Vrat special Sabudana Kheer Recipe : व्रत में खासतौर पर खाई जाती है साबूदाना खीर, देखें रेस‍िपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 11:20 AM IST

Sabudana Kheer Recipe: व्रत रखने वालों के ल‍िए अच्‍छा आहार होती है साबूदाना खीर। देखें इसकी आसानी और टेस्‍टी वाली रेस‍िपी।

व्रत में खाने के लिए सबसे हेल्दी और सबसे टेस्टी होती साबूदाना खीर जो पेट भरने के साथ ही एनर्जी भी देती है। इसे बनाने के ल‍िए करीब 150 ग्राम साबूदाने को एक ग‍िलास पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब अपने पैन को गर्म कर लें और पूरे पैन पर घी को फैला लें। फिर भीगे हुए साबूदाने को डालें और थोड़ी देर तक चलाएं। 

अब इसमें पहले से उबले हुए दूध को डाल कर 5 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसमें छोटी इलाइची या इलाइची पाउडर डालें साथ में चाहें तो केसर भी डाल सकते हैं। अब आप देख रहे होंगे की खीर थोड़ी थिक यानी गाढ़ी हो गई है। अब उसमें एक छोटी कटोरी चीनी डालकर चीनी उसमें मिलने तक पकाएं। गैस बंद कर दें और एक बाउल में निकाल कर केसर से गार्निश करके सर्व कर दें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!