Namak Pare Recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी नमक पारे, जानें इसकी पूरी विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2021, 07:31 AM IST

Namak Pare Recipe: आप आसानी से घर पर नमक पारे बना सकते हैं और लंबे समय तक इन्हें स्टोर कर रख सकते हैं। जानें घर पर नमक पारे बनाने की आसान विधि।

Namak Pare Recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी नमक पारे, जानें इसकी पूरी विधि
Photo Credit: BCCL

Namak Pare Recipe: दीपावली का त्योहार आ गया है और इस मौके पर घर में लोग तरह-तरह के खाने की चीजें बनाते हैं जिसमें मीठाई के साथ- साथ नमक पारे भी शामिल हैं। लोग दीपावली के मौके पर घर में नमक पारे भी बनाते हैं। बाजार की तुलना में घर पर बनाए गए नमक पारे हेल्दी होते हैं और इनका स्वाद भी बहुत अलग होता है। आप इसे चाहे तो चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यदि आपके बच्चे नमकीन खाना पसंद करते है, तो आप उन्हें आराम से यह देकर खिला सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि आप इसे लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। नमक पारे को आप बाहर भी बड़ी आसानी से ले जा सकते है। जानें नमक पारे बनाने की विधि को जानने।

नमक पारे बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा 
  • 1/2 टेबलस्पून ब्लैक पेपर
  • 1 टेबलस्पून अजवाइन 
  • 1/2 टेबलस्पून नमक
  • 5 टेबलस्पून तेल
  • 1/3 कप पानी
  • तेल (फ्राई करने के लिए)
     

नमक पारे बनाने की विधि

  • नमक पारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, ब्लैक पेपर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें घी या तेल डालकर उसे भी अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रखें कि सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलनी चाहिए। जितनी अच्छी तरह सामग्री मिलेगी नमक पारे उतने ही क्रिस्पी बनेंगे।
  • अब मैदा में पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट नहीं होना चाहिए वरना नमक पारे अच्छे नहीं बनेंगे।
  • मैदा गूथ लेने के बाद उसे ढक कर थोड़ी देर छोड़ दें।
  • थोड़ी देर बाद गूथई गए मैदा से लोई बना लें।
  • अब लोई बनाकर उसे पूरी के आकार का बड़ा बेल लें और उसे बीचो-बीच पतले पतले लाइन की तरह काट लें।
  • दूसरी तरफ एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें काटे गए नमक पारे को डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें।
  • जब नमक पारे फ्राई हो जाए, तो उसे ठंडा होने के बाद एक एयरटाइट डब्बे में रखकर बंद कर दें।
  • बाद में उसे चाय के साथ सर्व करें।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!