Almond-Chocolate Drink: विंटर सीजन में गजब के फायदे देता है बादाम-चॉकलेट ड्रिंक, यहां जानें इसकी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2021, 03:41 PM IST

Almond-Chocolate Drink: सर्दियों के लिए अगर आप कोई ऐसा ड्रिंक ढूंढ रहे हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ टेस्टी भी लगे तो आपको बादाम-चॉकलेट ड्रिंक जरूरु ट्राई करना चाहिए। 

Almond-Chocolate Drink: विंटर सीजन में गजब के फायदे देता है बादाम-चॉकलेट ड्रिंक, यहां जानें इसकी रेसिपी

Almond-Chocolate Drink Recipe: सर्दियों के मौसम में हर कोई अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक पीना चाहता है। लेकिन रोजाना काढ़ा या चाय पीकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे तो आप आए दिन बादाम और चॉकलेट खाते होंगे। खासकर सर्दियों में अपने आप को गर्म रखने के लिए और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने के लिए बादाम का सेवन करते होंगे। इसके साथ स्वाद के लिए और अपने मूड के अनुसार आप चॉकलेट भी खाते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी बादाम चॉकलेट ड्रिंक ट्राई किया है। सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए और इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए अगर आप ऐसे ड्रिंक ढूंढते रहते हैं जो हेल्दी भी हो साथ में टेस्टी भी हो तो आपको इस ठंड के मौसम में यह ड्रिंक जरूर ट्राई करना चाहिए। इस ड्रिंक में दूध के साथ बादाम और चॉकलेट भी है जो नियमित मात्रा में लेने से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यहां जानें सर्दियों के मौसम में बादाम-चॉकलेट ड्रिंक बनाने की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

बादाम का दूध- एक कप 

कच्चा कोको पाउडर- 2 टीस्पून

प्राकृतिक बादाम का मक्खन- 1 टीस्पून 

खजूर का सिरप- 2 टीस्पून 

कैसे बनाएं बादाम-चॉकलेट ड्रिंक (Almond-Chocolate Drink Recipe) 

  1. बादाम-चॉकलेट ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले बादाम का दूध बना लें। 
  2. जब बादाम का दूध बन जाए तब एक पैन में यह दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। 
  3. जब यह दूध उबलने लग जाए तब इसमें कोको पाउडर डाल दीजिए। 
  4. चम्मच की मदद से इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाते रहिए। 
  5. जब दूध और कोको पाउडर अच्छी तरह से मिल जाएं तब इसमें खजूर का सिरप और प्राकृतिक बदाम का मक्खन डाल दीजिए। 
  6. कुछ देर तक इस दूध को अच्छी तरह से मिलाते रहिए। जब यह दूध उबालने लग जाए तब गैस को बंद कर दीजिए। 

अब एक कांच के गिलास में इस दूध को निकालिए, फिर डार्क चॉकलेट की मदद से इस दूध को अच्छी तरह से गार्निश कीजिए और सर्व कीजिए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!