RRB NTPC Result: जल्द जारी होंगे आरआरबी NTPC रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड बहुत जल्द ग्रुप डी परीक्षा तिथियों को लेकर अपडेट दे सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो आरआरबी त्योहारी सीजन के बाद परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है, यही नहीं लाखों उम्मीदवार जो एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर इंतजार में हैं उनके लिए भी जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। सीबीटी 1 रिजल्ट को लेकर प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है, जबकि फाइनल आंसर की रिजल्ट से पहले जारी होगी।
RRB NTPC Result 2021: यदि आप रेलवे भर्ती में रुचि रखते हैं और भर्ती से जुड़ी हर खबर से परिचित रहना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर विजिट करते रहिए। यहां RRB एनटीपीसी रिजल्ट 2021, सीबीटी 1, सीबीटी 2, RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड से जुड़े सभी छोटी बड़ी खबरों को कवर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपनी तैयारी बनाए रखें, साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।
RRB NTPC Result 2021 Date Latest Update
गौरतलब है कि अभी तक RRB Group D Exam Date तय नहीं हुई है, ना ही तो RRB NTPC रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है, ऐसे में एक करोड़ से ज्यादा युवा आरआरबी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। इस ब्लॉग पर इन अपडेट के अलावा रेलवे विभाग में होने वाली अन्य भर्तियों की भी जानकारी दी जाएगी। दूसरी तरफ कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रित होती दिख रही है, यदि ऐसा ही बना रहा तो नवंबर तक आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
यदि आप आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट से जुड़े अपेडट व चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो समय समय पर इस ब्लॉग का अवलोकन करते रहें।
आरआरबी एनटीपीसी: इसलिए होगी बड़ी संख्या में छटनी
आरआरबी एनटीपीसी का कटआफ काफी ज्यादा जाने की उम्मीद है, ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि 35200 पदों के आसपास भर्ती होनी है, लेकिन आवेदन की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा थी। इसलिए बोर्ड बड़ी संख्या में या यूं कहें कि लाखों में छटनी करने वाला है।
35 हजार रिक्त पदों पर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC CBT 1 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने जा रहा है जिसके बाद CBT 2 की जानकारी रिलीज की जाएगी। रेलवे ने NTPC के लगभग 35 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के पूरे होने का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
कोविड पर नियंत्रण होते ही घोषित होगी तारीख
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाला गया है।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए इन बातों का रखें ध्यान
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडेंटिटी प्रूफ भी ले जाना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
आरआरबी उम्मीदवारों के लिए नियम
आरआरबी उम्मीदवारों के लिए कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इच्छित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर भी रखनी होगी और इसके अलावा अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना जरूरी होगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के चरण
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में गणित के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में मैथमेटिक्स आनी गणित विषय से नंबर सिस्टम, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, प्रॉफिट और लॉस जैसे टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे
जल्द घोषित हो सकती है कंप्यूटर आधारित परीक्षा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख बहुत जल्द घोषित करने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होनी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।
कोरोना स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित होते ही जारी होगी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
कोविड-19 के कारण राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दिया जा रहा है लेकिन, आरआरबी अभी जल्द बाजी नहीं कर रही और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित होने का इंतजार कर रही है। जैसे ही स्थिति नियंत्रित होगी, ग्रुप डी परीक्षा तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में आए बदलाव यहां देखें
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2021 की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। अधिकारियों द्वारा घोषित कुल 1,03,769 रिक्तियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड अप्रैल से आरआरबी ग्रुप डी 2021 आयोजित करने वाला था। परीक्षा पहले 15 दिसंबर 2020 से निर्धारित की गई थी जिसे 21 अप्रैल 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसे फिर से स्थगित कर दिया गया था और नई परीक्षा तिथियां अभी तक जारी नहीं की गई हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर चार दिन पहले आएंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड निर्धारित सीबीटी से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो पंजीकृत उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और साथ ही उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण जैसे विवरण होते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर जल्द आने वाली है परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर जल्द परीक्षा तिथि आने वाली है। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था। इसके लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये था (शुल्क रियायत श्रेणियों के लिए अपेक्षित सभी उम्मीदवारों के लिए)। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुल्क का भुगतान कर सकते थे।
12 हजार के आसपास आए कोरोना केसेज, ग्रुप डी तिथियां जल्द
आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। जारी विज्ञप्ति के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों को भरा जाएगा। बीते दिन 12 हजार के आसपास कोरोना केसेज आए है, ऐसे में उम्मीदवार आशा कर सकते हैं कि जल्द ही चीजें नॉर्मल हों, और ग्रुप की तिथियों को सार्वजनिक किया जाए।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में ऐसे होगा चयन, जरूर देखें
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए सबसे पहले सीबीटी का आयोजन किया जाएगा, इसमें पास उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में भाग ले सकेंगे, इसमें पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
कोरोना केसेज पर निर्भर है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी। हालांकि, इसे COVID-19 मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। लेकिन बीते दिन 12 हजार के आसपास केसेज आए हैं, यदि ऐसी ही मामला नियंत्रित होता रहा तो नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
सितंबर-अक्टूबर में इसलिए नहीं हुई परीक्षा, जल्द होगी सीबीटी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना पीडीएफ फॉर्म में ऑनलाइन जारी की गई थी, जल्द ही इसके लिए सीबीटी का आयोजन किया जाएगा।
इसलिए नहीं हुई थी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
शुरू में, परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित की जानी थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं देने के कारण, परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। फिलहाल, इस संबंध में जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एक माह के अंदर आधिकारिक अपडेट
आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 (आरआरसी 01/2019) परीक्षा तिथि की घोषणा करेंगे। पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन, COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण, CBT की तारीखों को स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी, हालांकि, परीक्षा 2021 में होगी। इस संबंध में अगले एक माह के अंदर आधिकारिक अपडेट आ सकता है।
केवल इन्हें प्रोवाइड होगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि अपडेट सवा करोड़ से ज्यादा आए आवेदन
आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। यही कारण है कि इसे रेलवे की तरफ से सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माना जा रहा है। उम्मीदवार http://www.rrbcdg.gov.in/ पर नजर बनाए रखें साथ ही इस लिंक का भी https://www.timesnowhindi.com/education अवलोकर करते रहें।
नवंबर मिड में आधिकारिक अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। 2019 में जारी विज्ञप्ति के तहत 1,03,769 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस संबंध में नवंबर मिड में आधिकारिक अपडेट आ सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि अपडेट इन पदों पर मिलेगा मौका
भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि शामिल हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि से पहले आएगी यह जानकारी
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने की सुविधा दे सकता है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नजर बनाए रखें।
rrb group d exam के लिए देखें परीक्षा से कितने दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
इससे पहले, rrb group d exam अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियां बहुत जल्द
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) बहुत जल्द कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा करने वाला है। वैसे तो इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2019 में आया था, लेकिन कोरोना के चलते प्रोसेस आगे नहीं बढ़ पाया था, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इसी साल परीक्षा के लिए आधिकारिक अपडेट आ सकता है।
इन राज्यों में आयोजित होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
RRB की Group D परीक्षा महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के खाली पदों का विवरण
सोनपुर डिवीजन: 47 पद
दानापुर मंडल: 675 पद
धनबाद डिवीजन: 156 पद
मकैनिकल वर्कशाप/समस्तीपुर: 110 पद
प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय: 135 पद
समस्तीपुर मंडल: 81 पद
कैरिज और वैगन रिपेरिंग वर्कशाप: 110 पद
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 892 पद
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है RRB ग्रुप D
आरआरबी ग्रुप डी यह भर्ती सातवें वेतन आयोग, सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल-1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित किया जाता है।
रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट्स
केंद्रीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इन कुछ क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर भी आरआरबी से जुड़े अपडेट्स को चेक कर सकते हैं, जिनके लिंक यहां दिए गए हैं।
rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in
रेलवे की नौकरी के लिए आयु सीमा
आरआरबी की परीक्षा और नौकरी के लिए उम्मीदवारों की कम से कम 18 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जा रही है।
रेलवे में आवेदन की क्या योग्यता?
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड की ओर से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त होना चाहिए।
आरआरबी के लिए ऐसे करें आवेदन
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं।
- भर्ती के लिंक पर क्लिक करेंं।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई हर जानकारी भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद फोटो और साइन के साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन फीस जमा करें।
- भविष्य के लिए अपने एप्लीकेशन का प्रिंट जरूर ले लें।
द्वितीय चरण सीबीटी के विषय व अंक
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या |
| सामान्य जागरूकता | 50 |
| गणित | 35 |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 35 |
| कुल | 120 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 से जुड़ी नहीं जानते होंगे यह बात
सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार एक अंक मिलेगा
गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी
परीक्षा के प्रत्येक सत्र के अंक सामान्य किए जाएंगे, क्योंकि परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है
प्रश्न पत्रों की कठिनाई को समायोजित करने के लिए अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी — दस्तावेज सत्यापन के लिए इतने कैंडिडेट को जाएगा बुलाया
दूसरे चरण सीबीटी और दूसरे चरण सीबीटी और सीबीएटी / टाइपिंग स्किल टेस्ट (जैसा लागू हो) दोनों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट से जुड़ी जरूर जान लें यह बात
उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM टाइप करने में सक्षम होना चाहिए। उम्मीदवारों को संपादन उपकरण और वर्तनी जांच सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी में टाइपिंग स्किल टेस्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 टाइपिंग स्किल टेस्ट सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के पदों के लिए आयोजित की गई है। हालांकि अभी सीबीटी 2 का आयोजन होने बाकी है। टाइपिंग स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होता है।
इन पदों पर नियुक्ति चाहिए तो देना होगा CBAT
CBAT उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जिन्होंने ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर का विकल्प चुना है। प्रश्न और उत्तर के विकल्प अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। सीबीएटी में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 डिटेल
दूसरे चरण के सीबीटी के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2021 ऐसा है कि इसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है- सामान्य प्रश्न जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क। परीक्षण में कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षण की अवधि 90 मिनट होगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 डिटेल
आरआरबी एनटीपीसी के पहले चरण सीबीटी में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क के प्रश्न शामिल थे। टेस्ट पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न थे। प्रथम चरण सीबीटी क्वालीफाइंग थी। प्रथम चरण सीबीटी में प्रश्नों का मानक कक्षा 10, 12 और स्नातक स्तर का था। प्रथम चरण सीबीटी में 100 अंक का था। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी का अगला चरण 120 अंकों का होगा
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2021 ऐसा है कि इसे पहले चरण सीबीटी, दूसरे चरण सीबीटी, सीबीएटी, टाइपिंग कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा में विभाजित किया गया है। आरआरबी एनटीपीसी के प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के प्रश्न होते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के पहले चरण के सीबीटी में 100 अंक और और दूसरे चरण सीबीटी के लिए 120 अंक होंगे।
ऐसे होगा एनटीपीसी में आपका सेलेक्शन
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में उम्दा प्रदर्शन करेगा, उसे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
उम्दा प्रदर्शन से मिलेगी नौकरी
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर केवल असाधारण प्रदर्शन वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education से भी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।
जानिये आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा क्या है?
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
कटऑफ और परिणाम के लिए क्रेडिंशियल जरूरी
सीबीटी 1 के लिए एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कटऑफ और परिणाम के लिए क्रेडिंशियल साथ रखें।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड के लिए यह दो चीजें जरूरी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आनलाइन जारी किए जाएंगे। बता दें, नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवार को यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें उत्तीर्ण हो चुके उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। जैसे ही परिणाम जारी होंगे उम्मीदवार rrbcdg.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट कर सकेंगे।
इन तीन जगह से चेक करें रिजल्ट
यदि आप भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें, कि जल्द ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा rrbcdg.gov.in और timesnowhindi.com/education पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट नवंबर में
गौरतलब है कि आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई, लेकिन फाइनल आंसर की नहीं जारी की गई। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए फाइनल आंसर की नवंबर में जारी की जा सकती है।
नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
rrb एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrbcdg.gov.in/ पर बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेलवे भर्ती को लेकर प्रोसेस आगे बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया जा सकता है।
कोरोना केसेज में कमी, जल्द आ रहे हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी बहुत जल्द एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि परिणाम से पहले फाइनल आंसर की जारी होगी। बता दें, नवंबर से रिजल्ट प्रोसेस आगे बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इधर त्योहारी सीजन भी खत्म होने को हैं और कोरोना केसेज में भी कमी देखने को मिल रही है।
ऐसे करें करंट अफेयर्स में स्कोर
करंट अफेयर्स में स्कोर करने के लिए पिछले 1-2 साल के मुख्य घटनाओं को ध्यान में रखना होगा। इसके लिए आपको रोजाना अखबार, मैगजीन पढ़ने की जरूरत है। इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना देना चाहिए।
एनसीआईरटी से करें मैथ्स की प्रैक्टिस
मैथ्स के लिए आप एनसीआरटी की किताब से तैयारी करें। गणित विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।
होगी निगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। यानी 3 गलत जवाब पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। ऐसे में यदि आप जवाब को लेकर 100 फीसदी कंफर्म हैं तभी उत्तर दें।
ये होगा एग्जाम पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
तैयारी के वक्त ध्यान रखें ये बातें
आरआरबी ग्रुप डी के कैंडिडेट्स सिलेबस की अच्छे से जानकारी रख लें। ग्रुप-डी की परीक्षा 100 अंक की होती है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा का कुल समय 90 मिनट होगा।
दो करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने किए आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी ने 1,03,769 पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स पिछले दो साल से तैयारी कर रहे हैं।
RRB ग्रुप डी के लिए जल्द ही करेगा सीबीटी का आयोजन
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए rrb group d 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि कोविड-19 महामारी की वजह से लगे प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं और यहां जरूरी जानकारी जैसे बेसिक डिटेल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। जल्द ही वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को लेकर लिंक एक्टिव हो जाएगा। उम्मीद है इसी माह तक इस संबंध में अपडेट आ सकता है।
इसलिए हो रही देरी
कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा तिथियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरसी 01/2019 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
इन राज्यों में आयोजित होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
RRB Group D परीक्षा को महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कई केंद्रों पर आयोजित किए जाने की योजना रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने बनाई है।
RRB ग्रुप D का वेतनमान
RRB ग्रुप D के वेतनमान की बात करें तो यह प्रतिमाह 5,200-20,200 रुपये, ग्रेड पे 1800 रुपये, मूल वेतन 18,000 रुपये, एचआरए 4320 से 3060, सकल वेतन सीमा (लगभग) 35,380 से 22,500 के अलावा यात्रा भत्ता भी मिलेगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परिणाम, ऐसे देखें
परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि कोई उम्मीदवार अपने रोल नंबर को ढूढ़ने में असमर्थ है तो वे पीडीएफ ओपन होने के बाद ctrl+f दबाएं और रोल नंबर लिखें व एंटर दबा दें, इससे आप सीधे अपना रोल नंबर देख सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परिणाम दिवाली सीजन के बाद
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम दिवाली सीजन के बाद जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परिणाम rrb official website के अलावा क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम बहुत जल्द
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा बहुत जल्द संभवत: नवंबर में ही सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी की जा सकती है।

