LIVE

Railway Group D Admit Card: rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

RRB Group D Admit Card 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बार्ड के ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। सीबीटी2 परीक्षा की भी तारीखें घोषित की जा चुकी हैं। rrb ntpc cbt 2 exam 14 फरवरी से शुरू हो रहे ​हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 28, 2021, 14:30 IST
Follow on Google News
Railway Group D Admit Card: rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

RRB Group D admit card 2021: आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बार्ड के ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से एक लाख से अधिक पद भरे जाएंगे। वहीं, ntpc के जरिए 35 हजार से अधिक भरे जाएंगे। इन दोनों परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।    

RRB Group D Admit Card 2021: Release date, How to Download

एक लाख से अधिक वैकेंसी के लिए (rrb group d exam) अनुमानित तौर पर 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।  रेलवे ने कहा कि rrb group d exam भी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तरह कई चरणों मे आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती की हर अपडेट के लिए इस पेज पर आप बने रहें। आपको परीक्षा, परीक्षा की तैयारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी हर एक अपडेट यहां मिलेगी।

Railway Group D Exam Date | Sarkari Naukri Latest Notification

DEC 28, 2021 13:51 IST

एनटीपीसी एग्जाम का पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।

DEC 28, 2021 12:37 IST

RRB Group D Admit Card Live - प्रवेश पत्र को लेकर यह है जानकारी

उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और यहां क्रेडिंशियल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा। RRB Group D Admit Card 2021 को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं है, लेकिन इसी माह अपेडट आने की उम्मीद है।

DEC 28, 2021 11:46 IST

RRB Group D Admit Card - 19 फरवरी के आसपास आएगा एडमिट कार्ड

19 फरवरी के आसपास ही आएगा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें परीक्षा हॉल में कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।
 

DEC 28, 2021 11:08 IST

RRB News - RRB NTPC भर्ती के जरिये होगी 35200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Indian Railway Recruitment Board द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर नए अपडेटस आने वाले हैं। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है और रिजल्ट 15 जनवरी को आ रहा है। अब सीबीटी-2 का आयोजन 14 फरवरी से किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।

DEC 28, 2021 10:30 IST

RRB NTPC Result - rrb ntpc result आने के बाद ऐसे कर सकेंगे चेक

RRB official website rrbcdg.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर RESULTS पर क्लिक करें
क्रेडिंशियल डालें, जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
RRB NTPC परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

DEC 28, 2021 10:00 IST

RRB Group D Exam Update -आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए बहुत बड़ी संख्या लगभग सवा करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में कटआफ भी अधिक जाने की उम्मीद है, इसलिए तैयारी कसकर बनाए रहें।

DEC 28, 2021 09:21 IST

RRB Group D Live - चार दिन पहले एडमिट कार्ड व 10 दिन पहले ट्रैवेलिंग पास

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले यानी परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर सकता है।

DEC 28, 2021 09:00 IST

RRB Group D Exam - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा, इस दौरान  ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।

DEC 28, 2021 08:23 IST

RRB GROUP D - 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा मोस्ट अवेटेड एग्जाम में से एक है, और आखिर हो भी क्यों ना।
इस परीक्षा के माध्यम से 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा, और यह कोई छोटी बात नहीं है। बार बार इस तरह की वैकेंसी नहीं आती है। बता दें, इन एक लाख पदों के लिए सवा करोड़ लोगों के आसपास से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा 23 फरवरी के लिए निर्धारित है।

DEC 28, 2021 07:58 IST

RRB Ntpc CBT 1 Result - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परिणाम

1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जो दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। यह टोटल सात फेज में आयोजित की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम आरआरबी की सोलह क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।

DEC 28, 2021 07:32 IST

RRB Ntpc result - सीबीटी1 परिणाम तिथि में हो सकता है बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में कहा था कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा1 (सीबीटी1) परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किया जाएगा। लेकिन ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखकर परिणाम तिथि में बदलाव किया जा सकता है। बता दें, यदि परीक्षा तय समय पर होती है तो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए, दूसरा सीबीटी 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। 

DEC 27, 2021 23:33 IST

माइनेस मार्किंग भी होगी

आरआरबी ग्रुप डी एग्‍जाम में कुल 100 सवाल होंगे। एक सवाल के सही जवाब पर 1 नंबर मिलेगा। वहीं इसमें माइनेस मार्किंग भी होगी। इसलिए गलत जवाब पर 1/3 मार्क काटे जाएंगे यानि 3 गलत जवाब पर 1 मार्क कटेगा। 

DEC 27, 2021 23:07 IST

ये होगा परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 90 मिनट का होगा। एग्जाम में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें विभिन्‍न विषयों के सवाल होंगे। जैसे, गणित सेक्शन से कुल 25 सवाल, जबकि सामान्य बुद्धि और तर्क से 30 सवाल, जनरल नॉलेज से 25 सवाल, जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से कुल 20 सवाल पूछे जाएंगे। 

DEC 27, 2021 22:13 IST

इस तरह से होगा उम्‍मीदवारों का चयन

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए देशभर से 1.15 करोड़ आवेदकों ने आवेदन किए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के रिजल्ट के आधार पर किया जाएगा। CBT क्लीयर करने वाले अभ्यर्थी ही PET में शामिल हो सकेंगे।  

DEC 27, 2021 21:10 IST

परीक्षा से चार दिन पहले जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होगी। ऐसे में परीक्षार्थी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड की ओर से एग्‍जाम के चार दिन पहले यानी 19 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। 

DEC 27, 2021 20:23 IST

मॉडिफिकेशन लिंक हुआ डिएक्टिवेट

ग्रुप डी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र गलत फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उन्हें एक और मौका दिया गया था। आरआरबी 15 से 26 दिसंबर तक के लिए संशोधन लिंक जारी किया था। मगर अब ये लिंक डिएक्टिवेट हो चुका है। आरआरबी का कहना है कि कुल 4,85,607 आवेदन खारिज कर दिए गए थे। ऐसे आवेदकों को गलती सुधारने का दूसरा मौका दिया गया था। 

DEC 27, 2021 19:49 IST

रीजनल वेबसाइट पर जारी होंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट
rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
आप आरआरबी की क्षेत्रीय साइट्स पर भी जा सकते हैं।
होम पेज पर, 'Downloading of E-call Letter' लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन डिटेल भरें। इसमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 
आरआरसी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें। 

DEC 27, 2021 18:41 IST

1 लाख से ज्‍यादा पदों के लिए भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तहत 1.03 लाख रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एग्जाम कई फेज में संपन्न होंगे। हालांकि कोरोना संकट के चलते परीक्षा में लगातार देरी हो रही है। आवेदक 23 फरवरी 2022 को होने वाले परीक्षा के सही से संपन्‍न होने की उम्‍मीद कर रहे हैं। 

DEC 27, 2021 17:35 IST

पहले भी स्‍थगित हुई थी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-D की भर्ती परीक्षा के लिए फरवरी-मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। मगर कोरोना महामारी के चलते एग्जाम आयोजित नहीं हो सके थे। परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी किए थे। लिहाजा 8 दिसंबर 2021 को नया एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया। जिसके तहत अब परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।  

DEC 27, 2021 16:32 IST

परीक्षा पर कोरोना संकट

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नया वैरिएंट देश के 17 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच चुका है। ऐसे में आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में संकट की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। पहले भी कोरोना के पहले और दूसरे फेज के चलते परीक्षा स्‍थगित कर दी गई थी। 

DEC 27, 2021 15:29 IST

RRB Group D Exam Date 2021-2022: परीक्षा तिथि में बदलाव संभव

RRB Group D Exam Date 2021-2022: परीक्षा तिथि में बदलाव संभव
परीक्षा तिथि में बदलाव संभव
पूरी खबर के लिए लिंक एक विंडो पर खोलें—https://www.timesnowhindi.com/education/article/rrb-group-d-exam-date-2022-railway-recruitment-board-may-postponed-rrc-group-d-exam-date-again-due-to-corona-omicron/379313
DEC 27, 2021 14:45 IST

RRB exams - आरआरबी परीक्षा तिथि में हो सकता है बदलाव

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें। कृपया अनधिकृत स्रोतों के बहकावे में न आएं। परीक्षा की तिथियां खुद आरआरबी ने अस्थाई बताई है ऐसे में संभव है कि तिथियों में बदलाव हो सकता है।

DEC 27, 2021 14:27 IST

Rrb Ntpc Cbt 1 - परीक्षा के आयोजन पर कभी भी बदला जा सकता है फैसला 

सीबीटी -1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी -2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है, जो कि मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है, जिसका अर्थ यह हुआ कि महौल को देखते हुए परीक्षा के आयोजन पर कभी भी फैसला बदला जा सकता है।

DEC 27, 2021 13:55 IST

RRB Ntpc CBT 1 result date - सीबीटी -1 रिजल्ट डेट पर यह कहा आरआरबी ने

प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रिया में है और यह रिजल्ट्स 15 जनवरी, 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होने की संभावना है। आरआरबी ने खुद से रिजल्ट की तारीख तो बताई है लेकिन यह भी कहा है कि यह तारीखें अस्थाई हैं।

DEC 27, 2021 13:39 IST

RRB Group D: ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड अपडेट

जल्द ही RRB Group D परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, ध्यान दें, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट पर कुछ दिशा​ निर्देश हो सकते हैं उनका पालन करना बेहद जरूरी होगा, वरना परीक्षा देने में मनाही हो सकती है। यह दिशा​ निर्देश संभवत: कोरोना बीमारी से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर हो सकते हैं।

DEC 27, 2021 13:01 IST

RRB Group D exam - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021

गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। हालांकि बढ़ते ओमिक्रोन मामलों के वजह से अभी से तिथियों को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

DEC 27, 2021 12:36 IST

RRB NTPC CBT2 Admit Card -  सीबीटी2 के लिए एडमिट कार्ड इस दिन

प्रथम चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। लेकिन CBT-2 कई चरणों में आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवार फरवरी के पहले हफ्ते से सीबीटी2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

DEC 27, 2021 11:58 IST

RRB Group D Update - भरे जाएंगे लेवल -1 में विभिन्न पद

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (RRB Group D Railway Recruitment Cell) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। RRB Group D भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना का सपना देखते हैं। यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए की जा रही है। कुल 1 लाख से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी।

DEC 27, 2021 11:30 IST

RRB Group D exam admid card - डिएक्टिवेट हो गया मोडिफिकेशन लिंक

RRB Group D exam admid card - डिएक्टिवेट हो गया मोडिफिकेशन लिंक
डिएक्टिवेट हो गया मोडिफिकेशन लिंक
डिएक्टिवेट हो गया मोडिफिकेशन लिंक, यह है एडमिट कार्ड को लेकर जानकारी पूरी खबर के लिए यूआरएल नए विंडों पर खोलें—https://www.timesnowhindi.com/education/article/rrb-railway-group-d-admit-card-2021-application-modification-link-ends-today-hall-tickets-to-be-released-soon/379298
DEC 27, 2021 10:56 IST

RRB Group D exam admit card - इन पदों पर होनी है एक लाख भर्तियां

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के ​माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन के पदों पर मौक मिलेगा। उम्मीदवारों के लिए 19 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

DEC 27, 2021 10:26 IST

RRB NTPC - आंसर की के साथ आएंगे परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए कटऑफ और परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

DEC 27, 2021 09:44 IST

RRC Recruitment - आरआरसी भर्ती

आरआरसी ने जो 21 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, उसके लिए आवेदन का अंतिम मौका आज है। आप 27 दिसंबर के बाद से आवेदन नहीं कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार  rrccr.com पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

DEC 27, 2021 09:14 IST

rrb group d exam 1,03,769 पदों पर होनी है भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के ​माध्यम से कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें, इन एक लाख पदों के लिए सवा करोड़ लोगों के आसपास से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

DEC 27, 2021 08:28 IST

RRB Group D Exam - बंद हो गया मोडिफिकेशन लिंक

आरआरबी ने 15 दिसंबर को जो मोडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट किया था वह आखिरकार 26 दिसंबर को बद कर दिया। यह आखिरी मौका उन उम्मीदवारों के पास जिनके आवेदन सिर्फ इसलिए खारिज कर दिए थे क्योंकि आवेदन पत्र में उनकी फोटो या हस्ताक्षर अमान्य थे।

DEC 27, 2021 07:58 IST

RRB NTPC CBT 1 Result - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम

RRB NTPC CBT 1 Result 15 जनवरी 2022 को जारी होने जा रहा है, इसके माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के अंतर्गत 35281 रिक्तियों को भरेगा। परिणाम आने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

DEC 27, 2021 07:28 IST

RRB NTPC CBT 1 Result - नहीं होगा ट्रैफिक लोड

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने घोषणा की है कि पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान दें, कि परिणाम आरआरबी की सोलह आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे। इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ​रिजल्ट का इंतजार न करें

DEC 27, 2021 06:55 IST

ऐसे करें करंट अफेर्यस की तैयारी

करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए सबसे बढ़िया, सस्ता व अच्छा तरीका है अखबार और मैगजीन पढ़ना शुरू करें। जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक कदम, शासन, ऐतिहासिक आविष्कार, वैज्ञानिक आविष्कार, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और खेल पर समाचारों पर ध्यान दें। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के बारे में अपडेट रहें।
 

DEC 26, 2021 22:51 IST

भर्ती परीक्षा से इन पदों के लिए होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती के तहत विभिन्‍न पदों पर भर्ती की जाएगी। निजमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एसएंडटी विभाग) में हेल्पर, असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे पद शामिल है। 

DEC 26, 2021 21:48 IST

जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

ग्रुप डी परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने की आधिकारिक लिंक एग्‍जाम से कम से कम 10 दिन पहले सक्रिय हो जाएगी। साथ ही, ई-कॉल लेटर परीक्षा शहर और तारीख सूचना लिंक में उल्लिखित सीबीटी तिथि से चार दिन पहले जारी होंगे।

DEC 26, 2021 20:38 IST

परीक्षा पर कोरोना का संकट

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। हालांकि ओमिक्रॉन की गंभीरता को देखते हुए एग्‍जाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 

DEC 26, 2021 19:30 IST

इन प्रक्रियाओं के तहत होगा चयन

भारतीय रेलवे रिक्रटमेंट सेल की ओर से इन पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। फाइनल रिजल्ट सभी परीक्षाओं के मार्क्स को मिलाकर जारी किया जाएगा। 

DEC 26, 2021 18:31 IST

23 फरवरी को होंगे एग्‍जाम

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। ग्रुप डी से जुड़ी भर्तियों के लिए देशभर में 1.15 करोड़ आवेदन आए हैं। इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। यह परीक्षा काफी दिनों से लंबित थी। कोरोना की वजह से पेपर आयोजित करने में देरी हुई। 

DEC 26, 2021 17:30 IST

4 लाख से ज्‍यादा आवेदकों के रिजेक्‍ट हुए थे फॉर्म

ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के फोटो और सिग्नेचर के सही न होने पर रिक्रूटमेंट सेल ने लगभग 4.85 लाख अभ्यर्थियों का फॉर्म निरस्त कर दिया था। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी किया था और कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद बोर्ड ने उन्‍हें सुधार का मौका दिया था। 

DEC 26, 2021 16:16 IST

सुधार का आज है आखिरी मौका

ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय आवेदकों के फोटो और सिग्नेचर के सही मिलान न होने की वजह से बोर्ड ने 5 लाख अभ्यर्थियों का फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन करके दोबारा फॉर्म भरने की मांग की थी, जिसके बाद रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने का लिंक एक्टिव किया था। आज यानि 26 दिसंबर को सुधार का आखिरी मौका है। इसके बाद ये लिंक डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। 

DEC 26, 2021 15:23 IST

ट्रायल के जरिए मिलेगी नौकरी 

योग्य आवेदकों की भर्ती ट्रायल बेसिस पर की जाएगी। ट्रायल 40 अंकों का होगा, जिसमें 25 अंक या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा।

DEC 26, 2021 13:58 IST

अंग्रेजी न जानने वाले के लिए शानार मौका

आप अंग्रेजी में बहुत अच्छे नहीं हैं लेकिन सरकारी नौकरी चाहते हैं तो ग्रुप D की भर्ती शानदार अवसर बन सकती है। इसके अलावा इस बार भर्ती में वैकेंसी की संख्या एक लाख से अधिक है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से SSC और बैंक की परीक्षाओं की तरह अंग्रेजी से प्रश्न नहीं पूछे जाते।

DEC 26, 2021 13:10 IST

12वीं पास या मैट्रिक प्लस कोर्स

स्तर 3/2 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या मैट्रिक प्लस कोर्स पूरा किया हुआ एक्ट अप्रेंटिसशिप होना चाहिए या एनसीवीटी या एससीवीटी से अप्रूव मैट्रिक प्लस आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

DEC 26, 2021 12:23 IST

ये है 5/4 उम्मीदवारों की योग्यता

स्तर 5/4 के उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी फैकल्टी में कम से कम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। 

DEC 26, 2021 11:43 IST

27 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 स्पोर्ट्स कोटा के तहत लेवल 5/4 और 3/2 के कुल 21 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर 2021 को शुरू हुए थे, उम्मीदवार 27 दिसंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

DEC 26, 2021 11:09 IST

12वीं पास के लिए सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment Cell) ने सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

DEC 26, 2021 10:33 IST

ऐसे सही करें गलती 

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक नाम के लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
आवेदन की स्थिति की जांच करें और जरूरत पड़ने पर ही विवरण को संशोधित करने के लिए आगे बढ़ें।
फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

DEC 26, 2021 10:32 IST

5 लाख अभ्यर्थियों का फॉर्म हुए निरस्त

फोटो और सिग्नेचर में गलती की वजह से आरआरबी द्वारा लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों का फॉर्म निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद आरआरबी ने कैंडिडेट्स को एक और मौका दिया था। कैंडिडेट्स 26 दिसंबर 2021 तक मॉडिफिकेशन लिंक पर जाकर गलती सही कर सकते हैं।

DEC 26, 2021 10:29 IST

चेक करें फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं

कैंडिडेट्स, जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म स्टेट्स चेक नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या नहीं।

DEC 26, 2021 10:26 IST

आरआरबी ने एक्टिव किए दो लिंक

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर दो लिंक एक्टिव कर दिए हैं। एक लिंक फॉर्म का स्टेट्स जानने के लिए एक्टिव किया गया है. जबकि दूसरा लिंक दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए है।