Sarkari Naukri Result: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड ने जारी की भर्तियां, ऑफलाइन जमा करने होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी को लेकर इस समय काफी नोटिफिकेशन आ रहे हैं, यहां न सिर्फ सरकारी नौकरी 2022 की खबरें दी जाती हैं, बल्कि संबंधित अन्य अपडेट जैसे एडमिट कार्ड लिंक, आंसर की पीडीएफ, कटऑफ या रिजल्ट को भी कवर किया जाता है। यहां हिदी भाषी राज्यों से आने वाली सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता दी जाती है साथ ही केंद्र व राज्य स्तर की हर बड़ी नौकरी को भी कवर किया जाता है।
एजुकेशन सेक्टर में बड़े अपडेट की बात करें तो, Rajasthan PTET आंसर की व रिजल्ट आने वाला है, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आने वाला है। इधर आईबीपीएस, एसबीआई, आरबीआई, बीओबी व अन्य बैंक भी आवेदन मंगा रहे हैं। Delhi Police Driver Recruitment 2022 चल रही है जबकि नवोदय विद्यालय भी नोटिफिकेशन निकाल रहा है, जेईई मेंस सेशन 2 एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है, RSMSSB VDO Main रिजल्ट व कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का भी रिजल्ट इधर ही जारी होना है।
Rajasthan Police Constable Result 2022 LIVE | Rajasthan PTET Result 2022
SSC MTS & Havaldar 2022 के अलावा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का भी रिजल्ट जारी होना है। सरकारी नौकरी में एसएससी सीजीएल सीएचएसएल एमटीएस, यूपीएससी व अन्य आयोग तेजी से नौकरी निकाल रहे हैं, जिनके अपडेट यहां उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link | REET Admit Card 2022 Direct Link
Sarkari Naukri 2022: ऑफलाइन जमा करने होंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 तय की गई है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भर कर इंडिया पोस्ट के माध्यम से Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi - 110001 पते पर भेजना होगा।
Gov Job 2022: indianarmy.nic.in पर चेक करें नोटिफिकेशन
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड में जारी हुई भर्तियां
सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उम्मीदवारों को बता दें कि पहली बार इन पदो पर सीधी भर्ती की जा रही है।
CBSE Class 10th Result 2022: जारी हुए कक्षा 10वीं के परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: केसे करें आवेदन?
इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: नाबार्ड में जारी हुई कई पदों पर भर्तियां
बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, NABARD में कुल 170 पदों पर भर्तियां जारी की गई है।
Sarkari Naukri 2022: कब होनी है परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना है। परीक्षा को लखनऊ और प्रयागराज में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें डाउनलोड
सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkar naukri 2022:UPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को बुधवार को ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
Sarkari Result 2022 Today - क्लर्क के पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माधयम से भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
CBSE Board Result 2022 - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिएव बड़ी खबर है। सीबीएसई किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन के लिए विंडो ओपन कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग अपने यहां पर कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज यानी 22 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। लह
Sarkari Result Live - ISC 12वीं का रिजल्ट जल्द
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE ने अभी तक 1 लाख से अधिक छात्रों के लिए ISC 12वीं का रिजल्ट 2022 घोषित नहीं किया है। जबकि ISC 12 वीं परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि ये कक्षा 12 वीं के परिणाम 25 जुलाई, 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org। पर अपने कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि अनुसंधान अधिकारी (ARO) और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) के पदों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर टाइम-टेबल चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकलने वाली है बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - जारी हो गई बीएसईबी आईटीआई उत्तर कुंजी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी आईटीआई उत्तर कुंजी 2022 जारी हो गई है। बिहार बोर्ड ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों परीक्षाओं के लिए आईटीआई उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर बीएसईबी अनंतिम उत्तर कुंजी 2022 की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 -TNPSC भर्ती अधिसूचना 2022
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग, TNPSC भर्ती अधिसूचना 2022 समूह 1 के पदों के लिए जारी की गई है जिसमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, सहायक आयुक्त (वाणिज्यिक कर), और अन्य शामिल हैं। TNPSC भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - 1,59,615 उम्मीदवारों को मिली नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा 2020-21 और 2021-22 के दौरान कुल 1,59,615 उम्मीदवारों का चयन किया गया, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: ईएसआईसी भर्ती की चयन प्रक्रिया
ईएसआईसी इंटरव्यू का परिणाम ईएसआई निगम की वेबसाइट http://www.esic.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा।
ESIC Sarkari Recruitment 2022: क्या है ईएसआईसी आवेदन फीस
ESIC Recruitment 2022: सरकारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। इसमें अनुसूचित जाति / पीडब्ल्यूडी / अनुसूचित जनजाति / विभागीय उम्मीदवारों (ईएसआईसी कर्मचारी), महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन फीस में छूट भी दी गई है।
Sarkari Naukri Result 2022: ESIC भर्ती की आयु सीमा
ESIC के भर्ती अभियान की मदद से 28 पदों को भरा जाना है और इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 26 जुलाई 2022 को 45 साल होने की बात सामने आई है। नीचे वैकेंसी का ज्यादा डिटेल देख सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली भर्ती
ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड- 2 जूनियर स्केल के पदों को लेकर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 26 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
SCIL Sarkari Naukri 2022: आवेदन प्रक्रिया और फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों से 100 रुपये का एक गैर-वापसी शुल्क लिया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार चयन ऑनलाइन परीक्षा और अंतिम चयन प्रक्रिया आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: एससीआईएल वैकेंसी डिटेल
SCIL भर्ती 2022 अभियान के तहत मैनेजमेंट के 17 पद, एचआर के 10 पद, फाइनेंस के 10 पद, लॉ के 5 पद, फायर एंड सिक्योरिटी के 2 पद, सीएस का 1 पद और सिविल इंजीनियरिंग का 1 पद शामिल हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट मैनेजर वैकेंसी और आवेदन लास्ट डेट
SCIL शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अगस्त 2022 को खत्म होगी। एससीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट shipindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड चीनी इंटरप्रेटर भर्ती
सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने चीनी दुभाषिए यानी इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है। यह अपने-आप में शायद पहला ऐसा मौका है जब इस पद पर भर्ती जारी की गई हो।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीपीएससी मेडिकल अफसर भर्ती एग्जाम प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग / UPPSC ने मेडिकल अफसर भर्ती को लेकर आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। यूपीपीएससी प्रवेश पत्र को बुधवार की रात ऑनलाइन मोड से जारी किया गया।
Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें सीबीटी टेस्ट शेड्यूल
सरकारी नौकरी उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट जैसे rrbcdg.gov.in पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी के शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कब होगी आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ओर से एनटीपीसी परीक्षा के लिए सीबीएटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट की डेट जारी हो गई हैं। आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Recruitment) 2019 की भर्ती को लेकर सीबीएटी परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित होगी।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: आर्मी भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
Army LDC Recruitment 2022: आर्मी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एक लिफाफे में अपना आवेदन पत्र डालकर 'द कमांडेंट, आर्मी एडी सेंटर, गंजम (ओडिशा) पिन – 761052' पर समय सीमा के अंदर लास्ट डेट से पहले भेजना होगा।
Army Bhari 2022: जरूरी शैक्षणिक योग्यता
Army LDC Recruitment 2022: आर्मी को जो भर्ती निकाली गई है उसके लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसका टेस्ट लेने के बाद ही हायरिंग की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: कितना होगा आर्मी भर्ती वेतन
भारतीय सेना में एलडीसी पदों के लिए चयनित उम्मीदवार को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति महीने का वेतन के तौर पर मिलेगा। इस भर्ती को लेकर अपडेट्स को लगातार यहां पर चेक किया जा सकता है। ताजा सरकारी नौकरी अपडेट्स के लिए बने रहें।
Army Sarkari Naukri 2022: सेना में लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती
Army LDC Recruitment 2022: भारतीय सेना के अंदर लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करने होंगे और ऑनलाइन मोड की मदद से ऐसा किया जा सकता है।
Sarkari Result Live - भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022
भारतीय नौसेना ने नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022 के तहत अग्निवीर एमआर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी की गई थी। 4 अग्निवीर एमआर भर्ती के लिए आवेदन विंडो 25 जुलाई, 2022 से खुलेगी।
Sarkari Result 2022 - नगर निगम में नौकरी का मौका
पुणे नगर निगम, पीएमसी भर्ती 2022 अधिसूचना सहायक कानूनी अधिकारी, क्लर्क टाइपिस्ट, कनिष्ठ अभियंता (जेई), और सहायक अतिक्रमण निरीक्षक पदों के लिए जारी की गई। पीएमसी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शुरू हो गई है। पीएमसी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2022 है।
Sarkari Result 2022 - भारतीय नौसेना अग्निपथ भर्ती 2022
भारतीय नौसेना अग्निपथ भर्ती 2022 चल रही है! इच्छुक उम्मीदवार और अग्निवीर ध्यान दें कि नौसेना अग्निवीर एसएसआर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 22 जुलाई, 2022 को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर है।
Sarkari Result live - जेईई मेन 2022 सत्र 2 के एडमिट कार्ड आज
जेईई मेन 2022 सत्र 2 के एडमिट कार्ड आज 21 जुलाई को जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, एनटीए जेईई मेन 2022 वेबपेज पर दिए गए स्थान में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि टाइप करें।
Sarkari Result 2022 - जारी हो गया कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंट्री परिणाम
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी ने कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंट्री परिणाम 2022 आज, 21 जुलाई, 2022 को घोषित किया है। कर्नाटक 10 वीं पूरक परीक्षा के लिए एसएसएलसी परिणाम 2022 लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट - karresults.nic.in, sslc.karnataka पर सक्रिय कर दिया गया है।
Sarkari Result 2022 - आईबीपीएस क्लर्क 2022 भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क 2022 भर्ती पोर्टल बंद करेगा। बैंकिंग में एक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आईबीपीएस 2022 क्लर्क के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 21 जुलाई, 2022 आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर है।
Sarkari Result 2022 - Kerala Plus One Admissions 2022
केरल प्लस वन प्रवेश 2022 उन छात्रों के लिए चल रहा है जिन्होंने HSCAP 2022 पोर्टल पर अपनी कक्षा 10 पूरी कर ली है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एचएससीएपी 2022 केरल प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 21 जुलाई, 2022 को hscap.kerala.gov.in पर है।
Sarkari Result 2022 - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited) ने अनुबंध के आधार पर 150 Trainee/Project Engineer पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के लिए 03 अगस्त 2022 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - जारी हो गया सीए मई इंटर परीक्षा 2022 का परिणाम
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई ने आज, 21 जुलाई, 2022 को मई इंटर परीक्षा 2022 के लिए सीए परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने सीए इंटर रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - caresults.icai.org और icai.nic पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - RIMS प्रतियोगी परीक्षा 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की ओर से नर्स RIMS प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की है। वे उम्मीदवार ग्रेड ए नर्स पदों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -jssc.nic.in से अस्थायी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - ट्रैफिक कांस्टेबल की भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए), ओडिशा के तहत ट्रैफिक कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -ossc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आरआरबी ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप
RRB NTPC 2019 CBAT Exam city slip जारी हो गई है। आरआरबी ने केवल वेतन स्तर 2 और 5 के लिए Exam city slip जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - पर जाकर या यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप जारी डाउनलोड कर सकते हैं। RRB NTPC 2019 CBAT Exam city slip
Sarkari Result 2022 - बीपीसीएल भर्ती अधिसूचना 2022
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बीपीसीएल भर्ती अधिसूचना 2022 जारी की गई है। BPCL ने जूनियर कार्यकारी संचालन और लेखा के पद के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी भर्ती अधिसूचना 20 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट- bharatpetroleum.in पर जारी की गई है और इसके लिए आवेदन 23 जुलाई, 2022 से शुरू होगा।
Sarkari Result 2022 - NABARD बैंक में नौकरी का मौका
नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS) / (राजभाषा सेवा) और (प्रोटोकॉल और सुरक्षा सेवा) में ग्रेड 'ए' में सहायक प्रबंधक के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार 7 अगस्त 2022 तक नाबार्ड ग्रेड ए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - मेडिकल सेक्शर में नौकरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (MO) के पद के लिए 31 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। आप यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर दिए गए यूपीपीएससी एमओ एडमिट कार्ड पर क्लिक करके यूपीपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - DSSSB का नया नोटिफिकेशन जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्रबंधक, उप प्रबंधक, कनिष्ठ श्रम कल्याण निरीक्षक, सहायक स्टोर कीपर, स्टोर परिचारक, लेखाकार इत्यादि पदों के लिए व्यक्तियों की भर्ती करना चाहता है।
Sarkari Result 2022 - एसएससी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग, जूनियर हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के लिए एसएससी भर्ती 2022 आज 20 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2022 रात 11 बजे तक है।
Sarkari Naukri 2022 - एनएचएम यूपी भर्ती अधिसूचना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, एनएचएम यूपी भर्ती अधिसूचना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ पदों के लिए जारी की गई है। यूपीएनएचएम ने आज, 20 जुलाई, 2022 से 5505 सीएचओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट - upnrhm.gov.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SCI Sarkari Naukri Result 2022: कई पदों के लिए मांगे आवेदन
मैनेजमेंट समेत कई अलग-अलग पदों की कुल 46 वैकेंसी के लिए आवेदन की मांग की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को अपनी योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट shipindia.com की मदद से 16 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर होगा।
PSPCL Sarkari Naukri 2022: पीएसपीसीएल की जरूरी डेट्स
पीएसपीसीएल नोटिफिकेशन कब आया- 31 मई 2022
आवेदन की शुरुआत हुई- 31 जुलाई 2022
आवेदन के लिए लास्ट डेट- 29 अगस्त 2022
Sarkari Recruitment 2022: एलएलबी पास के लिए भर्ती
Mumbai Port Trust Bharti 2022: एलएलबी पास उम्मीदवारों के लिए ट्रेनी, लीगल के पदों को लेकर भर्ती निकली हैं और इस भर्ती के लिए उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद से निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन कर सकते हैं।
CCRAS Sarkari Naukri 2022: सीसीआरएएस फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती
CCRAS Sarkari Naukri Recruitment 2022: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: एनटीपीसी भर्ती की शैक्षिक योग्यता
एनटीपीसी भर्ती 2022 की बात करें तो संबंधित शैक्षणिक योग्यता, वेतन, उम्र सहित तमाम अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
NTPC Sarkari Naukri 2022: वैकेंसी का विवरण
NTPC Recruitment 2022: रिन्यूएबल एनर्जी- 45 पद, मानव संसाधन- 01 पद, अकाउंट्स- 04 पद, पी एंड एस- 01 पद, कॉन्ट्रैक्ट सर्विसेज- 04 पद, फाइनेंस- 02 पद, क्यूए- 01 पद, आईटी- 01 पद और सेफ्टी के 01 पद पर रिक्रूटमेंट होगी।
NTPC Sarkari Bharti 2022: एनटीपीसी में इन पदों पर वैकेंसी
NTPC Recruitment 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रिन्यूएबल एनर्जी पदों को लेकर भर्तियां निकाली गई हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में फर्स्ट लेवल टीचर भर्ती
राजस्थान के अंदर फर्स्ट लेवल शिक्षकों के लिए 272 पदों के लिए भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
PGCIL Sarkari Naukri 2022: अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती
पीजीसीआईएल यानी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 31 जुलाई 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
Indian Army Bharti 2022: सेना में निकली वैकेंसी, करें आवेदन
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना की ओर से एलडीसी पदों के लिए आवेदन की मांग की गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने जरूरी हैं। इसके अलावा आवेदक की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: कब हुई थी यूपी पुलिस की परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से भर्ती के अनुसार लिखित परीक्षा आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को हुआ था। 8830 उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी राउंड के लिए चुना गया था। भर्ती के अनुसार कुल मिलाकर 1300 से ज्यादा पदों के लिए उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे।
Sarkari Naukri Result 2022: इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक, सब-इंस्पेक्टर गोपनीय और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा रिक्रूटमेंट के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी की मदद से कुल 4928 उम्मीदवारों के लिए चयन किया गया है।
Sarkari Result: यूपी पुलिस रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट
जिन उम्मीदवारों की ओर से पुलिस भर्ती की इस प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपने रिजल्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in की मदद से जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस के परिणाम ऐसे करें चेक
यूपी पुलिस एसआई एएसआई डीवी पीएसटी को लेकर जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती की इस इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अपने रिजल्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in की मदद से जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।
Sarkari Naukri Result 2022: यूपी पुलिस एसआई एएसआई डीवी पीएसटी रिजल्ट जारी
यूपीपीआरपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा की डायरेक्ट भर्ती 2020-21 के अनुसार आयोजित किए गए शारीरिक मानक परीक्षण / PST और डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन प्रकिया के रिजल्ट की घोषणा हो गई है।
HPCET Result 2022: जारी हुए हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HPTU) हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट / HPCET एग्जाम के रिजल्ट को रिलीज कर दिया है। परिणाम बुधवार 20 जुलाई, 2022 को आज ऑनलाइन माध्यम से रिलीज किया गया है।
Sarkari Naukri Live - नगर निगम में नौकरी
पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने असिस्टेंट लीगल आफिसर, क्लर्क टाइपिस्ट, जेई इत्यादि पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 448 रिक्तियों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट यानी pmc.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 10 अगस्त 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 - आईबीपीएस क्लर्क 2022 भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस क्लर्क 2022 पंजीकरण वर्तमान में खुले हैं। IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है, जो कल है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर शुल्क भरें और भुगतान करें। ऑनलाइन आवेदन ibps.in पर खुले हैं।
Sarkari Result 2022 - 31 जुलाई JKPSC की परीक्षा
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग जम्मू और कश्मीर सीसीई 2022 प्रारंभिक परीक्षा 31 जुलाई 2022 को उन पात्र आवेदकों के लिए आयोजित करेगा जो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अधिवास हैं। जेकेपीएससी सीसीई एडमिट कार्ड 2022 15 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने वाला है।
Sarkari Naukri Live - आईबीपीएस क्लर्क 2022 पंजीकरण
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस क्लर्क 2022 पंजीकरण अभी चल रहा है। IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है, जो कल है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर शुल्क भरें और भुगतान करें। ऑनलाइन आवेदन ibps.in पर खुले हैं।
Sarkari Naukri 2022 - डीयू संस्थान में नौकरी
पीजीडीएवी कॉलेज, डीयू संस्थान में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 85 पदों पर भर्ती कर रहा है। अधिसूचना में उल्लिखित कुछ शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार 05 अगस्त 2022 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - ESIC भर्ती 2022
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड- II जूनियर स्केल के 28 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों को 26 जुलाई, 2022 तक निर्धारित प्रारूप में अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे। यह भर्ती अभियान स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) के 28 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
Sarkari Naukri Live - BDL समेत इन डिपार्टमेंट ने जारी की भर्ती
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने असिस्टेंट/जूनियर मैनेजर और अन्य के 18 पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में दी गई अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - रेलवे भर्ती बोर्ड अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, आरआरबी एनटीपीसी 2022 सीबीएटी परीक्षा सिटी स्लिप आज, 20 जुलाई, 2022 को जारी की जाएगी। आरआरबी इन सीबीएटी परीक्षा शहर की सूचना पर्चियों को आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों - rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbald.nic.in और अन्य पर उपलब्ध कराएगा।
Sarkari Naukri 2022 - HP TET 2022 एडमिट कार्ड आज
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, HP TET 2022 एडमिट कार्ड आज, 20 जुलाई, 2022 को जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने HP TET जून के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org से डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - एसएससी का नया नोटिफिकेशन जारी
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने एसएससी चरण 10 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की स्थिति जारी करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की स्थिति आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर देखने के लिए उपलब्ध है। SSC चरण 10 के एडमिट कार्ड जल्द ही ssc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है।

