BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार BEL की ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए यह अवसर बेहद खास है। भर्ती परीक्षा इसी साल 25 और 26 अक्टूबर 2025 को होगी। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल से बीई, बीटेक या बीएससी की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आवेदकों की अधिकतम उम्र सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 28 साल तय की गई है। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट, जबकि एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी। 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को इसके अलावा 10 साल की और छूट का लाभ मिलेगा।
BEL Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
- इसके बाद BEL Trainee Engineer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें और अपनी सभी जानकारी दर्ज करें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।
BEL Sarkari Naukri: कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 85 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा और यह पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। पेपर को हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
BEL Jobs 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये तय किया गया है, वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। BEL में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में 35,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष में 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
