Sarkari Naukri-Result 2021: बीएचईएल (भेल) में इंजीनियर और सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी
Sarkari Naukri-Result 2021 Notification: ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी के लिए सपने देखते हैं लेकिन सफल वही होते हैं जिन्हें सरकारी नौकरी से जुड़े नोटिफिकेशन की जानकारी होती है। ऐसे में हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए यहां हिंदी बोले जाने वाले राज्यों से निकलनी वाली नौकरियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा हर महत्वपूर्ण खबर को भी कवर किया जाता है। शॉर्ट नोटिस के लिए यहां बन रहें-
Sarkari Naukri-Result 2021 Notification: भारत जैसे विकासशील देश में लोग तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार भी आए दिन नौकरियां निकालती रहती हैं। हमें तैयारी करने के साथ-साथ अपडेट रहने की भी जरूरत है, ऐसे में हमारा यह ब्लॉग आपको हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ महत्वपूर्ण परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर-की व रिजल्ट से भी अपडेट रखेगा। यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी के मौके हैं।
19 सितंबर, 2021 को होगा झारखंड पीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम
झारखंड पीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 का आयोजन 19 सितंबर, 2021 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा। यदि आपने अभी तक इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो JPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय यूपी उच्च न्यायिक सेवा भर्ती 2021 के लिए आंसर-की जारी
Allahabad High Court UP Higher Judicial Service Recruitment 2021 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार allahabadhighcourt.in वेबसाइट के माध्यम से या नीचे पीडीएफ देखने के लिए लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आंसर-की देखा जा सकता है। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की से जुड़ी आपत्ति है तो वह 17 सितंबर 2021 से पहले या इस तिथि तक आपत्ति कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नाम, रोल नंबर, प्रश्न पत्र की श्रृंखला, प्रश्न संख्या, प्रश्न इत्यादि जानकारी देनी होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
बीएचईएल (भेल) में इंजीनियर और पर्यवेक्षक के पदों पर नौकरी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) न सिविल ट्रेड में इंजीनियरों और सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। भेल भर्ती अभियान के तहत इंजीनियर (एफटीए-सिविल) के 7 रिक्त पदों और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
allahabadhighcourt.in पर UPHJS आंसर की 2021 जारी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायिक उच्च न्यायालय ने यूपी उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2021 (यूपी एचजेएस 2021) के लिए श्रृंखला ए, बी, सी और डी की उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप 17 सितंबर 2021 से पहले प्रारंभिक परीक्षा की प्रश्न/उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ती भी दर्ज करा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के लिए आंसर-की और रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Result 2021 Date:: जिन अभ्यर्थियों ने भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत एनटीपीसी यानी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा दी थी, बता दें इस परीक्षा के आंसर-की और परिणाम को लेकर जल्द ही सूचना आ सकती है। हालांकि अनंतिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी जारी कर हो चुकी और बोर्ड वर्तमान में सीबीटी -1 के परिणाम जारी करने से पहले इस पर उठाई गई आपत्तियों पर विचार कर रहा है। बोर्ड पहले फाइनल आंसर-की जारी करेगा और फिर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम घोषित करेगा।
रेलवे में अप्रेंटिसशिप का मौका, 10वीं पास करें आवेदन
South East Central Railway ने अप्रेंटिसशिप के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी विज्ञप्ति के तहत कुल 339 सीटों को भरा जाएगा। SECR Recruitment 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 5 अक्टूबर चक चलेगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 50 प्रतिशत अंकों से 10वीं या समकक्ष परीक्षा व संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें
देखें कब जारी हो सकते हैं रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा 2021 में जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जल्द ही उन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी विभाग में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरआरबी द्वारा जारी नोटिकेशन के तहत 1.15 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है। आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन प्रक्रिया के बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जानी थी। परीक्षा पहले अप्रैल और जून के बीच निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब उम्मीद है कि विभाग जल्द ही परीक्षा का आयोजन करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
हिन्दी में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला संस्थान होगा बीएचयू
बीएचयू हिन्दी में इंजीनियरिंग का विकल्प देने वाला देश का पहला संस्थान होगा। आईआईटी बीएचयू के निदेशक और राजभाषा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने हिन्दी में इंजीनियरिंग शुरू किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा का माध्यम मातृभाषा में किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत बीएचयू इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से शुरू करने जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रसार भारती में नौकरी, स्नातकों की होगी भर्ती
प्रसार भारती में प्रोग्रामर, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर और सॉफ्टवेयर टेस्टर के पदों पर अनुबंध के आधार पर नौकरी निकली है। उम्मीदवार इस लिंक DOWNLOAD से नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यह नियुक्तियां अनुबंधन के आधार पर की जाएंगी, आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in है। इन पदों पर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
शिक्षा मंत्रालय ने जारी की NIRF रैंकिंग, IIT मद्रास को मिला Overall कैटेगरी में पहला स्थान
NIRF Ranking 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्ष 2021 की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की। कोरोना के चलते पिछले वर्ष की तरह इस साल भी रैंकिग जारी करने का कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहा है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंधन, समग्र, अनुसंधान आदि सहित विभिन्न श्रेणियों के तहत रैंकिंग जारी की गई है। सभी शीर्ष संस्थानों की रैंकिंग की पूरी सूची एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर देखी जा सकती है। कैटगरी के अनुसार पूरी लिस्ट यहां देखें
पंजाब पुलिस 2340 कांस्टेबल तकनीकी सहायता भर्ती 2021
पंजाब पुलिस ने तकनीकी सहायता कांस्टेबल रिक्ति 2021 के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर 18 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 29 सितंबर तक चलेगी। पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट के लिए वेबसाइट punjabpolice.gov.in है। जबकि आवेदन के लिए इस लिंक Apply Online पर जाएं।
RRB NTPC Result 2021: जानिये कब तक जारी हो सकते हैं रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) परीक्षा आयोजित की थी। उसके बाद से सभी आवेदक रिजल्ट के इंतजार में हैं, हालांकि अभी तक बोर्ड ने इस बारे में घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी सप्ताह रिजल्ट और स्कोरकार्ड आ सकते हैं। ऐसे में आवेदकों सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
3533 पदों के लिए कर्नाटक राज्य ने पुलिस लिखित परीक्षा की संभावित तारीख की घोषणा की
KSP कांस्टेबल 2021 परीक्षा तिथि: कर्नाटक राज्य पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर लिखित परीक्षा के लिए अस्थायी तिथि की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड KSP की आधिकारिक वेबसाइट cpc21.ksp-online.in से डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को अस्थायी रूप से तय की गई है। कॉल लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2021
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2021: भारतीय नौसेना कार्यकारी, तकनीकी और शिक्षा व अन्य शाखाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी की भर्ती करने जा रही है। योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर, 2021 तक किए जा सकते हैं। इनमें से कुछ पदों पर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। जारी विज्ञप्ति के तहत टेक्निकल ब्रांच, एग्जीक्यूटिव ब्रांच और एजुकेशन ब्रांच में भर्ती की जाएगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद पर करेगा भर्ती
ICG भर्ती 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (Ordinary Grade) (सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित गैर-मंत्रालयी) के पद पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी ग्रुप सी भर्ती 2021 के लिए निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवदन कर सकते हैं। यदि आपके भी पास ड्राइविंग में दो साल के अनुभव के साथ 10वीं की मार्कशीट है, तो जरूर आप आवेदन के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए indiancoastguard.gov.in पर जाएं।
387 रिक्तियों के लिए KSP सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
KSP सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने पुलिस कांस्टेबल (सिविल) (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे अब अपने आवेदन केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in के माध्यम से 13 सितंबर 2021 को या उससे पहले जमा कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 है।

