Sarkari Bharti 2022: असम राइफल्स में 1484 पदों के लिए करें आवेदन, जानिए वैकेंसी का विवरण

Assam Rifles Recruitment 2022: राइफल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा भर्ती रैली 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 30 अप्रैल, 2022 है।

Assam Rifles Recruitment 2022
असम राइफल्स के अंदर निकली भर्ती 
मुख्य बातें
  • असम राइफल्स के अंदर 1400 से ज्यादा पदों पदों पर निकली है भर्ती।
  • असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती के लिए निकला है नोटिफिकेशन।
  • आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in की मदद से करें अप्लाई, जानें विवरण।

Assam Rifles Bharti 2022: भारतीय सेना के अंदर कार्यालय महानिदेशक असम राइफल्स ने स्पोर्ट्स कोटे में कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती के अवसरों की घोषणा की है। इनमें ट्रेड्समैन, टेक्नीशियन, राइफलमैन, राइफलवुमन जैसे पद शामिल हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in की मदद से पदों के लिए आवेदन करना होगा।

सूत्रों के अनुसार, असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती रैली 1 सितंबर 2022 से निर्धारित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 1380 वैकेंसी के खिलाफ ग्रुप बी और सी पदों पर नोमिनेशन पर केंद्रित होगा और राइफलमैन / राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के लिए 104 वैकेंसी पर भर्ती की जाएगी। स्पोर्ट्स कोटा के तहत असम राइफल्स भर्ती 2022 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण विवरण यहां दिए गए हैं:

यह भर्ती अभियान कुल 1484 वैकेंसी के लिए है। असम राइफल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा की जानी बाकी है। राइफल्स मेधावी खिलाड़ी कोटा भर्ती रैली 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022 है।

Also Read: UGC NET 2022 Notification: यूजीसी नेट परीक्षा जून के दूसरे हफ्ते तक, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

यहां असम राइफल ट्रेड्समैन भर्ती 202 के तहत उपलब्ध पद और वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है।

ब्रिज एंड रोड: 17 पद
क्लर्क: 287 पद

रेडियो मैकेनिक: 72 पद।
आर्मरर: 48 पद

धार्मिक शिक्षक: 9 पद
ऑपरेटर रेडियो और लाइन: 729 पद

वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट: 10 पद
अया (पैरा-मेडिकल): 15 पद

लेबोरेटरी असिस्‍टेंट: 13 पद।
नर्सिंग असिस्टेंट: 100 पद
धोबी: 80 पद

Also Read: Railway Bharti 2022: रेलवे ने सीनियर और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट की निकली भर्ती, जानिए सरकारी वैकेंसी डिटेल्स

राइफल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा भर्ती रैली 2022 के लिए आवेदन करने वालों के पास राइफलमैन / राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के रूप में कुल 104 पद हैं।

असम राइफल्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
सभी पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आप दिए गए नंबरों 0364-2585118, 0364-2585119, 8258923003 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर