Roti Recipe: पारंपर‍िक रेस‍िपी है पानी वाली रोटी, दाल सब्‍जी के साथ परोसें- खाना हो जाएगा स्‍पेशल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 08:46 AM IST

Pani ki Roti Recipe, How to make roti: पानी की रोटी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में खूब बनाई जाती है। ये सामान्‍य रोटी से थोड़ी मोटी बनती है। यहां आप पानी की रोटी बनाने की पूरी विधि पढ़ सकते हैं।

Roti Recipe: पारंपर‍िक रेस‍िपी है पानी वाली रोटी, दाल सब्‍जी के साथ परोसें- खाना हो जाएगा स्‍पेशल

Pani ki Roti Recipe: पानी की रोटी बहुत पुरानी रेसिपी है। इसे आटा की जगह पानी लगाकर हाथों से रोटी का आकार दिया जाता है। इस रोटी को पकाने के लिए तवे के एक परत पर पानी लगाया जाता है और फिर इसे रोस्ट कर लिया जाता हैं। ऐसा करने से यह रोटी बेहद कुरकुरी बनती है। इस रोटी को आप साग या दाल के साथ में सर्व कर सकते हैं।  यहां आप पानी की रोटी बनाने की पूरी विधि पढ़ सकते है। 

पानी की रोटी बनाने की सामग्री

  • पानी
  • आटा 
  1. पानी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। फ‍िर इसे ढक कर थोड़ी देर सेट होने के लिए छोड़ दें।
  2. थोड़ी देर बाद तवे को गैस पर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। अब हथेली पर रखकर पानी लगा लें।
    Tulsi Chai Recipe: तुलसी वाली चाय बनाने का तरीका
  3. आटे की बड़ी लोई काट लें। दोनों हाथेलियों में पानी लगाकर लोई को मकई की रोटी थपथपा ते हुए बनाना शुरू करें। 
  4. जब लोई रोटी के आकार की बन जाए, तो उसके एक परत में पानी लगाकर उसे तवे पर रख दें।
  5. जब रोटी की एक परत पक जाए, तो छलनी में पानी लगा कर रोटी को पलट दें। ऐसा करने से रोटी  टूटेगी नहीं।
  6. रोटी की दूसरी परत को भी इसी तरह पकने दें।
  7. जब रोटी दोनों तरफ से पक जाए, तो उसे तवे से हटाकर गैस पर धीमी आंच पर सेंके।

इसी तरह सारी रोटियां बनाएं। जब रोटी बन जाए, तो उसे दाल या साग के साथ गरमा गर्म सर्व करें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!