

Sarkari Result 2022 Live - सुप्रीम कोर्ट के पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 है।

JUN 21, 2022 22:35 IST

Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upessb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 21:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - SBI क्लर्क नोटिफिकेशन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक इस माह के अंत तक या जुलाई के पहले सप्ताह तक क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

JUN 21, 2022 21:36 IST

Sarkari Result 2022 Live - ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट के पजों पर भर्ती

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।  इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंटे की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ipbs.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 21:16 IST

Sarkari Result 202 Live - राज्य व केंद्र सरकार के पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में इस हफ्ते बंपर भर्ती निकलने वाली है। यहां आपको वैकेंसी से संबंधित आवेदन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता तक संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगा। 

JUN 21, 2022 20:51 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 21, 2022 20:26 IST

Sarkari Result 2022 Live - हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पदों पर भर्ती

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इंस्ट्रमेंटेशन इंजीनियर और सिविल इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 19:47 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता

बता दें हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 19:10 IST

Sarkari Result 2022 Today - हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के निगम, बोर्ड व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 21, 2022 18:44 IST

Sarkari Results 2022 Live - झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी 21 जून 2022 को 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 17:33 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन

सीटीई परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इस माह के अंत तक सीटीईटी के नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JUN 21, 2022 17:00 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन जल्द

यूपीटीईटी परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारो के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड इस माह के अंत तक यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार updeled की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUN 21, 2022 16:34 IST

Sarkari Result 2022 - झारखंड बोर्ड कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड जल्द ही कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को लेकर तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। 

JUN 21, 2022 16:18 IST

Sarkari Result 2022 Live - HSSC में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपने यहां पर विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के निगमों, बोर्डो व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 21, 2022 15:54 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सराकरी स्कूलों में अध्यापक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। छात्र upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

JUN 21, 2022 15:47 IST

Sarkari Result live today - एसएससी CHSL आंसर की जल्द

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी, कभी भी ssc.nic.in पर जारी हो सकती है। आयोग उम्मीदवारों को आपत्ति लिंक की सुविधा देगा। यदि किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति होगी तो वह निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा।

JUN 21, 2022 15:28 IST

Sarkari Result 2022 Live - झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

JUN 21, 2022 14:57 IST

Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में काम करने का मौका

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) 400 जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों के लिए भर्ती कर रहा है। यदि आप स्नातक हैं तो आप 14 जुलाई 2022 तक या उससे पहले www.aai.aerocandidates पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 21, 2022 13:57 IST

Sarkari Result Live - अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना

भारतीय सेना ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। नए मॉडल के तहत सभी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 21, 2022 13:08 IST

Sarkari Result Live - आईपीबीएस का नया अपडेट जारी

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईपीबीएस) ने ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - www.ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 8106 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

JUN 21, 2022 12:42 IST

Sarkari Result Today - HPCL ने नौकरी के लिए मंगाए आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर, सिविल इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती करना चाहता है। एचपीसीएल अधिकारी आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2022 से शुरू होगी और 22 जुलाई 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को केवल एक आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।

JUN 21, 2022 12:09 IST

Sarkari Result Today - गोवा के विद्युत विभाग में नौकरी का मौका

कार्यालय मुख्य विद्युत अभियंता विद्युत विभाग गोवा सरकार ने 255 लाइन हेल्पर पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकते हैं।

JUN 21, 2022 11:43 IST

Sarkari Result Today - एम्स मदुरै में नौकरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मदुरै ने 94 फैकल्टी पद पर भर्ती के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज (18-24 जून 2022) में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

JUN 21, 2022 11:15 IST

Sarkari Result Today: केरल +2: 83.87 छात्र हुए सफल

केरल बोर्ड ने  +2 परिणाम जारी कर दिया है छात्र results.kerala.gov.in | examresults.kerala.gov.in से परिणाम देख सकेंगे, बता दें इस साल का पास प्रतिशत 83.87 है जबकि पिछले साल पास प्रतिशत एचएससी 87.94 था।

JUN 21, 2022 11:12 IST

Sarkari Result Live - केरल +2 परिणाम जारी

उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केरल प्लस टू परिणामों की घोषणा आज 21 जून, 2022 को की दी है। केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुबह 11 बजे +2 केरल परिणाम घोषित किए।

JUN 21, 2022 10:51 IST

Sarkari Result Live - 40,506 पदों पर भर्ती जल्द

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में BPSC प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीयों के लिए BPSC प्रधान शिक्षक 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। BPSC प्रधान शिक्षक 2022 के लिए लिखित परीक्षा में दो खंडों से कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे।

JUN 21, 2022 10:18 IST

Sarkari Result 2022 - एमटीएस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी ईआर के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पेपर 1 की आवेदन स्थिति आधिकारिक वेबसाइट यानी sscer.org पर अपलोड कर दी है। आयोग ने पहले ही sscsr.gov.in पर SSC SR आवेदन स्थिति को सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है।

JUN 21, 2022 09:40 IST

Sarkari Result 2022 - बीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commissio) ने Lower Division Clerk, B.P.S.C. (Preliminary) Competitive Examination के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in से परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 21, 2022 08:54 IST

Sarkari Result Today - NATA परिणाम 2022 जारी

आर्किटेक्चर काउंसिल, COA द्वारा 20 जून, 2022 को आर्किटेक्चर में नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट, NATA परिणाम 2022 ऑनलाइन घोषित किया गया है। उम्मीदवार अब अपने NATA स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - nata.in पर जाना होगा।

JUN 21, 2022 08:28 IST

Sarkari Result Live - जेईईसीयूपी 2022 एडमिट कार्ड जारी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी 2022 एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए 20 जून, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है।  यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

JUN 21, 2022 08:01 IST

Sarkari Result 2022 - महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल का नया अपडेट जारी

महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल ने indiapostgdsonline.gov.in पर DV राउंड के लिए उम्मीदवारों की चयन सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, वे अब इंडिया पोस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कुल 3015 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें 05 जुलाई 2022 को या उससे पहले इंडिया पोस्ट डीवी राउंड के लिए उपस्थित होना चाहिए।

JUN 21, 2022 07:40 IST

Sarkari Result Today - राजस्थान पोस्ट ऑफिस के रिजल्ट जारी

राजस्थान पोस्ट ऑफिस या राजस्थान पोस्टल सर्कल ने 20 जून 2022 को अजमेर, अलवर, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चुरू सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट्स को indiapostgdsonline.gov.in पर से देखा जा सकता है।

JUN 21, 2022 07:09 IST

Sarkari Result 2022 - पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने आखिरकार अपनी वेबसाइट पर I.C.D.S., Mains Result 2019 के पर्यवेक्षक (केवल महिला) की घोषणा कर दी है। परिणाम के अनुसार, लिखित परीक्षा (भाग 2) के परिणाम के आधार पर 8126 उम्मीदवारों (रोल नंबर वार) की एक सूची व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाई गई।

JUN 21, 2022 06:20 IST

Sarkari Result Live - भारतीय एयर फोर्स में जाने का मौका

भारतीय एयर फोर्स (आईएएफ) 24 जून 2022 को इंटेक 01/2022 के तहत अग्निपथ योजना में शामिल होने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा। आईएएफ अग्निवीर आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2022 है। अविवाहित भारतीय नागरिक पुरुष (नेपाल के नागरिक भी पात्र हैं) चयन परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं जो 24 जुलाई 2022 से आयोजित होने वाली है।

JUN 21, 2022 00:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सिविल असिसटेंट सर्जन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन

नीचे बताई गई भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 से पदों को लेकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। लोक सहायक सर्जन भर्ती के माध्य से बोर्ड की ओर से कुल 1326 वैकेंसी की घोषणा की गई है।

JUN 20, 2022 23:47 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सिविल असिस्टेंट सर्जन पदों पर वैकेंसी

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन के पदों के लिए नोटिफिकेशन को पब्लिश किया गया है। इसके अनुसार सिविल असिस्टेंट सर्जन, जनरल ड्यूटी मेडिकल अफसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।

JUN 20, 2022 23:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कम्युनिटी हेल्थ अफसर पदों पर ऐसे होगा चयन

कम्युनिटी हेल्थ अफसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन प्रक्रिया के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाएगी।

JUN 20, 2022 22:47 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कम्युनिटी हेल्थ अफसर पद पर निकली भर्ती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति, पश्चिम बंगाल ने कम्युनिटी हेल्थ अफसर (CHO) के पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। कम्युनिटी हेल्थ अफसर के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक अप्लाई करें।

JUN 20, 2022 22:18 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बेलगाम स्टेशन आर्मी इंफैन्ट्री वैकेंसी विवरण

सिविलियन मोटर ड्राइवर - 13
रसोइया - 12
लोअर डिवीजन क्लर्क - 08
स्टेनोग्राफर ग्रेड II - 02
मॉडल निर्माता - 01

JUN 20, 2022 21:50 IST

Sarkari Naukri 2022: आर्मी इन्फैन्ट्री भर्ती में वैकेंसी डिटेल

आर्मी इन्फैन्टी वैकेसी की डिटेल जोकि महू स्टेशन के अंतर्गत निकाली गई है, इसके लिए उम्मीदवार यहां बताए गए पदों पर खाली जगह की संख्या देख सकते हैं।

रसोइया - 31
सिविलियन मोटर ड्राइवर - 19
लोअर डिवीजन क्लर्क - 10

स्टेनोग्राफर ग्रेड- II - 02
ड्राफ्ट्समैन - 01
अनुवादक - 01
नाई - 01

JUN 20, 2022 21:22 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 25 जुलाई तक आर्मी इंफैन्ट्री के लिए करें आवेदन

आर्मी इंफैन्ट्री भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन पब्लिश होने के बाद उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे, हालांकि आवेदन की लास्ट डेट 25 जुलाई 2022 है। गौरतलब है कि उम्मीदवार भर्ती कर्नाटक के बेलगाम स्टेशन और मध्य प्रदेश के महू स्टेशन में की जाएगी।

JUN 20, 2022 20:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आर्मी इन्फैंट्री स्कूल में आई नौकरी

रक्षा मंत्रालय मुख्यालय आर्मी इन्फैंट्री स्कूल की ओर से कई पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाले है। इसके अनुसार ड्राफ्ट्समैन, ड्राइवर, लोअर डिवीजन क्लर्क, रसोइया सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जानी है।

JUN 20, 2022 20:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक में भर्ती का मौका

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट अफसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 20, 2022 19:36 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सुप्रीम कोर्ट में आई नौकरी

एससी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2022 तक या पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

JUN 20, 2022 19:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आर्मी इन्फैंट्री स्कूल में निकली नौकरी

रक्षा मंत्रालय मुख्यालय की ओर से आर्मी इन्फैंट्री स्कूल में कई पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन ड्राइवर, रसोइया समेत अन्य कई पदों को भरा जाना है।

JUN 20, 2022 18:43 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय सेना के इन पदों पर निकली है भर्ती

टेरोटेरियल आर्मी भर्ती 2022 के अनुसार अफसर के कुल मिलाकर 13 पदों को भरा जाना है। इसमें से 1 पद महिला उम्मीदवार और 12 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए है।

JUN 20, 2022 18:02 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय सेना में अफसर पदों पर भर्ती

इंडियन आर्मी ने टेरोटेरियल आर्मी अफसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई, 2022 से शुरू होगी।

JUN 20, 2022 17:39 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सिविल असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड के तहत जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, सिविल असिस्टेंट सर्जन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। सिविल असिस्टेंट सर्जन पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित किया गया है।

JUN 20, 2022 17:14 IST

Sarkari Results 2022 Live: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 30 जून तक आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन कराना है।

JUN 20, 2022 16:35 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सेना में निकला नौकरी का ये मौका

दक्षिण कमान और मध्य कमान ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मागे हैं। प्रक्रिया के माध्यम से कुक और वार्ड सहायिका के 155 खाली पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 20, 2022 16:12 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन आर्मी में सरकारी नौकरी का मौका

मध्य कमान और दक्षिण कमान ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मागे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुक और वार्ड सहायिका के 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 20, 2022 15:52 IST

BPSC Sarkari Naukri 2022: बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 स्थगित

BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएसी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। इस सरकारी भर्ती परीक्षा का मकसद राज्य के अंदर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवार चयनित करके नियुक्ति करना है।

JUN 20, 2022 14:55 IST

Sarkari Result Live - क्लैट परीक्षा के लिए आंसर की जारी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने आज, 20 जून, 2022 को CLAT उत्तर कुंजी जारी की है। जो छात्र कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट, CLAT 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब CLAT 2022 उत्तर कुंजी और साथ ही CLAT 2022 प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध है।
 

JUN 20, 2022 14:37 IST

pseb.ac.in - पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय करने की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में बदलने वाले किसी भी कदम को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। भगवंत मान ने अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दोनों से समर्थन मांगा।

JUN 20, 2022 14:15 IST

Sarkari Result Today - बीएचयू ने शुरू किया नया विभाग

Banaras Hindu University (बीएचयू) ने क्षेत्र में पेशेवरों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों की बढ़ती मांग के मद्देनजर संग्रहालय विज्ञान का एक नया विभाग शुरू किया है, जो एक अंतर-अनुशासनात्मक पेशेवर कार्यक्रम है। बीएचयू ने एक बयान में कहा, अब तक, कला संकाय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के तहत संग्रहालय को एक खंड के रूप में चलाया जा रहा था।

JUN 20, 2022 13:56 IST

Sarkari Result 2022 - एम्स में नौकरी का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मदुरै ने 94 फैकल्टी पद पर भर्ती के लिए रोजगार समाचार (18-24 जून 2022) में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक लेटेस्ट आवेदन जमा कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
प्रोफेसर-20
अतिरिक्त प्रोफेसर-17
एसोसिएट प्रोफेसर-20
असिस्टेंट प्रोफेसर-37
.
.

JUN 20, 2022 12:59 IST

Sarkari Result 2022 - C-MET भर्ती 2022

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी के लिए सामग्री केंद्र (Centre for Materials for Electronics Technology) ने पुणे, हैदराबाद और त्रिशूर में अपनी प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक, वित्त अधिकारी और अन्य पदों के लिए रोजगार समाचार (18-24 जून 2022) में अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैंं
 

JUN 20, 2022 12:34 IST

Sarkari Result Live - RSMSSB का नया अपडेट जारी

राजस्थान अधीनस्थ मंत्रिस्तरीय कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर प्रशिक्षकों की 10,157 रिक्तियों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 9862 रिक्तियां और वरिष्ठ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 295 रिक्तियां हैं। लिखित परीक्षा में दो पेपर (पेपर- I और पेपर- II) होंगे।

JUN 20, 2022 11:55 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली विकास प्राधिकरण में जॉब

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल), जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा), प्रोग्रामर, असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) और प्लानिंग असिस्टेंट के 279 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीडीई भर्ती 2022 के लिए 10 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 20, 2022 11:26 IST

Sarkari Result Today - जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट - nta.nic.in या jeemain.ntanic.in पर देख सकेंगे।


 

JUN 20, 2022 10:53 IST

Sarkari Result Today - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने कई पदों को भरने के लिए नोटिस जारी किया है। इन पदों में उपाध्यक्ष - डेटा वैज्ञानिक, उप। उपाध्यक्ष - डेटा इंजीनियर और सहायक इत्यादि शामिल हैं। उम्मीदवार 17 जून 2022 से 07 जुलाई 2022 तक www.bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

JUN 20, 2022 10:27 IST

Sarkari Result Live - सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पंजीकरण तिथि 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से CUET PG 2022 के लिए आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं।

JUN 20, 2022 09:23 IST

Sarkari Result Live - बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 2022 में होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी कर दिया है। आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022, लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक टाउन प्लानर, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए नई तिथि जारी की है।

JUN 20, 2022 09:03 IST

Sarkari Result LIve - इंडियन नेवी में जाने का मौका

इंडियन नेवी, नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने 18 जून 2022 को रोजगार समाचार पत्र में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए 338 रिक्तियों की घोषणा की है। dasapprenticembi.recttindia.in पर रोजगार समाचार में अधिसूचना की तिथि के तीसरे दिन से 21 दिन तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे।
 

JUN 20, 2022 08:02 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए अपनी वेबसाइट यानी ippbonline.com पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को आईपीपीबी की अधिकृत वेबसाइट से अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि का उपयोग करके आईपीपीबी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 20, 2022 07:44 IST

Sarkari Result Live - CLAT आंसर की आज होगा जारी

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT उत्तर कुंजी 2022 आज, 20 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, NLU का कंसोर्टियम CLAT 2022 मॉडल प्रश्न पत्र और अनंतिम उत्तर कुंजी आज जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

JUN 20, 2022 07:44 IST

Sarkari Result 2022 - जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 आज

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 आज, 20 जून, 2022 को सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

JUN 20, 2022 07:43 IST

Sarkari Result Today - जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है।