AIIMS CRE Recruitment 2025 Notification PDF: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1383 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। स्नातक डिग्री, बी.टेक/बी.ई., डिप्लोमा, 12वीं, 10वीं, एम.एससी., एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, बीएमएलटी डिग्री धारक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (AIIMS CRE Vacancy 2025 in Hindi) इस लेख में, आपको एम्स ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्ती से संबंधित विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, और आधिकारिक अधिसूचना व ऑनलाइन आवेदन पत्र के सीधे लिंक मिलेंगे।
AIIMS CRE Vacancy 2025 Last Date
ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर से शुरू हो गया है, उम्मीदवार 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। ध्यान रहे, केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकारे जाएंगे।
कब होगी परीक्षा, AIIMS CRE Recruitment 2025 Exam Date
परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, परीक्षा का शेड्यूल 22 दिसंबर से 24 दिसंबर है।
| कंपनी का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) |
| पद का नाम | सामान्य भर्ती परीक्षा - सीआरई-4 (विभिन्न समूह ख और ग पद) |
| पदों की संख्या | 1383 (26 प्रतिभागी संस्थानों में अनेक रिक्तियां) |
| सूचना संख्या | 355/2025 |
| वेतन | 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन |
| योग्यता | 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर (पद की आवश्यकता के अनुसार) |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग, नियमानुसार छूट) |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 14-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02-12-2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.aiimsexams.ac.in |
शैक्षिक योग्यता, AIIMS CRE Vacancy 2025 Qualification
आवेदित पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है:-
- हॉस्पिटल अटेंडेंट, मॉर्चरी अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पदों के लिए 10वीं/मैट्रिकुलेशन
- लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए 10+2/इंटरमीडिएट
- इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
- पेशेवर पदों के लिए स्नातक डिग्री (बी.एससी., बी.टेक., बी.फार्मेसी, बीपीटी, बीओटी, आदि)
- वरिष्ठ तकनीकी पदों के लिए मास्टर डिग्री (एम.एससी., एम.टेक., एमपीटी, आदि)
- नर्सिंग पदों के लिए बी.एससी. नर्सिंग, जीएनएम जैसी व्यावसायिक योग्यताए
यह भर्ती 52 विभिन्न समूहों में आयोजित की जाएगी, जिसमें तकनीकी, प्रशासनिक, चिकित्सा और सहायक कर्मचारियों के कई पद शामिल होंगे।
वेतन/वजीफा, AIIMS CRE Recruitment 2025 Salary
एम्स सीआरई भर्ती 2025, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के मानदंडों के अनुसार आकर्षक वेतन पैकेज प्रदान करती है:
- समूह ग पद: वेतन स्तर-1 से वेतन स्तर-6 (लगभग 18,000 - 56,900 रुपये प्रति माह)
- समूह ख पद: वेतन स्तर-6 से वेतन स्तर-8 (लगभग 35,400 - 78,800 रुपये प्रति माह)
- अतिरिक्त लाभ: महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), परिवहन भत्ता (टीए), और अन्य भत्ते (जैसा लागू हो)
- चिकित्सा लाभ: स्वयं और आश्रितों के लिए नियमानुसार चिकित्सा सुविधाएं
- छुट्टी लाभ: आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, सीसीएस (छुट्टी) नियमों के अनुसार चिकित्सा अवकाश
- पेंशन लाभ: नई पेंशन योजना (एनपीएस) या लागू नियमों के अनुसार
आयु सीमा, AIIMS CRE Recruitment 2025 Age
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार भिन्न (सामान्यतः 25-40 वर्ष)!
AIIMS CRE Recruitment 2025 Fees
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार के लिए 3,000 रुपये, एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 2,400 रुपये और दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए निशुल्क
