Sarkari Naukri 2021: यहां पढ़ें सरकारी नौकरियां से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी
Sarkari Naukri-Result 2021: सरकारी नौकरी 2021, आज की वैकेंसी के साथ साथ लेटेस्ट नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए। यहां शिक्षा जगत की भी हर महत्वपूर्ण खबर को कवर किया जाता है। यहां rrb ntpc result 2021, rrb group d के साथ icai ca व reet, RPSC असिस्टेंट इंजी. इंटरव्यू शिड्यूल से जुड़े अपडेट भी मौजूद हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021: केंद्र व राज्य सरकार के जरिये आए दिन सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। ऐसे में हमें इन जानकारियों से अपडेट रहने की आवश्यकता है। यह ब्लॉग आपको हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ महत्वपूर्ण इवेंट्स जैसे ICAI CA Final Result 2021 और RPSC असिस्टेंट इंजी. इंटरव्यू शिड्यूल , UGC, डीईओ, एडमिट कार्ड, आंसर-की व रिजल्ट से भी अपडेट रखेगा। यहां हिंदी बोले जाने वाले राज्यों से निकलनी वाली नौकरियों को प्राथमिकता दी जाती है। यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी के मौके हैं, किन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड व आंसर-की जारी हो गई है।
JEE Main Result 2021 Session 4: जेईई मेन 2021 रिजल्ट जारी
JEE Main Result 2021 Session 4: National Testing Agency (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि 44 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल पाई है जबकि 18 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग 1 हासिल की है। पूरी खबर यहां पढ़ें
RRB MI Result 2020: आरआरबी एमआई परिणाम जारी, यहां देखें सेलेक्शन लिस्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने विज्ञापन संख्या 03/2019 के तहत Ministerial & Isolated Categories के तहत स्टेनोग्राफर और अन्य के पद के लिए स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी यानी आंसर-की जारी कर दी है। RRB MI Result 2020 आंसर-की जारी होने के साथ-साथ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर की zone-wise सूची भी अपलोड की है। पूरी खबर यहां पढ़ें
UPPCL JE - यूपीपीसीएल जेई आंसर-की 2021 जारी
यूपीपीसीएल जेई आंसर-की 2021 उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर हो गई है। जो लोग इलेक्ट्रिकल कैडर के लिए जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीपीसीएल जेई आंसर-की 2021 जारी डाउनलोड कर सकते हैं।
NHM UP सीएचओ आंसर-की जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (यूपी) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी यानी आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर NHM UP CHO Answer Key 2021 चेक कर सकते हैं।
NEET SS 2021: इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
NEET SS 2021: National Board of Examination (NBE) ने The National Eligibility Cum Entrance Test, नीट सुपर स्पेशिएलिटी या NEET SS 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे
इग्नू ने जारी किया टीईई 2021 के लिए एडमिट कार्ड
Indira Gandhi National Open University ने 14 सितंबर, 2021 को June term-end (TEE) 2021 के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे ignou.ac.in से IGNOU June TEE Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के तहत आंसर-की जारी
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल) के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए थे, वे असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एपीएससी एई उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2021 जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरपी आरआरबी IX (अधिकारी स्केल I, II, III और कार्यालय सहायक) रिक्ति की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
226 तकनीशियन व अन्य पदों के लिए करें आवेदन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मेंटेनेंस एसोसिएट, प्रोग्रामिंग एसोसिएट, टेक्निशियन, स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर/ट्रैफिक समेत कुल 226 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
400 से ज्यादा सीटों पर अप्रेंटिसशिप का मौका
SECR Recruitment 2021: आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए बेहतरीन खबर आई है। South East Central Railway ने अप्रेंटिसशिप के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसके अनुसार, 400 से ज्यादा सीटों को भरा जाएगा। SECR Recruitment 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Oil India Recruitment 2021: विभिन्न ट्रेड के तहत 535 पदों पर होगी भर्ती
ऑयल इंडिया (Oil India) ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड, फिटर ट्रेड, मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड, मशीनिस्ट ट्रेड, मैकेनिक डीजल ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड, बॉयलर अटेंडेंट, टर्नर ट्रेड, ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट देखें - oil-india.com
ICSIL Recruitment 2021: दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की नौकरी
ICSIL ने दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हो गई है, जबकि अंतिम तिथि 16 सितंबर है। उम्मीदवार icsil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ICSIL Recruitment 2021 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10+2 पास होना जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
RRB Group D 2021 परीक्षा के लिए यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
RRB Group D एग्जाम में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से की जाएगी।
Delhi University Reopen: कल से खुलेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज
Delhi University Reopen: दिल्ली में COVID-19 मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है, ऐसे में Delhi University ने अपने परिसर को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का फैसला किया है। Delhi University कल यानी 15 सितंबर, 2021 से फिर से खुलने जा रहा है। Delhi University ने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए 30 अगस्त, 2021 को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिली मंजूरी के बाद ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया। पूरी खबर यहां पढ़ें
CGPSC Professor Recruitment 2021: प्रोफेसर के 595 पदों के लिए आवेदन शुरू
CGPSC प्रोफेसर भर्ती 2021 के तहत 595 प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2021 तक 595 प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित अन्य जानकारी के लिए psc.cg.gov.in देखें।
Haryana Police Commando Result 2021: हरियाणा पुलिस कमांडो परिणाम जारी
Haryana Police Commando Result 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), PST (हाई जंप), PST (चिन अप) में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट अपलोड कर दी है। उम्मीदवार जो एचएसएससी पीईटी पीएसटी में 16 अगस्त से 12 सितंबर 2021 तक उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से हरियाणा पुलिस कमांडो परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC AE Interview Date: असिस्टेंट इंजी. इंटरव्यू शिड्यूल 2018 जारी
आरपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू शेड्यूल जारी दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 01 अक्टूबर से शुरू होगा साक्षात्कार कार्यक्रम। कुल 900 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती की जानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Sarkari Naukri 2021: REET Admit Card इस साइट से कर सकेंगे डाउनलोड
26 सितंबर 2021 को राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी 2021) या राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटीईटी 2021) का आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में 15 दिन भी शेष नहीं है, इसी कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर REET Admit Card 2021 जारी कर देगा। REET Exam 2021 के माध्यम से शिक्षक पदों की 32000 रिक्तियों को भरा जाएगा। यही कारण है कि कई लाखों की संख्या में लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरे हैं। बता दें, इस संबंध में 5 जनवरी, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें
UGC Recruitment 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की विज्ञप्ति
UGC Recruitment 2021: The University Grants Commission (UGC) ने इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (आईयूसी-टीई, बीएचयू), वाराणसी के लिए निदेशक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन के बाद ऑफलाइन मोड से आवेदन पत्र को 26 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित पते पर भेजना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
BSSC: सहायक उर्दू अनुवादक मेंस परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड जारी
बिहार कर्मचारी सेवा आयोग ने सहायक उर्दू अनुवादक मेंस परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2021 को किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये कुल 5322 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
RRB NTPC CBT 1: पीडीएफ फॉर्म में जारी होंगे परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
ICAI CA Result July 2021: सीए फाइनल, फाउंडेशन रिजल्ट 2021 जारी
ICAI CA Final, Foundation Result July 2021: जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई 2021 में फाइनल (ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स) और फाउंडेशन कोर्स की चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाएं दी थीं, उनके लिए बड़ा अलर्ट है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा (ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स) और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम सोमवार (13 सितंबर) को घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर यहां देखें
RRB NTPC Result 2021: जल्द आ सकता है रिजल्ट
कुल 35,200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 10 मिलियन से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रोविजनल आंसर की जारी जा चुकी है, अब कभी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 2021 परिणाम आ सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 2021 अपडेट
यदि आपने भी भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा दी थी, तो बता दें, परीक्षा का रिजल्ट कभी भी आ सकता है। CBT 2 के लिए बड़ी संख्या में लोगों को शॉर्टलिस्ट से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा कटऑफ भी ज्यादा जाने की उम्मीद है। यदि केवल अनारक्षित वर्ग की बात करें, तो संभावना है कि पेपर के स्तर को देखते हुए 75 से 85 के बीच में कटऑफ जा सकता है।
पोस्ट कोड 102 के लिए यूकेएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड डीवी शेड्यूल 2021 जारी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पोस्ट कोड 102 के लिए वन रक्षक पद के लिए दस्तावेज सत्यापन अनुसूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) पास कर ली हो, वे यूकेएसएसएससी वन रक्षक डीवी अनुसूची 2021 को आधिकारिक वेबसाइट uksssc.in पर देख सकते हैं।
एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 1334 पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश पुलिस (एचपी पुलिस) ने 1334 कांस्टेबल (पुरुष, महिला और चालक) के पद पर भर्ती के लिए hppolice.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। 1334 रिक्तियों में से 932 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं, 311 महिला कांस्टेबल के लिए हैं और शेष ड्राइवर पदों के लिए हैं। एचपी कांस्टेबल ऑनलाइन पंजीकरण 01 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा।
अगले सप्ताह जारी हो सकता है UPSC CSE एडमिट कार्ड
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC CSE एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। हालांकि, यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड तिथि 2021 के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। 10 अक्टूबर 2021 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन वेबसाइट upsconline.nic.in से यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

